West UP News Live: एक महीने बाद चली शालीमार एक्सप्रेस, किसान को सांप ने काटा, मौत
{"_id":"664eb56c653a02459808a377","slug":"west-up-news-live-murder-in-saranpur-read-west-up-latest-news-today-2024-05-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: एक महीने बाद चली शालीमार एक्सप्रेस, किसान को सांप ने काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 May 2024 07:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 May 2024 07:01 PM IST
खास बातें
मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बनें रहें अमर उजाला के साथ। सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे में छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
एसबीआई की शाखा में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:00 PM, 23-May-2024
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पकड़ा गया बदमाश, तमंचा-कारतूस बरामद
मेरठ में भावनपुर थाना पुलिस ने बुधवार की रात को जेई पुलिया के समीप चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार एक युवक को दबोच लिया। जबकि युवक के दो साथी बाइक के साथ फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से 80 कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान युवक ने फरार साथियों से कारतूस व तमंचे के खरीदने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान मनीष पुत्र जीतेंद्र गांव केली थाना खरखौदा के रूप में हुई। वहीं, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

06:53 PM, 23-May-2024
किसान की सर्पदंश से मौत
मेरठ में भावनपुर थाना के गांव हसनपुर कदिम निवासी किसान अपने खेतों में पानी करने गया था, जहां जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं, परिजनों ने किसान को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

12:05 PM, 23-May-2024
मेरठ के रिठानी में एसबीआई बैंक की शाखा में लगी भीषण आग
मेरठ के दिल्ली रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में लगी भयंकर आग लग गई। तकरीबन छह दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। एसबीआई बैंक परतापुर थाना क्षेत्र के गांव रिठानी में है। जेसीबी से बैंक के साइड वाली दीवार तोड़कर आग बझाने की कोशिश की जा रही है। परतापुर थाना, पुलिस फायर ब्रिगेड और एलएनटी की टीम को भी बुलाय गया है।
08:47 AM, 23-May-2024
राहत : एक महीने बाद चली शालीमार एक्सप्रेस
पंजाब में किसानों के आंदोलन खत्म होने के बाद बाडमेर-जेसलमेर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी एक माह बाद चली है। बुधवार से शालीमार के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
मां वैष्णो देवी की यात्रा अब यहां के श्रद्धालु करेंगे। एक महीने से ट्रेन रद्द होने के कारण श्रद्धालु परेशान थे। मंगलवार को दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू हुआ था। पहले दिन यह ट्रेन मेरठ में 39 मिनट की देरी से शाम 7:39 पर पहुंची।
पंजाब से आने जाने वाली ट्रेन अभी भी देरी से आ रही है। बुधवार को छत्तीसगढ़ 7:40 घंटे, स्वर्ण मंदिर मेल 4:22 घंटे, उधरमपुर-सूबेदारगंज सुपर फास्ट 4:38 घंटे देर से पहुंची। उत्कल भी करीब पांच घंटे देर से आई, जबकि हुबली से हरिद्वार जाने वाली समर स्पेशल एक्सप्रेस दस घंटे देर से रात को दस बजे मेरठ पहुंची।

08:45 AM, 23-May-2024
विधायक रफीक अंसारी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैर जमानती वारंट के मामले में सपा विधायक रफीक अंसारी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक की तलाश में दबिश दी जा रही है, वह अपने घर पर नहीं हैं।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, एमपी-एमएलए मेरठ की अदालत से आईपीसी की धारा 147, 436 और 427 के तहत विचाराधीन आपराधिक मुकदमे में विधायक रफीक अंसारी के खिलाफ जारी वारंट को चुनौती दी गई थी। मुकदमे में सितंबर 1995 में 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। उसके बाद याची के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया। जिस पर संबंधित अदालत ने अगस्त 1997 में संज्ञान लिया था।
रफीक अंसारी अदालत में पेश नहीं हुए थे। 12 दिसंबर 1997 को गैर-जमानती वारंट जारी हो गया था। बार-बार 101 गैर-जमानती वारंट जारी हो गए। धारा 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की प्रक्रिया के बावजूद रफीक अंसारी अदालत में पेश नहीं हुए और हाईकोर्ट चले गए। उनके वकील ने तर्क दिया कि 22 आरोपियों को 15 मई 1997 के फैसले में बरी कर दिया गया। ऐसे में विधायक के खिलाफ कार्रवाई रद होनी चाहिए। कोर्ट ने इस मामले में डीजीपी को निर्देश दिए कि रफीक अंसारी के खिलाफ ट्रायल कोर्ट द्वारा जारी किए गए गैर-जमानती वारंट की तामील सुनिश्चित करें। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि विधायक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें मंगलवार को सुनवाई हुई थी। बृहस्पतिवार को फिर सुनवाई होनी है। न्यायालय पर पूरा विश्वास है। - रफीक अंसारी, शहर विधायक
08:26 AM, 23-May-2024
West UP News Live: एक महीने बाद चली शालीमार एक्सप्रेस, किसान को सांप ने काटा, मौत
सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे से देर रात घर लौट रहे पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गांव ताजपुर निवासी पिंकी का बेटा गौरव18 कस्बे में एक लैब पर काम करता था। जो पॉलिटेक्निक का छात्र भी था। बुधवार देर रात रात वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने तलाश शुरू की।
उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या में युवती के परिवार के छह सदस्यों को नामजद करते हुए थानेदार मे तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।