West UP News Live: मेरठ-गढ़ मार्ग पर आज से रूट डायवर्जन, मौत से हार गई शिक्षिका, उपचार के दौरान तोड़ा दम
{"_id":"6635aa4ffe0c3f4ee707c078","slug":"west-up-news-live-route-diversion-will-start-on-meerut-garh-route-today-temperature-increased-2024-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मेरठ-गढ़ मार्ग पर आज से रूट डायवर्जन, मौत से हार गई शिक्षिका, उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 04 May 2024 07:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 May 2024 07:33 PM IST
खास बातें
मेरठ और आसपास की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें छह जिलों के ताजा समाचार।
विज्ञापन
हापुड़ अड्डे पर ट्रेफिक
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:22 PM, 04-May-2024
शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत
बिजनौर निवासी शिक्षिका की मेरठ में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को एक छात्र ने कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी थी। बिजनौर से डॉक्टरों ने टीचर को मेरठ के लिए रेफर किया था।
11:05 AM, 04-May-2024
करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत
मुजफ्फरनगर जनपद में ककरौली थाना क्षेत्र के नया गांव में करंट लगने से बालक की मौत हो गई ।
नया गांव में इस्तकार का बेटा आसिफ(12) बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान उसे करंट का झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर परिजन उसे मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए।
वहां डॉक्टर ने आसिफ को म्रत घोषित कर दिया। परिजन आसिफ के शव को अपने साथ घर ले गए। ककरौली थाना प्रभारी सुनील कसाना ने हादसे के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।

08:50 AM, 04-May-2024
सात दिन बाद पारा 40 पार, दिन में चल रही लू
सात दिन बाद फिर से पारा 40 के पार पहुंच गया। गर्मी का असर दिन में बना रहा और लू के बीच सूरज की तपिश ने भी धूप में झुलसा दिया। मौसम के तल्ख तेवरों के बीच शाम के समय आसमान पर हल्के बादल भी दिखे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, उसका ज्यादा तराई क्षेत्र में दिखेगा।
शुक्रवार को हवा की रफ्तार शांत होने के चलते मौसम बदला और तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच तापमान फिर से 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। जिस कारण से दिन भर शहरवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र बिजनौर से रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत तक दिखाई देने के आसार है।
मेरठ और आसपास में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार को एक्यूआई में भी बढोतरी हुई। यह 154 से बढ़कर 193 पर पहुंंच गया। शहर में जयभीमनगर 186, गंगानगर 159, पल्लवपुरम 233, दिल्ली रोड 220, बेगमपुल 211 दर्ज किया गया। पिछले चौबीस घंटे में एक्यूआई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

08:38 AM, 04-May-2024
West UP News Live: मेरठ-गढ़ मार्ग पर आज से रूट डायवर्जन, मौत से हार गई शिक्षिका, उपचार के दौरान तोड़ा दम
गढ़मुक्तेश्वर के दौताई में मध्य गंगनहर पर बना पुल जर्जर हो चुका है। एनएचएआई ने इसे मरम्मत के लिए बंद कर दिया है। शनिवार (आज) से भारी और हल्के वाहनों का रूट बदल जाएगा। शनिवार की सुबह छह बजे से 20 मई की शाम छह बजे तक सभी वाहन बदले रूट से गुजरेंगे।
दौताई का पुल मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र को आपस में जोड़ता है। करीब 40 साल पुराना यह पुल जर्जर हो चुका था। जिसके कारण इस पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। ऐसे में एनएचएआई के अधिकारियों ने इसकी मरम्मत कराने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। पुल को बंद करके मरम्मत करने के लिए 15 दिन का समय मांगा गया था। डीएम प्रेरणा शर्मा के आदेश पर विभाग के अधिकारियों ने पुल की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है।