फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में युवक की हत्या,सहारनपुर में एक दिन की DM बनी यशस्वी, अधिवक्ता निकालेंगे मानव शृंखला

Tue, 22 Oct 2024 11:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Oct 2024 11:02 AM IST
खास बातें

मेरठ में आज अधिवक्ता मानव श्रृंखला निकालेंगे। वहीं जानी क्षेत्र के किठाैली में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
West UP News Live: Young man murdered in Meerut, body found in field
समस्याएं सुनती यशस्वी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:01 AM, 22-Oct-2024

डिप्थीरिया से बचाने के लिए स्कूल में बच्चों को लगेगा टीका

शामली जनपद के 596 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए उनका टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने बीएसए को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। कहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत पांच से 16 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट सौंपे, ताकि टीकाकरण हो सके।

हर स्कूल में एक-एक शिक्षक को नोडल की जिम्मेदारी सौंप उन्हें बच्चों का डाटा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी माह शिक्षाधिकारियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा। दरअसल जागरूकता के अभाव में ज्यादातर अभिभावक बच्चों का टीकाकरण नहीं कराते हैं, इससे बच्चों को इन बीमारियों से जूझना पड़ता है।
11:00 AM, 22-Oct-2024

मुजफ्फरनरगर में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 59 पहुंची संख्या, तीन नए मरीज मिले

मुजफ्फरनरगर जनपद में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। सोमवार को डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या 59 पर पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया पाजीटिव पाए गए डेंगू मरीजों की केस हिस्ट्री देखी जा रही है। उन्होंने बताया, चरथावल में तीन वर्ष की एक बच्ची की मौत के मामले में भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
10:58 AM, 22-Oct-2024

बिजनौर में आज जिला मुख्यालय पर गरजेंगे किसान, सरदार वीएम सिंह पहुंचेंगे

किसानों की विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देंगे। धरने पर होने वाली पंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह पहुंचेंगे और संबोधित करेंगे। वहीं 24 अक्तूबर को भाकियू के बैनर तले नुमाइश मैदान में महापंचायत होगी। उसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने पदाधिकारियों के साथ बिजनौर व किरतपुर क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर किसानों से मुलाकात की और किसानोें से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बिजनौर पहुंचने की अपील की। संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लंबा ने भी पैजनियां, चांदपुर क्षेत्र के किसानों से संपर्क बिजनौर पहुंचने की अपील की।
10:57 AM, 22-Oct-2024

बेटी ने पिता से की छेड़छाड़, मां बचाने आई तो तान दी बंदूक

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मेें पिता ने अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि जब बेटी को बचाने उसकी मां आई तो आरोपी ने उस पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसका पिता उसपर गलत नीयत रखता है, जिस कारण उसके मामा उसे अपने घर ले गए। छह माह तक वह अपने मामा के घर पर रही। वहां से वापस लौटने पर उसके पिता ने फिर से उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मां बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की और मां को घर से बाहर निकाल दिया।

आरोप है कि मां को बाहर निकालने के बाद फिर से पिता ने छेड़खानी की, मगर तभी उसकी मां और मौसी की लड़की वहां पर पहुंच गई। उन दोनों ने उसे उसके पिता के चंगुल से बचाया। इसके बाद उसके पिता ने उसकी मां पर बंदूक तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
10:49 AM, 22-Oct-2024

तेज रफ्तार रेसिंग बाइक ने मारी टक्कर, छात्रा घायल

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्री नगर डी-ब्लॉक चौकी के पास तेज रफ्तार रेसिंग बाइक ने साइकिल सवार 12 की छात्रा गुनगुन को टक्कर मार दी। इससे नाबालिग छात्रा घायल हो गई। लोगों ने दो आरोपियों मुज्जमिल और हमजा को पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में छात्रा की हालत चिंताजनक बताई गई है।

कुटी चौराहा निवासी सुनील कुमार की पुत्री गुनगुन कक्षा की 12 की छात्रा है। सोमवार दोपहर गुनगुन साइकिल से डी-ब्लॉक चौकी के पास कक्षा-दो में पढ़ने वाले भाई को लेने जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई रेसिंग बाइक सवारों ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। छात्रा साइकिल समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। उनके नाम शास्त्री नगर सेक्टर-11 निवासी मुज्जमिल और हमजा बताए गए हैं। संवाद
10:49 AM, 22-Oct-2024
मेरठ में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को अधिवक्ता जिला जज को ज्ञापन देंगे और फिर जिलाधिकारी कार्यालय में मानव शृंखला बनाएंगे।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री रविंद्र कुमार सिंह व पंडित आनंद कश्यप ने बताया कि सोमवार को जिला बार एसोसिएशन में एक बैठक हुई। काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने निर्देश जारी करते हुए आज अधिवक्ताओं के न्याय कार्य से विरत रहने में हड़ताल पर रहने को असंवैधानिक करार दिया।

हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष रोहिताश कुमार अग्रवाल व महामंत्री अमित कुमार दीक्षित ने न्याय कार्य विधिवत व सुचारू रूप से किए जाने का   प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता जिला जज को ज्ञापन देंगे और फिर मानव शृंखला बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:42 AM, 22-Oct-2024

West UP News Live: मेरठ में युवक की हत्या, सहारनपुर में एक दिन की DM बनी यशस्वी, अधिवक्ता निकालेंगे मानव शृंखला

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। किठौली निवासी सनी उर्फ नीरज का शव और बाइक ईख के खेत में मिली। परिवार और ग्रामवासियों ने पुलिस काे सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। वहीं व्यक्ति की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने सनी उर्फ नीरज की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed