फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सहारनपुर में खूनी संघर्ष में प्रधान पुत्र की माैत, बिजनाैर में मजदूर की हादसे में दम तोड़ा

Thu, 03 Oct 2024 02:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Oct 2024 02:21 PM IST
खास बातें

शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए। आज शैलपुत्री की पूजा होगी। वहीं आज गन्ना समीति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। किसानों ने मतदान में बड़ चढ़कर उत्साह दिखाया।

विज्ञापन
West UP News Live: Navratri from today, farmers cast votes in sugarcane committee elections, BKU protest
माैके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:58 PM, 03-Oct-2024

बिजनाैर में दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिजनाैर जनपद के चांदपुर थाना शिवाला कला के गांव इमलिया निवासी कमल सिंह राज मिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता था। राज चांदपुर क्षेत्र के गांव चुखेड़ी निवासी भूदेव के चिनाई का कार्य चल रहा था। कमल भी मजदूरी करने गया था। भूदेव सिंह की दीवार मजदूर के ऊपर गिर गई, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएससी स्याऊ में लाया गया। चिकित्सक ने मजदूर को मृतक घोषित कर दिया। मृतक कमल सिंह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र हैं। परिवारों में मौत से कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई।
06:58 PM, 03-Oct-2024

सुमित हत्याकांड : एसएसपी ऑफिस पर धरने पर बैठे परिजन

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में सुमित उर्फ रिंकू हत्याकांड में बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन व किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। किसान मजदूर संघ जिला अध्यक्ष अंशुल तोमर ने बताया कि वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस अब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई थी। पुलिस पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया है। एसएसपी दफ्तर में जनसुनवाई कर रही सीओ सदर देहात नवीन शुक्ला ने फरार आरोपियो की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
02:19 PM, 03-Oct-2024

मेरठ में भाकियू का धरना सातवें दिन भी जारी

गन्ना समिति के चुनाव में धांधली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का मेरठ के परतापुर थाने में धरना सातवें दिन भी जारी है। बुधवार को एक वृद्ध किसान ने थाने में ही चिता लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। गुरुवार को किसान के ऊपर थाना पुलिस ने टेंट लगा दिया, जिसका किसानों ने विरोध किया।
11:06 AM, 03-Oct-2024
विक्रम संवत् 2081 प्रतिपदा दिन गुरुवार शारदीय नवरात्र व्रत का प्रथम दिन है। इसकी प्रथम आराध्या देवी माता शैलपुत्री हैं। सती, पार्वती, दुर्गा, उमा, अपर्णा, गौरी, महेश्वरी, शिवांगी, शुभांगी, पर्वतवासिनी इनके अनेकानेक नाम हैं।

पूर्व जन्म में इनके पिता राजा दक्ष ने प्रजेश होने पर यज्ञ किया। पर, अपने दामाद शिव को निमंत्रित नहीं किया। सती भगवान शंकर की स्वीकृति के बिना पिता के यहां चली गईं। यज्ञ स्थल पर अपने तिरस्कार एवं शिव का आसन न देखकर कुपित सती यज्ञाग्नि में कूद पड़ीं। उधर, शिव की समाधि भंग हुई, तो उन्होंने वीरभद्र नामक गण को यज्ञ स्थल पर भेजा।

वीरभद्र ने यज्ञशाला का विध्वंस किया और सती के जलते शरीर को लेकर चल पड़ा। सती के अंग जहां-जहां गिरे, वहां शक्तिपीठ स्थापित हो गए। सती का अगला जन्म शैलराज की पुत्री पार्वती के रूप में हुआ। घोर तपस्या के बाद शिव ने उनका वरण किया। पर्वतराज की पुत्री होने के कारण माता के प्रथम रूप का नाम शैलपुत्री पड़ा। देवी के उपासक घटस्थापना, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर प्रथम चरित्र का पाठ कर मंगल फल प्राप्त करेंगे।  
11:05 AM, 03-Oct-2024

सहारनपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, प्रधान पुत्र की मौत 

सहारनपुर जनपद के नागल में गांव कपासा में जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए ग्राम प्रधान के बेटे 22 वर्षीय सुमित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

बता दें, कि एक पक्ष से ग्राम प्रधान पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनके पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह नौ बजे जब वह अपने घर पर पड़ोस के रहने वाली राजदुलारी तथा अंगूरी के साथ बातचीत कर रही थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके घर आकर गाली-गलोच की।

विरोध करने पर वह अपने परिवार के सात लोगों के साथ हाथों में लाठी डंडे तथा धारदार हथियार लेकर आया और हमला कर दिया था। इसमें प्रधान पक्ष से उनके बेटे सुमित समेत विशाल, विकास, मोनू, राजदुलारी, अंगूरी घायल हो गए थे।

उधर, दूसरे पक्ष के सतीश ने ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट कर शेर सिंह, अनुज व सतीश को घायल करने का आरोप लगाया था। सुमित का उपचार चल रहा था, जिसकी देर रात अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची है।
11:05 AM, 03-Oct-2024
मुजफ्फरनगर जिले की नौ गन्ना समितियों में डेलीगेट पद के लिए मतदान शुरू हआ। प्रबंध समिति में अपना अपना प्रतिनिधि भेजने के लिए  गन्ना किसान मतदान कर रहे हैं। युवा किसानों से लेकर बुजुर्गो में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया।

बागपत में 36545 मतदाता आज 195 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। बागपत में 11 और मलकपुर में 38 गांव के डेलीगेट के लिए मतदान शुरू हुआ। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मेरठ की छह गन्ना समीतियों से मोहिद्दीनपुर, मवाना, दाैराला, मेरठ और सकाैती समीति में चुनाव होना है। इसे लिए सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। वहीं मलियाना समीति में पर्चे वापसी के बाद सभी 222 पदों पर डेलीगेट निर्वोध डेलीगेट चुने जा चुके हैं। आज होने वाले चुनाव को लेकर किसानों में काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 03-Oct-2024

West UP News Live: सहारनपुर में खूनी संघर्ष में प्रधान पुत्र की माैत, बिजनाैर में मजदूर की हादसे में दम तोड़ा

गन्ना डेलीगेट चुनाव के लिए आज किसान मतदान कर रहे हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शामली जिले की तीनों गन्ना सहकारी समितियों में आज मतदान हो रहा है।शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल  तैनात किया गया है। जिले में पांच मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। तीनों समितियों पर लगभग 68 हजार मतदाता 936 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगे ।

 सहारनपुर में आज गन्ना डेलीगेट पद के 584 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिले की चारों गन्ना समितियाें में 45072 मतदाता 303 पदों के लिए मतदान करेंगे।

 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed