फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बारिश कम, अभी और बढ़ेगा गर्मी का असर, शामली में डायल 112 पुलिस का शराब पीते वीडियो वायरल

Wed, 17 Jul 2024 10:50 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jul 2024 10:50 AM IST
खास बातें

मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें मेरठ और वेस्ट यूपी के छह जिलों के मुख्य समाचार।

विज्ञापन
West UP News Live: Rainfall is less, humidity increase, Dial 112 police police consumes alcohol in Shamli
वर्दी पहने शराब पीते हुए - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:24 AM, 17-Jul-2024

शामली में वर्दी पहने शराब पीते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के शामली में डायल 112 पुलिस का शराब पीते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों ने कार्यालय को ही शराब का अड्डा बना रखा है। वहीं टेबल पर पानी की बोतलें और खाने पीने की चीजें भी रखीं हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी गिलास में शराब डालता हुआ भी दिख रहा है।

वीडियो में तीन लोग नजर आ रहे हैं जिनमें दो ने वर्दी पहनी हुई है जबकि तीसरा व्यक्ति बीच में सादा कपड़ों में कुर्सी पर बैठा है। बताया जा रहा है कि शामली के मोहल्ला रेल पार में डायल  112 का कार्यालय है, जहां का यह वीडियो है। वहीं वीडियो वायरल होते ही महकमें में हड़कंप मच गया।
10:21 AM, 17-Jul-2024

मेरठ में युवक का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी पहचान

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के सूर्य हॉस्पिटल के सामने स्थित देसी शराब के ठेके के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों के माने तो उसे स्थान पर अक्सर लोग शराब बैठकर पीते हैं कुछ माह पूर्व भी इस स्थान पर शव मिला था पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
10:12 AM, 17-Jul-2024

West UP News Live: बारिश कम, अभी और बढ़ेगा गर्मी का असर, शामली में डायल 112 पुलिस का शराब पीते वीडियो वायरल

बारिश न होने से उमस के साथ गर्मी में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान बढ़कर फिर से 36 के पार पहुंच गया। दिनभर मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश न होने से मायूसी ही हाथ लगी। 
मेरठ व आसपास के जिलों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गर्मी ने फिर से अपना प्रचंड रुप धारण कर लिया है। उमस में बढ़ोतरी हो रही है।

मंगलवार को दिनभर उमसभरी गर्मी के कारण पसीने छूटते रहे। दोपहर के समय आसमान में काले बादल मंडराए, लेकिन इस बार भी मायूसी हाथ लगी और बदरा बिन बरसे निकल गए। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 36 के पार पहुंच गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश कम होगी और गर्मी का असर बढ़ेगा। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed