फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP MLC Result Live: कानपुर में मतपेटी से अलग रंग का बैलेट पेपर निकलने पर हंगामा, डीएम ने कराया मामला शांत

Thu, 02 Feb 2023 06:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Feb 2023 06:40 PM IST
खास बातें

UP MLC Election Results 2023 Live News in Hindi: विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से गोरखपुर, बरेली, झांसी और कानपुर में चल रही है। 3 फरवरी की देर रात तक परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। पांच सीटों पर कुल 63 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।  यहां पढ़ें मतगणना से जुड़ा पल-पल का अपडेट। 

विज्ञापन
UP MLC Election Results Live Updates: Vidhan Parishad Chunav Result, Vote Counting Today Gorakhpur Kanpur News
मतगणना जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:40 PM, 02-Feb-2023

भाजपा के बाबूलाल तिवारी लगातार दूसरे राउंड में आगे

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में जारी है। अब तक दो चक्रों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल तिवारी 4508 वोटों के साथ आगे बने हुए हैं। जबकि, निर्दलीय सुरेश कुमार त्रिपाठी 3995 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. एस. पी. पटेल 2891 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। बता दें कि मतगणना चार चक्रों में होगी।
03:55 PM, 02-Feb-2023

भाजपा के बाबूलाल तिवारी आगे

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। पहला रुझान शाम चार बजे सामने आया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी 2338 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सुरेश कुमार त्रिपाठी है उन्हें 1669 वोट हासिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र पटेल 1600 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है।  पहला रुझान आने के बाद से भाजपाइयों में उत्साह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
02:43 PM, 02-Feb-2023

सपा एमएलसी प्रत्याशी करुणा कांत मौर्य ने मतगणना स्थल पर

सपा एमएलसी प्रत्याशी करुणा कांत मौर्य ने मतगणना स्थल पर कमिश्नर रवि कुमार एनजी से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान जिला अध्यक्ष अवधेश यादव रहे

01:20 PM, 02-Feb-2023
सुबह करीब साढ़े नौ बजे के बाद मतपत्रों के बंडल बनाने जाने शुरू किए गए। जो प्रक्रिया अभी तक चल रही है। इसके बाद मतपत्रों की गिनती की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि दोपहर करीब दो बजे के बाद पहले राउंड की गिनती पूरी होने की उम्मीद है। नतीजे देर रात तक आ सकते हैं।
01:13 PM, 02-Feb-2023
बरेली के परसाखेड़ा में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया में सबसे पहले मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया। मतगणना स्थल पर लगी 14 टेबिलों पर जिलेवार मतपेटियों को एक-एक कर खोला गया। इस दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी भी मौजूद रहा। जबकि चुनावी मैदान में 10 प्रत्याशी हैं।
12:48 PM, 02-Feb-2023

कानपुर में मतपेटी से अलग रंग का बैलेट पेपर निकलने पर हंगामा

कानपुर में शिक्षक एमएलसी की मतगणना के दौरान टेबल नंबर 12 में एक अलग लाल कलर का बैलेट पेपर निकलने से एजेंट ने जमकर हंगामा किया। जिलाधिकारी ने पहुंचकर पत्र की जांच की तो अलग बैलेट पेपर निकला। जिसे गिनती से बाहर किया गया। तब जाकर लोग शांत हुए। अभी मत पत्रों के 25-25 के बंडल बनाए जा रहे हैं। इसके बाद इनवैलिड मतपत्र बाहर निकाले जाएंगे, इसके बाद गिनती शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:37 PM, 02-Feb-2023

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एमएलसी सीट के लिए 24 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतगणना का कार्य बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से गोरखपुर यूनिवर्सिटी के वाणिज्य संकाय भवन में जारी है। मतगणना से आज 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह सात बजे के करीब प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का सील खोला गया। मतपेटिकाएं बाहर लाकर उनके सील खोले गए और  उनमें पड़े मतों का मिलान किया गया। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। कुल  एक लाख आठ हजार 345 मतों की गिनती की जानी है। मतगणना कार्य में चार शिफ्ट में कुल 560 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मियों को 31 जनवरी को प्रशिक्षण दिया गया।
 
11:56 AM, 02-Feb-2023
बरेली के परसाखेड़ा में कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। बैलट पेपर से चुनाव हुआ है, इसलिए चुनाव परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना स्थल पर 14 टेबिल लगाई गई हैं। मतगणना में 76 कर्मचारी लगाए गए हैं। 20 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। बरेली की कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने बताया कि प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोल गए। दो शिफ्ट में मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
11:45 AM, 02-Feb-2023

मतगणना की प्रकिया जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-2023 की मतगणना की प्रकिया जारी है।
11:09 AM, 02-Feb-2023

डीएम और एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

जिला अधिकारी और एसएसपी ने गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चल रही मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में एमएलसी मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed