04:38 PM, 17-Nov-2021
हम काम के बल पर वोट मांगते हैं
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि आजाद भारत के बाद सिर्फ आम आदमी पार्टी है जो काम के नाम पर वोट मांगती है। लोगों को फ्री बिजली देना का वादा कर रही है। सीएम केजरीवाल की वजह से अन्य राजनीतिक दल 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कर रहा है।
04:37 PM, 17-Nov-2021
भारी मात्रा में दिया है रोजगार
भाजापा के नेता ने कहा कि पहले के शाहजहांपुर और अब के शाहजहांपुर में बहुत अंतर है। विकास एक सतत प्रक्रिया है जो रफ्तार के साथ चल रही है। लोगों को रोजगार देने का काम किया है। हजारों योजनाएं चल रही हैं।
04:34 PM, 17-Nov-2021
भाजपा के कथनी और करनी में बहुत अंतर
मुख्यमंत्री जी शाहजहांपुर आए थे और किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहके गए थे। लेकिन किसानों का क्या हाल है वो आपसब देख रहे हैं। भाजपा के कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उत्तर प्रदेश को गुजरातियों ने बर्बाद कर दिया है।
02:28 PM, 17-Nov-2021
शाम चार बजे राजनीतिक दलों से पूछे जाएंगे सवाल
शाहजहांपुर में युवाओं ने बेहद जोशिले अंदाज में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। चुनावी रथ में अब शाम चार बजे यहां के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की जाएगी।
02:25 PM, 17-Nov-2021
युवाओं के बारे में विचार करे सरकार
युवाओं का कहना है कि सरकार को उनकी याद केवल रैलियां निकालने और नारे लगाने के लिए नहीं आनी चाहिए, बल्कि सरकार को युवाओं को मजबूत करने और उनके सशक्तिकरण के लिए गंभीरता से काम करना चाहिए।
02:22 PM, 17-Nov-2021
युवाओं ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा
महिला सुरक्षा को लेकर भी युवाओं ने गंभीरता से सवाल उठाया। हालांकि इसपर भी सहमति जताई गई कि महिलाओं के प्रति अपराध के पीछे समाज की पिछड़ी मानसिकता भी जिम्मेदार है, जिसे सुधारने की जरूरत है।
02:19 PM, 17-Nov-2021
सड़कों के विकास को लेकर बंटा मत
सड़कों के विकास को लेकर कुछ युवाओं ने संतुष्टि जताई, लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि काम नहीं कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने गांव में धरातल पर विकास न दिखने को लेकर नाराजगी जताई।
02:14 PM, 17-Nov-2021
आरक्षण से नाराज नजर आए युवा
शाहजहांपुर में चुनावी रथ दोपहर दो बजे युवाओं के बीच पहुंचा। यहां शहर के युवाओं ने आरक्षण को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जाति आधारित आरक्षण के कारण सामान्य वर्ग के लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है। इसे समाप्त कर सभी को बराबर की सुविधाएं मिलनी चाहिए।
12:47 PM, 17-Nov-2021
दोपहर दो बजे युवाओं के साथ होगा संवाद
चुनावी रथ ने सुबह चाय पर चर्चा के बाद दोपहर को महिलाओं के साथ बातचीत की। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और दोपहर दो बजे इस कार्यक्रम में शाहजहांपुर के युवाओं को शामिल किया जाएगा।
12:45 PM, 17-Nov-2021
रोजगार पर भी बोली आधी आबादी
शहर में रोजगार की कमी, उद्योग का न होना और उच्च शिक्षा की सुविधाओं की कमी को लेकर महिलाओं ने चिंता जताई। उन्होंने कई बिंदुओं के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि शाहजहांपुर की महिलाएं सरकार और अपने जनप्रतिनिधि से क्या चाहती हैं।