फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: रिक्त प्रधान पदों के लिए मतदान आज, सरधना के बपारसी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी

Wed, 06 Sep 2023 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Sep 2023 01:06 PM IST
खास बातें

मेरठ बागपत समेत कई जिलों में खाली प्रधान पदों के लिए उपचुनाव आज कराया जा रहा है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। वहीं सरधना में महिला का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
West UP News Live: Voting for the post of pradhan today, woman dead body found in Sardhana
मतदान केंद्रों पर मतदाता - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

01:05 PM, 06-Sep-2023

वकील आज करेंगे धरना प्रदर्शन

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कुमारपाल शर्मा शिवदास जोशी विनोद चौधरी वह विमल तोमर की अगुवाई में अंबेडकर चौराहा वाले द्वार पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। 
10:57 AM, 06-Sep-2023
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
सरधना थानाक्षेत्र के बपारसी गांव के जंगल में महिला का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम  के लिए भिजवाया। बताया गया कि शव ईख के खेत में पड़ा हुआ था। किसान ने बदबू आने पर पुलिस का सूचित किया। सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
10:57 AM, 06-Sep-2023
बागपत में बड़ौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उपचुनाव सुबह शुरू हो गया। यहां कुल दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर सुबह से ही मतदाता वोटिंग के लिए कतार में लगे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।

दरअसल, बड़ौत ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले बड़ौली ग्राम पंचायत में ह्र्दयगति रुकने से ग्राम प्रधान राजेंद्र की अप्रैल माह में मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रधान का पद रिक्त चला आ रहा था। अब यहां पर राज्य आयोग के निर्देशों पर रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।

बुधवार को मतदान प्रक्रिया कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हुई। कुल 13 पोलिंग पार्टियां चुनाव करा रही है। 13 बूथ बनाए गए हैं जिनमें से 10 बूथ बीआरसी बडौली पर तथा तीन बूथ हरिजन चौपाल में बनाए गए हैं।

कहने को तो चुनाव मैदान में 6 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य तीन प्रत्याशियों में ही चुनावी टक्कर है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम मौके पर मौजूद है और मतदान केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
10:57 AM, 06-Sep-2023
लोहियानगर में मतदान - फोटो : Amar Ujala
लोहिया नगर के गांव हाजीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हो गया। एक ही परिसर में बने दो बूथ पर सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक 2 घंटे में करीब 19% मतदान हुआ। जिसमें 1536 मत में से 290 मत डाले गए। मतदान सुबह से ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
 
10:34 AM, 06-Sep-2023

West UP News Live: रिक्त प्रधान पदों के लिए मतदान आज, सरधना के बपारसी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ बागपत समेत कई जिलों में आज ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसे लेकर सुबह से ही मतदान कराया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। मेरठ में लोहियानगर थानाक्षेत्र के गांव हाजीपुर में मतदान कराया जा रहा है तो वहीं बागपत के बड़ौली में प्रधान और सैडभर में सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। वोट डालने के लिए मतदाना मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 

 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed