फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, मेरठ में नाले में मिला जूनियर मैनेजर का शव

Mon, 29 Jan 2024 07:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jan 2024 07:45 PM IST
खास बातें

घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। रोडवेज बसें भी कमी चलीं। वहीं मौसम विशेषज्ञों को कहना है कि अभी कोहरा बरकरार रहेगा और अगले दो दिन बारिश हो सकती है। सहारनपुर में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। पढ़ें मेरठ और आसपास की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: trains slow down in fog, fifth class student missing, read latest news
हादसे के बाद जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:38 PM, 29-Jan-2024
हाथ में राइफल लेकर मनचलों को पीटा, मुर्गा बनाया, वीडियो वायरल

मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कोचिंग जा रही छात्राओं से तीन मनचले युवकों को छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। इसी दौरान बुजुर्ग ने मनचलों को राइफल दिखाकर डराया, फिर बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया। वीडियो में बुजुर्ग मारपीट व मुर्गा बनाकर धमकाता नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
06:21 PM, 29-Jan-2024
हेलमेट नहीं लगाए था मजदूर, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

कैराना में शामली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मजदूर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
04:09 PM, 29-Jan-2024

गंगानगर में नाले में पड़ा मिला सहकारी बैंक के जूनियर मैनेजर का शव

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में एक कॉलोनी के पीछे सहकारी बैंक के जूनियर मैनेजर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मैनेजर के दोस्त से पूछताछ में लगी है।
 
गंगानगर क्षेत्र में स्थित गंगा धाम कॉलोनी के पीछे नाले में सहकारी बैंक के जूनियर मैनेजर का शव पड़ा मिला तो लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस जूनियर मैनेजर के दोस्त से पूछताछ में लगी है।

गंगानगर एच ब्लॉक निवासी कामेश्वर सिंह(45) परिवार के साथ रहते थे। वह गढ़ रोड किठौर स्थित जिला सहकारी बैंक में जूनियर मैनेजर पद पर तैनात थे। गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में उनके दोस्त रहते हैं।  परिजनों के अनुसार वह शाम को गंगाधाम निवासी दोस्त से मिलने आए थे । उसके बाद घर नहीं लौटे काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका।

सुबह के समय कामेश्वर का शव गंगाधाम कॉलोनी के पीछे स्थित नाले में पड़ा मिला। लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से जानकारी के बाद पुलिस ने गंगाधाम निवासी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस मामले में परिजनों द्वारा लिखित शिकायत की गई है।
01:54 PM, 29-Jan-2024

सहारनपुर में हाईवे पर हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र में जांदेहड़ा समसपुर के पास हाईवे पर दो महिलाओं की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। वहीं मौके पर जमा स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। 
01:53 PM, 29-Jan-2024

सहारनपुर में अगवा की गई तीन माह की बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी दंपती गिरफ्तार

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र से पुरानी जान पहचान का फायदा उठाकर एक दंपती ने गांव रीढ़ी मोहिद्दीनपुर से तीन माह की मासूम बच्ची को अगवा कर लिया। सूचना मिलते ही बेहट पुलिस हरकत में आ गई। करीब 12 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने बच्ची को सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र से बरामद कर लिया। आरोपी दंपति भी बरामद गिरफ्तार कर लिए गए है। 
12:51 PM, 29-Jan-2024

मुजफ्फरनगर के गाय अभ्यारण्य में दो फरवरी से लाए जाएंगे गोवंशीय पशु

मंत्री संजीव बालियान व अन्य - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर के तुगलकपुर कम्हेड़ा में बनाए गए प्रदेश के पहले गाय अभ्यारण्य में दो फरवरी से पशुओं को लाया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इंडसइंड बैंक के सहयोग से संचालन होगा। सात जिलों में सेवाओं के लिए कंट्रोल रूम भी खोला जाएगा।

सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री के एटूजेड स्थित आवास पर पशुपालन विभाग और इंडसइंड बैंक के बीच करार हुआ। बालियान ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक पर कैटल कैचर की नियुक्ति रहेगी। प्रत्येक गांव से पशु लाए जाएंगे, लेकिन ग्रामीण सीधे गाय अभ्यारण्य में पशु लेकर नहीं आएंगे। विभाग की टीमें ही गांव से पशु लेकर आएगी। फरवरी के आखिरी सप्ताह में उद्घाटन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 AM, 29-Jan-2024

पांचवीं का छात्र लापता, अनहोनी की आशंका

मेरठ की गगोल रोड स्थित अछरौंडा गांव से घर से झंडा लेने के लिए गया पांचवीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद छात्र नहीं मिला तो परिजनों ने रविवार को अनहोनी की आशंका जताकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

अछरौंडा निवासी जयराम ने बताया कि उनका बेटा शिवा(13 ) परतापुर के स्कूल में पढ़ता है। गत 26 जनवरी को वह गंगोल रोड पर झंडा लेने गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने सभी रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला। परिजनों ने रविवार को थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जयकरण सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
08:52 AM, 29-Jan-2024

सात मार्च तक भाजपा करेगी व्यापारी सम्मेलन

मेरठ में दस फरवरी से सात मार्च तक भाजपा व्यापारी सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें केंद्र व प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और पदाधिकारी शामिल होंगे। व्यापारियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में दस फरवरी से सात मार्च तक व्यापारी सम्मेलन होंगे। व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 28 जनवरी को काशी, 29 जनवरी को मथुरा, 30 जनवरी को कानपुर और अवध, 31 जनवरी को गोरखपुर और 8 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हापुड़ में बैठक होगी। व्यापारी सम्मेलन प्रदेश की सभी कमिश्नरी में आयोजित होंगे। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री और पदाधिकारी शामिल होकर व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों को बताएंगे।
12:51 PM, 29-Jan-2024

एएसपी आदित्य बंसल का मुजफ्फरनगर तबादला

मेरठ में एएसपी ब्रह्मपुरी आदित्य बंसल का रविवार को तबादला हो गया। उनको मुजफ्फरनगर में एसपी देहात बनाया गया है। आदित्य बंसल इससे पहले एएसपी कैंट मेरठ में पद पर कार्यरत रहे है। एडीजी मेरठ के स्टाफ आफिसर अनिल कुमार को एडिशनल एसपी मैनपुरी बनाया गया है। भदोही में तैनात डिप्टी एसपी वंदना शर्मा को मंडल अधिकारी-एसपी इंटेलीजेंस मेरठ के पद पर तैनाती मिली है। यहां तैनात मीनाक्षी शर्मा 31 जनवरी को रिटायर्ड हो रही है। मेरठ के ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा को गोरखपुर में सीओ बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: Weather Update UP: सर्दी व गलन बरकरार, छाया घना कोहरा, पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार
08:49 AM, 29-Jan-2024

कोहरे में यात्री नहीं मिलने से रोडवेज बसें चलीं कम

कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित है। रोडवेज बसें रात्रि के बजाए दिन में ही चल रही है। कोहरे और शीतलहर के चलते यात्री भी कम मिल रहे हैं। जिस कारण बसों का संचालन भी काफी कम हो गया है। रविवार को सुबह घने काेहरे में यात्री नहीं मिले, जिस कारण नोएडा, दिल्ली, कौशांबी, आनंदविहार की बसें कम चलीं।

दोपहर में यात्री कुछ मिले, जिसके बाद बसों का संचालन कुछ सुधार में आया। रविवार को करीब 30 प्रतिशत बसें डिपो में ही खड़ी रही। बागपत, बड़ौत, शामली के यात्री भी बहुत कम मिले। बसों में 35 से अधिक यात्री नहीं आए। यात्री कम मिलने से लोड फेक्टर भी कम हो रहा है। रोडवेज की बसें करीब 50 प्रतिशत की आय अर्जित कर रही है।

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे की मौत
मेरठ में दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्क्यूलर एट्रोफी (एसएमए टाइप-1) बीमारी से पीड़ित 370 दिन के बच्चे ज़ैन की मौत हो गई है। किदवई नगर निवासी बच्चे के पिता दिलशाद ने बताया कि उन्होंने बच्चे की मदद के लिए केंद्र और यूपी सरकार से मदद की गुहार लगाई, मगर कोई मदद नहीं मिली। बालक का एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था। इस बीमारी का इलाज एक इंजेक्शन है, जिसकी कीमत करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये है। यह इंजेक्शन नौ करोड़ रुपये भी मिल जाता है, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे। मदद कहीं से मिली नहीं और इलाज के अभाव में बच्चे की मौत हो गई। बाले मियां कब्रिस्तान में बच्चे को सुपुर्द ए खाक किया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed