फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Assembly Elections 2022: शाहजहांपुर पहुंचा 'सत्ता का संग्राम', युवाओं ने चुनावी मुद्दों पर की बातचीत

Wed, 17 Nov 2021 04:41 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 17 Nov 2021 04:41 PM IST
खास बातें

गाजियाबाद से शुरू हुआ अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं और पीलीभीत होते हुए बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचा। यहां अमर उजाला के कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शाहजहांपुर की जनता का मूड जानने का प्रयास किया गया। सुबह सवेरे चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने अपनी बातें रखीं, जिसके बाद दोपहर में महिलाओं के साथ बातचीत हुई। अब कुछ देर बाद युवाओं से उनकी प्राथमिकताएं जानी जाएंगी। शाम चार बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शाहजहांपुर के मुद्दों पर सवाल किए गए...

विज्ञापन
UP Assembly Elections 2022 latest ground report from Shahjahanpur Satta Ka Sangram special coverage in hindi
शाहजहांपुर में चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:38 PM, 17-Nov-2021

हम काम के बल पर वोट मांगते हैं

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि आजाद भारत के बाद सिर्फ आम आदमी पार्टी है जो काम के नाम पर वोट मांगती है। लोगों को फ्री बिजली देना का वादा कर रही है। सीएम केजरीवाल की वजह से अन्य राजनीतिक दल 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कर रहा है। 
04:37 PM, 17-Nov-2021

भारी मात्रा में दिया है रोजगार

भाजापा के नेता ने कहा कि पहले के शाहजहांपुर और अब के शाहजहांपुर में बहुत अंतर है। विकास एक सतत प्रक्रिया है जो रफ्तार के साथ चल रही है। लोगों को रोजगार देने का काम किया है। हजारों योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
04:34 PM, 17-Nov-2021

भाजपा के कथनी और करनी में बहुत अंतर

मुख्यमंत्री जी शाहजहांपुर आए थे और किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहके गए थे। लेकिन किसानों का क्या हाल है वो आपसब देख रहे हैं। भाजपा के कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उत्तर प्रदेश को गुजरातियों ने बर्बाद कर दिया है। 
02:28 PM, 17-Nov-2021

शाम चार बजे राजनीतिक दलों से पूछे जाएंगे सवाल

शाहजहांपुर में युवाओं ने बेहद जोशिले अंदाज में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। चुनावी रथ में अब शाम चार बजे यहां के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की जाएगी।
 
02:25 PM, 17-Nov-2021

युवाओं के बारे में विचार करे सरकार

युवाओं का कहना है कि सरकार को उनकी याद केवल रैलियां निकालने और नारे लगाने के लिए नहीं आनी चाहिए, बल्कि सरकार को युवाओं को मजबूत करने और उनके सशक्तिकरण के लिए गंभीरता से काम करना चाहिए।
02:22 PM, 17-Nov-2021

युवाओं ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा

महिला सुरक्षा को लेकर भी युवाओं ने गंभीरता से सवाल उठाया। हालांकि इसपर भी सहमति जताई गई कि महिलाओं के प्रति अपराध के पीछे समाज की पिछड़ी मानसिकता भी जिम्मेदार है, जिसे सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 17-Nov-2021

सड़कों के विकास को लेकर बंटा मत

सड़कों के विकास को लेकर कुछ युवाओं ने संतुष्टि जताई, लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि काम नहीं कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने गांव में धरातल पर विकास न दिखने को लेकर नाराजगी जताई।
02:14 PM, 17-Nov-2021

आरक्षण से नाराज नजर आए युवा

शाहजहांपुर में चुनावी रथ दोपहर दो बजे युवाओं के बीच पहुंचा। यहां शहर के युवाओं ने आरक्षण को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जाति आधारित आरक्षण के कारण सामान्य वर्ग के लोगों को बहुत नुकसान हो रहा है। इसे समाप्त कर सभी को बराबर की सुविधाएं मिलनी चाहिए।
12:47 PM, 17-Nov-2021

दोपहर दो बजे युवाओं के साथ होगा संवाद

चुनावी रथ ने सुबह चाय पर चर्चा के बाद दोपहर को महिलाओं के साथ बातचीत की। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और दोपहर दो बजे इस कार्यक्रम में शाहजहांपुर के युवाओं को शामिल किया जाएगा।
12:45 PM, 17-Nov-2021

रोजगार पर भी बोली आधी आबादी

शहर में रोजगार की कमी, उद्योग का न होना और उच्च शिक्षा की सुविधाओं की कमी को लेकर महिलाओं ने चिंता जताई। उन्होंने कई बिंदुओं के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि शाहजहांपुर की महिलाएं सरकार और अपने जनप्रतिनिधि से क्या चाहती हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed