फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: वेस्ट यूपी में 48 घंटे से बारिश जारी, गंगा नदी उफान पर, कालागढ़ में वन्यजीव आबादी में उतरे

Fri, 13 Sep 2024 10:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 13 Sep 2024 10:41 AM IST
खास बातें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। वहीं कालागढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद वन्य जीव आबादी में पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
West UP News Live: Rain continues in West UP for 48 hours, wildlife enters the populated area in Kalagarh
बारिश - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:31 AM, 13-Sep-2024

 पिता द्वारा पिटाई से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी 

बिजनाैर जनपद के स्योहारा में पिता द्वारा पिटाई से आहत युवक ने कपड़े का फंदा बना कर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। क्षेत्र के गांव माहुपुरा निवासी अर्जुन (19) पुत्र सियाराम ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि दो मंजिले मकान पर जाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। एक घंटे बाद अर्जुन की भाभी जब अर्जुन को खाना देने गयी तब घटना का पता चला।

जानकारी के अनुसार सियाराम अपने भाई के साथ खाना-पीना कर रहा था। किसी बात को लेकर सियाराम की अपने भाई से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद सियाराम ने घर पहुंच कर अपनी पत्नी व पुत्र अर्जुन के साथ मारपीट की। पिता की पिटाई से आहत हो कर अर्जुन ने दो मंजिले मकान में जाकर फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष धीरज नागर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
10:31 AM, 13-Sep-2024

कालागढ़ में बारिश के बाद वन्यजीव आबादी में उतरे

कालागढ़ में 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां मौसम खराब है वहीं आबादी क्षेत्र में वन्य जीव उतर आए हैं। केंद्रीय कॉलोनी में बिजली घर के निकट रामगंगा मार्केट की पुलिया के नीचे से जाते हुए बाघ दिखाई दिया है।

सूखासोत में भी बाघ पानी के बीच से होकर गुजरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय नदियों में पानी काफी अधिक आया है। सड़कों पर वाहन कम चल रहे हैं। मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोग भी आज नहीं निकले हैं। सड़के सूनी हैं। 
विज्ञापन
10:26 AM, 13-Sep-2024

West UP News Live: वेस्ट यूपी में 48 घंटे से बारिश जारी, गंगा नदी उफान पर, कालागढ़ में वन्यजीव आबादी में उतरे

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। हस्तिनापुर में गंगा का जल स्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोग भयभीत हो रहे हैं। वही गांव के संपर्क मार्गो पर आवागमन में भी ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बारिश होने के बाद से कालागढ़ में वन्य जीव आबादी में पहुंचने लगे हैं।

पिछले करीब एक महीने से गंगा नदी का जल स्तर कम होने से वह शांत स्वभाव में चल रही थी। ग्रामीणों को भी बाढ़ का खतरा नहीं था और उम्मीद जताई जा रही थी कि खेतों में खड़ी बंपर फसल का अच्छा उत्पादन होगा लेकिन पिछले चार दिनों से अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद शुरू हुई बारिश अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। 

उधर हरिद्वार से गंगा के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 73 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। वहीं हरिद्वार से बढ़कर एक लाख 28 हजार क्यूसेक चल रहा है जो शाम तक बिजनौर बैराज पर पहुंच जाएगा।

उधर लगातार बारिश पड़ने से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गंगा के जल स्तर में और अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई है। गंगा के जल स्तर में वृद्धि होने से खादर क्षेत्र के लोग भी भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed