फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: आज से शुरू हुईं यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, शामली में बुजुर्ग की माैत

Mon, 24 Feb 2025 11:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 24 Feb 2025 11:35 AM IST
खास बातें

यूपी बोर्ड की कक्षा दस व बारह की परीक्षाएं कड़ी चौकसी के बीच शुरू हो गईं।सहारनपुर में छुट्टा गोवंश ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर माैत के घाट उतार दिया। पढ़ें मेरठ और आसपास के छह जिलों की खास खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: UP Board 10th and 12th exams started today, elderly man dies in Shamli
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:27 AM, 24-Feb-2025

छुट्टा पशुओं का आतंक एक बुजुर्ग को टक्कर मार उतारा मौत के घाट

बुजुर्ग की माैत के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में गांव नासिरपुर डिगोली में नेकीराम (60) को छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी, जिससे सींग उसके पेट में घुस गया और उसकी मौत हो गई। घटना देर शाम की है। नेकीराम पुत्र रतन सिंह जंगल की ओर गया था जहां उसे एक छुट्टा पशु ने घेर लिया और उसे टक्कर मार नीचे गिरा लिया।

उसके शोर मचाने पर पास ही चरखी में काम कर रहे मजदूरों ने पशु को भगाया ओर उसे घायल हालत में गांव लेकर पहुंचे। गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए लेकिन चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
11:26 AM, 24-Feb-2025

शामली में बदमाशों ने शराब ठेके के दो सेल्समैन  से 1.34 लाख रुपये लूटे

झिंझाना में ऊन क्षेत्र में देर रात्रि चार हथियारबंद बदमाशों ने  लूट की वारदात को अंजाम दिया। बझेड़ी और गागोर के बीच ईंट भट्ठे के पास बदमाशों ने शराब ठेके के दो सेलमेनों को घेर लिया और पिस्टल के बल पर 1.34 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश भाग गए।

पीड़ित विशाल पुत्र प्रकाश सिंह, निवासी खेड़ी खुशनाम और रामकुमार पुत्र जीवन, निवासी गढ़ी हसनपुर ऊन के शराब ठेके पर सेल्समैन हैं।  ठेके से रविवार देर रात अपनी बाइको से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बझेड़ी और गागोर के बीच पहुंचे, ईंख के खेत से चार बदमाश अचानक निकले और उन पर हमला बोल दिया।

एक बदमाश ने पिस्टल तानकर बाइक रुकवाई, जबकि तीन अन्य ने उन्हें घेर लिया। विशाल से 87 हजार रुपये और रामकुमार से 47 हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल फोन तोड़ दिए ताकि वे पुलिस को सूचना न दे सकें। बाइकों को लॉक कर ईंख के खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वापस ईंख के खेत में घुस गए और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और ऊन चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  सीसीटीवी फुटेज और संभावित सुरागों की तलाश की जाएगी। एसपी रामसेवक गौतम ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
11:14 AM, 24-Feb-2025

West UP News Live: आज से शुरू हुईं यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, शामली में बुजुर्ग की माैत

यूपी बोर्ड की कक्षा दस और बारहवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। सघन चेकिंग और तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनाैर व सहारनपुर में सभी केंद्रों पर परीक्षार्थी सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed