फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Shri Ram procession was taken out with great pomp, welcomed along the way with showers of flowers.

Deoria News: धूमधाम से निकली श्रीराम बरात जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

Wed, 28 Oct 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The Shri Ram procession was taken out with great pomp, welcomed along the way with showers of flowers.
शहर में निकली राम बारात में नृत्य करते श्रद्धालु, स्रोत : संवाद - फोटो : File Photo
देवरिया। शहर में मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य श्रीराम बरात निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया और प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

रामलीला समिति की ओर से दोपहर दो बजे रामलीला मैदान से बरात निकाली गई। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बरात रवाना होने से पहले समिति के पदाधिकारियों और इसमें शामिल लोगों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी बरात में शामिल हुए और आयोजन समिति का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

नगर पालिका रोड पर हिंदू सम्राट दल के सदस्यों ने बरात का स्वागत किया। अबूबकर नगर स्थित अमन गेट पर जावेद अहमद ने पुष्पमाला अर्पित की। स्टेशन रोड पर अशोक मद्धेशिया, आरएलबीएल चौराहे पर इनर व्हील क्लब और मोतीलाल रोड पर जनपद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कोतवाली चौराहे पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने आरती उतारी, जबकि तिलक रोड पर बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल युवा मंच और बरनवाल महिला सेवा समिति की ओर से पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed