फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम जारी, छाया घना कोहरा, मेरठ में कई जगह विद्युत कटौती

Fri, 03 Jan 2025 10:44 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 03 Jan 2025 10:44 AM IST
खास बातें

वेस्ट यूपी में सर्दी का सितम जारी है। आज मेरठ समेत कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। वहीं आज मेरठ में नाै स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन
West UP News Live: Winter continues to wreak havoc in western UP, dense fog
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:43 AM, 03-Jan-2025
नए साल पर शुरू हुई सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है सर्दी के चलते लोग घरों में कैद है शुक्रवार की सुबह भी घना कोहरा दिखाई दिया कोहरे के चलते दिल्ली देहरादून हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई लाइट जलाकर वाहन स्वामी को निकलना पड़ा।
10:16 AM, 03-Jan-2025

West UP News Live: पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम जारी, छाया घना कोहरा, मेरठ में कई जगह विद्युत कटौती

विद्युत सुधारीकरण और कई स्थानों पर पेड़ों की छंटाई के कारण शहर के नौ स्थानों पर अलग-अलग समय पर विद्युत कटौती की जाएगी। गंगानगर स्थित ग्लोबल सिटी में दोपहर 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कटौती होगी। एल ब्लॉक पीवीएस क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक कटौती की जाएगी। 

जागृति विहार कुटी चौराहा क्षेत्र में सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक, पीएल शर्मा रोड क्षेत्र के पटेलपुरी, खैरनगर, छतरी वाला पीर में सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक कटौती होगी। आरटीओ क्षेत्र में फाजलपुर, नई बस्ती, तेज विहार में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे, डिफेंस कॉलोनी ए, बी, सी ब्लॉक में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इनके अलावा कंकरखेड़ा क्षेत्र में पावली खास, कबूलपुरी, द्वारिकापुरी, देवनगर, शिवधाम, शिव एंक्लेव, हनुमान कुंज में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कटौती होगी। वहीं, ली गार्डन, भरत विहार, रोशनी कुंज में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। उधर, पल्लवपुरम एन पॉकेट, एनएच पाॅकेट, ओ पॉकेट, ओएच पॉकेट आकांक्षा, उदय विहार में सुबह सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कटौती रहेगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed