फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: रीता बहुगुणा जोशी भाजपा की तारीफ की, तीन दिन पहले बेटे ने की थी अखिलेश यादव से मुलाकात

Sat, 26 Feb 2022 05:24 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 26 Feb 2022 05:24 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव पर है। इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP Chunav Fifth Phase Election Date District Wise Schedule, BJP, Congress, SP and BSP Candidate List News In Hindi
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:05 PM, 26-Feb-2022
UP Election: रीता जोशी ने की भाजपा की तारीफ
भाजपा की सांसद का रूख नरम पड़ता जा रहा है। बेटे को टिकट न मिलने से नाराज बताई जा रहीं सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा पर फिर से भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, 'जो भी चुनाव में उतरता है वो इसी भ्रम से उतरता है कि मुझे जीतना है, लेकिन भाजपा का जो ट्रैक रिकॉर्ड है उसमें यूपी की जनता ने अपना विश्वास दिखाया है। हर क्षेत्र-वर्ग के लिए योगी सरकार ने काम किया है और मुझे यकीन है कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को वोट देगी।' तीन दिन पहले यानी 16 फरवरी को ही रीता जोशी के बेटे ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। अखिलेश ने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 
04:17 PM, 26-Feb-2022
महाराजगंज में बोली प्रियंका गांधी: धर्म, जाति की राजनीति नहीं, विकास की राजनीति करती है कांग्रेस
धर्म, जाति की राजनीति नहीं कांग्रेस विकास की राजनीति करती है। बेरोगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छूट्टा पशु फसलो को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी, तो छूट्टा पशुओं की देखभाल करने वाले प्रोत्साहन राशि मिलेगी।  रोजगार मिलने वाली संस्थाओं को बेच डाला गया।
यह कहना है कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का। वह शनिवार को पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, फूलमनहां इंटर कॉलेज फरेंदा, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज बुद्धनगर अड्डा बाजार में जनसभा को संबोधित की। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। घोषणा पत्र में किए सारे वादे को कांग्रेस पूरा करेगी। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस करेगी। नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
03:45 PM, 26-Feb-2022

डबल इंजन सरकार में अगर कुछ डबल हुआ है तो वो भ्रष्टाचार और महंगाई है: अखिलेश

बलरामपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अगर कुछ डबल हुआ है तो वो भ्रष्टाचार और महंगाई है। GST का फैसला लिया लेकिन व्यापारी साथियों से पूछना उनका कारोबार बर्बाद हो गया या नहीं? लॉकडाउन लगाकर इन्होंने मजदूरों को अपने हाल पर छोड़ दिया।
03:35 PM, 26-Feb-2022

बुजुर्ग महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा देंगे: योगी

कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद जब डबल इंजन की सरकार बनेगी, तब उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली और दिवाली में मुफ्त में रसोई गैस देंगे। 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को परिवाहन निगम की बस में फ्री में यात्रा की सुविधा दी जाएगी। 
 
03:25 PM, 26-Feb-2022

हमने जो कहा था वह किया है: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुशीनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा रिपोर्ट कॉर्ड रखने की ताक़त किसी और पार्टी में नहीं हैं। रिपोर्ट कॉर्ड रखने की ताकत अगर किसी में हैं तो सिर्फ भाजपा और एनडीए में है। इसलिए हम कहते हैं कि जो कहा था वह किया है, जो कहेंगे वह करेंगे।  
 
03:18 PM, 26-Feb-2022
मनोज तिवारी ने महराजगंज में की रैली 
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने महराजगंज में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बोले, जो जनता का भला नहीं कर सकते और प्रदेश का भला कैसे करेंगे। वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली समाजवादी पार्टी आज जनता से समर्थन मांग रही है। जनता को मौत के मुंह में डालने का काम कर रही थी। भाजपा ने जो कहा था, वह करके दिखाया। जो नहीं कहा वह भी किया। प्रदेश में भव्य मंदिर बन रहा है, जिसको लेकर के पूरा देश उत्साहित है। सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि प्रदेश में कोई टोटी चोरी करता है, तो कोई यूपी-बिहार के लोगों को गाली देता है यह उनकी फितरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  बदौलत मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मजबूती देने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया। सपा दंगाइयों का संरक्षण देती है। बीजेपी  जनता के चरणों में बैठकर विकास करने का काम कर रही है। पूरा प्रदेश भव्य मंदिर की तरह पवित्र होगा। इसी सोच के साथ विकास हो रहा हैं। भाजपा के साथ प्रदेश की जनता खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:52 PM, 26-Feb-2022
UP Election: संजय निषाद का विवादित बयान हुआ वायरल
भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बोल बिगड़ गए। उनके बयान पर तालियां तो खूब बजीं पर सोशल मीडिया पर वायरल होने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हम मोदी से बात करते हैं। अमित शाह से बात करते हैं। योगी से बात करते हैं और अगर जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवा कर आपको न्याय दिलाएंगे। ये बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। राजनीतिक अखाड़े में जनता को लुभाने के लिए नेता तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। बलहा विधानसभा में भाजपा की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आप को न्याय दिलाने के लिए जरूरत पड़ी तो थाना फुंकवाकर न्याय दिलाएंगे। ये बातें सुनते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल तो गूंज गया, लेकिन बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चारों ओर चर्चाएं शुरू हो गईं।
02:22 PM, 26-Feb-2022
UP Chunav 2022: हेमा मालिनी बोलीं- भाजपा के राज में ही बलिया बनेगा मुंबई
मथुरा से भाजपा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शुक्रवार जिले में ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं कर योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं सपा के शासन को गुंडाराज बताया। इस दौरान वे बलिया को मुंबई बनाने का सपना दिखाने से भी पीछे नहीं रहीं तो फिल्म शोले का डायलाग बोल कर लोगों को लुभाने की कोशिश भी की।   
बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज के मैदान में भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित करते हेमा मालिनी ने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। बारी अब बलिया की है। इसके लिए जरूरी है कि बलिया से भाजपा के उम्मीदवार विधानसभा में पहुंचें, तभी बलिया को मुंबई बनाने का सपना साकार होगा।
01:55 PM, 26-Feb-2022

जिन्होंने रामभक्तों को भूना, कर दो उनका ईवीएम सूना: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों को भूना, कर दो उनका ईवीएम सूना। अखिलेश जी रामलला के दर्शन करने और काशी विश्वनाथ धाम क्यों नहीं जाते? क्योंकि ये लोग मंदिर जाने, सिंदूर लगाने और भगवे से डरते हैं। ये तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं,वोट बैंक तक समर्पित रहते हैं।
01:32 PM, 26-Feb-2022

सपा, कांग्रेस, बसपा के दावे फुस्स होंगे: अनुराग ठाकुर

यूपी विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा के दावे फुस्स होंगे। ये लोग जनता के बीच नहीं रहे और गरीबों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 70 साल में गोरखपुर में एम्स नहीं बना था लेकिन मोदी और योगी सरकार ने गोरखपुर में एम्स बनाया। ऐसे कई उदाहरण हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed