Kundarki chunav Result: यूपी में रामवीर ने रचा इतिहास, मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी में सपा को 1.44 लाख से हराया
UP Kundarki Bypoll Result Vote Counting Today News Live: कुंदरकी उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही 12 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला दोपहर तक घोषित हो जाएगा। पढें पल-पल का अपडेट....।
लाइव अपडेट
रामवीर सिंह ने मोहम्मद रिजवान को 1,44,742 वोटों से हराया
कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान को शानदार जीत दर्ज की। 36 राउंड की वोट गिनती के बाद, रामवीर सिंह ने 170,303 वोट प्राप्त किए, जबकि मोहम्मद रिजवान को 25,561 वोट मिले। इस प्रकार, रामवीर सिंह ने मोहम्मद रिजवान को 1,44,742 वोटों के अंतर से हराया।
यहां देखिए वोटों का अंतर:
- रामवीर सिंह (भा.ज.पा.): 170,303 वोट
- मोहम्मद रिजवान (सपा): 25,561 वोट
- वोटों का अंतर: 1,44,742 वोट
| उम्मीदवार | पार्टी | पिछले राउंड से लाए गए वोट | वर्तमान राउंड में प्राप्त वोट | कुल वोट |
|---|---|---|---|---|
| मोहम्मद रिजवान | समाजवादी पार्टी | 25,542 | 19 | 25,561 |
| रफतउल्ला | बहुजन समाज पार्टी | 1,093 | 3 | 1,096 |
| रामवीर सिंह | भारतीय जनता पार्टी | 169,618 | 685 | 170,303 |
| चांद बाबू | आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) | 14,180 | 14 | 14,194 |
| मोहम्मद वारिस | ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन | 8,099 | 11 | 8,110 |
| सजैब | सम्राट मीहिर भोज समाज पार्टी | 102 | 0 | 102 |
| मसूर | निर्दलीय | 141 | 0 | 141 |
| मोहम्मद उबैश | निर्दलीय | 118 | 0 | 118 |
| मोहम्मद उवैश | निर्दलीय | 260 | 0 | 260 |
| रिजवान अली | निर्दलीय | 483 | 0 | 483 |
| रिजवान हुसैन | निर्दलीय | 757 | 1 | 758 |
| शोकीन | निर्दलीय | 291 | 1 | 292 |
| NOTA (None of the Above) | None of the Above | 579 | 2 | 581 |
कुल वोट: 2,21,999
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने जीते, सपा के रिजवान को 1.43 लाख से हराया
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को हराकर कुंदरकी सीट पर विजय प्राप्त की। रामवीर सिंह को 168526 वोट जबकि रिजवान को 25334 वोट मिले। रामवीर ने सपा के उम्मीदवार को 143192 वोटों से हराया।
31वें राउंड: रामवीर सिंह की बढ़त में और इजाफा, रिजवान से आगे
31वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह को 167829 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 25,310 वोट प्राप्त हुए हैं। रामवीर सिंह ने मोहम्मद रिजवान को 143192 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। कुल 219010 वोटों की गिनती हो चुकी है। रामवीर सिंह की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 14108 वोट मिले हैं। मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) ने 7969 वोट प्राप्त किए हैं, जो कि भाजपा के मुकाबले बेहद कम हैं।
भाजपा के रामवीर सपा के रिजवान से 1.40 लाख वोटों से आगे
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने लगातार बढ़त बनाए रखते हुए 30वें राउंड तक 164585 वोट प्राप्त किए। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 24,355 वोट मिले। इस प्रकार रामवीर सिंह ने मोहम्मद रिजवान को 140230 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। चुनाव की ताजा गिनती में भाजपा के रामवीर सिंह ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी स्थिति मजबूत की है। अब तक 214400 वोटों की गिनती हो चुकी है। सपा प्रत्याशी रिजवान पहले इस सीट पर मजबूत स्थिति में थे। अब भाजपा के सामने काफी पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा चांद बाबू (आज़ाद समाज पार्टी) को 13936 वोट मिले हैं। मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) ने 7,806 वोट प्राप्त किए हैं।
29वां राउंड: भाजपा के रामवीर सिंह रिजवान से 138023 वोटों से आगे
भाजपा के रामवीर सिंह ने 29वें राउंड में अपनी शानदार बढ़त कायम रखते हुए 1,61,558 वोट हासिल किए। सपा के मोहम्मद रिजवान को 23,535 वोट मिले हैं। इस राउंड तक रामवीर सिंह ने रिजवान को 1,38,023 वोटों से पछाड़ दिया है, जिससे भाजपा की जीत की राह और भी स्पष्ट होती जा रही है।
Kundarki bypoll Result: मुस्लिम बाहुल्य कुंदरकी में भगवा लहर... रामवीर ने बनाया रिकॉर्ड
कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रामवीर सिंह ने सपा के मोहम्मद रिजवान पर बड़ी बढ़त बना ली है। 22वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा ने 1,28,375 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त हासिल की है। सपा को अब तक 14,987 वोट मिले हैं। यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत की ओर इशारा कर रहा है।
22वें राउंड तक वोटों का आंकड़ा
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | वोट (अब तक) |
|---|---|---|
| रामवीर सिंह | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) | 1,28,375 |
| मोहम्मद रिजवान | समाजवादी पार्टी (सपा) | 14,987 |
| रफतउल्ला | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) | 775 |
| चांद बाबू | आजाद समाज पार्टी | 8,948 |
| मोहम्मद वारिश | एआईएमआईएम | 5,146 |
| अन्य निर्दलीय | 1,909 | |
| नोटा | 406 |
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- लोकतंत्र की हुई हत्या
कुंदरकी उपचुनाव में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष और ढंग से होता, तो समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करती। उन्होंने चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने, राशन डीलरों और ग्राम प्रधानों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि चुनाव से दो दिन पहले से ही माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। कई स्थानों पर विशेष पर्चियों के आधार पर वोटिंग की अनुमति दी गई, जबकि अन्य लोगों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने इसे संविधान के लोकतंत्र की हत्या करार दिया।