फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में 10 हजार की रिश्वत लेती इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सर्पदंश से बच्ची की माैत

Fri, 19 Jul 2024 04:01 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jul 2024 04:01 PM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Two youths died in an accident in Bijnor, write names on carts, hotels and dhabas
- फोटो : istock

लाइव अपडेट

03:50 PM, 19-Jul-2024

बच्ची को सांप ने काटा, माैत

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गेसुपुर गांव में गुरुवार रात 12 बजे माता-पिता के साथ घर के अंदर बेड पर सो रही बच्ची को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। साढ़े तीन वर्ष की ईशिका तीन बहनों में सबसे छोटी थी ।
03:48 PM, 19-Jul-2024

मेरठ में 10 हजार की रिश्वत लेते आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर गिरफ्तार  



जिला आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर तारावती को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। हीरालाल बिल्डिंग से इंस्पेक्टर को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार  किया गया है। टीम इंस्पेक्टर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
10:50 AM, 19-Jul-2024

होटल, ढाबों पर लिखने होंगे नाम, बैकफुट पर नहीं पुलिस

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल ढाबों पर नाम लिखने के मामले को लेकर सियासी उबाल है। वहीं इस पर डीआइजी अजय साहनी का कहना है कि कोई आदेश रद्द नहीं हुआ है। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले होटल और ढाबों आदि पर रेट लिस्ट के साथ मालिक का नाम लिखा होना अनिवार्य है। जिससे मालिक की स्पष्ट पहचान हो और कोई विवाद की स्थिति न बनें।

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्व में कई बार ऐसे हालत सामने आए हैं जब कांवड़ मार्ग पर सामग्री बेचे जाने वाली दुकानों के नाम को लेकर कांवड़ियों में भ्रम व कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई। इसी पुनरावृत्ति रोकने को श्रद्धालुओं की आस्था के मददेनजर कांवड़ मार्ग पर पड़ृने वाले होटल, ढ़ाबों एवं खानपान की सामग्री बेचने वाले दुकानदारों से अनुरोध किया गया है कि वह स्वेच्छा से अपने मालिक और काम करने वालों का नाम प्रदर्शित करे। इस आशय का आदेश किसी प्रकार का धार्मिक विभेद न होकर सिर्फ मुजफ्फरनगर जनपद से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, आरोप प्रत्यारोप एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को बचाना है। यह व्यवस्था पूर्व में भी प्रचलित रही है।
10:49 AM, 19-Jul-2024
बिजनाैर के नगीना में बाइक द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों के साथ दूसरे पक्ष के पांच लड़कों द्वारा  मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है ।शिवभक्तों द्वारा फोन पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई तो हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपी तीन लड़कों को पकड़ लिया। 

गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोमदी के मोहल्ला शिटलापुर निवासी आकाश,राहुल व अंशु एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर वापस जा रहे थे। बताया जाता है कि जब उनकी बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगीना- कोतवाली मोड पर पहुंची तो पीछे से एक बाइक व स्कूटी पर सवार पांच लड़कों द्वारा उनकी बाइक को ओवरटेक किया गया। इस दौरान शिव भक्तों व लड़कों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लड़कों ने शिव भक्तों के साथ मारपीट कर दी। शिव भक्तों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आनन - फानन में सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार तीन लड़कों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि स्कूटी सवार युवकों की पहचान की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मंझेडा शकरु निवासी सुहेल व अदनान के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग भी है। पुलिस ने शिव भक्त आकाश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
10:49 AM, 19-Jul-2024
शामली जनपद के कांधला कसबे लापता बीएड का छात्र उज्जवल मलिक उर्फ वासु हरियाणा के पानीपत में अस्पताल में भर्ती मिला। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सड़क हादसे के दौरान छात्र घायल हुआ था।

16 जुलाई को पूर्वी यमुना नहर जाट कॉलोनी निवासी प्राइवेट डॉक्टर करण पाल सिंह का 29 वर्षीय पुत्र उज्जवल मलिक उर्फ वासु बीते मंगलवार की दोपहर को स्कूटी पर सवार होकर खंद्रावली चौकी क्षेत्र के मीमला, खेड़ा मार्ग पर किसी कार्य से गया हुआ था। शाम तक स्कूटी सवार युवक घर वापस नहीं लौटा । परिजनों ने उसे तलाश भी किया था मगर उसका कोई पता नहीं लग सका था। वासु बीएड का छात्र था।

शुक्रवार को परिजनों को सूचना मिली कि घायल छात्र पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार यह हरियाणा के सनौली के निकट सड़क हादसे में घायल हो गया था।जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार फोटो वायरल कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा था। लापता युवक की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी हरियाणा पहुंच गए और घायल की जानकारी ली। परिजनों द्वारा घायल को अपनी सुपुर्दगी में लेकर मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।
10:38 AM, 19-Jul-2024

West UP News Live: मेरठ में 10 हजार की रिश्वत लेती इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सर्पदंश से बच्ची की माैत

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में चांदपुर धनौरा मार्ग पर गांव दरबाड़ा के पास वाहन व बाइक की टक्कर में पिता अशरफ अली 45 वर्ष व पुत्र रिहान 15 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। पिता पुत्र जलीलपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी थे। गांव से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed