फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: नमो भारत का संचालन फिर टला, सहारनपुर में हुई जोरदार बारिश, बागपत में सड़क हादसे में कई घायल

Wed, 26 Jun 2024 02:18 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Jun 2024 02:18 PM IST
खास बातें

आईपीएस रोहित सिंह सजवाण को सहारनपुर ट्रांसफर हो गया है। सहारनपुर के एसएसपी विपिन ताडा मेरठ के नए एसएसपी होंगे। वह आज चार्ज संभालेंगे। वहीं नमो भारत को संचालन फिर से टाल दिया गया है।

विज्ञापन
West UP News Live: IPS Vipin Tada now SSP of Meerut, Sajwan sent to Saharanpur
सहारनपुर में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:06 PM, 26-Jun-2024
पश्चिमी यूपी में जहां उमस बरकरार है वहीं आसमान पर सुबह से ही बादल छाए रहे। सहारनपुर जनपद में आज दोपहर को तकरीबन आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। जरा सी ही बारिश में शहर में जगह जगह  जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
02:03 PM, 26-Jun-2024

बागपत में सड़क हादसे में कई यात्री घायल

हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-बागपत मार्ग पर डोला से  मेरठ मार्ग पर मेरठ से तेज रफ्तार बस ने ऑल्टो कार में जोरदार टकार मार दी। जबरदस्त टक्कर में सवारियों से भरी बस पलट गई जिसमें  कई सावरियां घायल हो गईं। घायलों को पिलाना सीएचसी भेजा गया है। पुलिस माैके पर माैजूद है।
विज्ञापन
11:27 AM, 26-Jun-2024

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने संस्कृत में ली शपथ, कहा जय श्रीराम तो सपा सांसद बोले जय अवधेश

मेरठ-हापुड़ लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल ने मंगलवार को लोकसभा में संस्कृत में शपथ ली। जब उन्होंने संस्कृत में शपथ ली तो लोकसभा में जय श्री राम के जयकारे गूंजने लगे। उन्होंने भी जय श्रीराम और जय भारत का नारा लगाा। अरुण गोविल के जय श्रीराम बोलते ही सदन में मौजूद समाजवादी पार्टी के सांसद जय अवधेश-जय अवधेश का नारा लगाने लगे।

लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ समारोह में भारत की भाषायी विविधता की झलक देखने को मिली। अधिकतर सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली तो कई सदस्यों ने संस्कृत, असमिया, मैथिली, तेलुगू तथा पंजाबी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में शपथ ली। मेरठ से पहली बार भाजपा के सांसद निर्वाचित हुए अरुण गोविल ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ संस्कृत भाषा में ली।

गोविल टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक रामायण में श्रीराम का किरदार निभा चुके हैं। चार जून को मतगणना वाले दिन अरुण गोविल कई बार समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वर्मा से पीछे हो गए थे। दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही थी। आखिर में अरुण गोविल 10,585 मतों से चुनाव जीते थे। कई चरणों की मतगणना के बाद अरुण गोविल कई बार पीछे भी रहे थे।
11:21 AM, 26-Jun-2024
मेरठ से नमो भारत रैपिड रेल का संचालन लगातार पिछड़ता जा रहा है। ये हाल तब है जबकि फरवरी में ट्रेन का सफल ट्रायल हो चुका है और अब हाल ही में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी मेट्रो (सीआरएस) भी सर्वे कर मंजूरी दे चुके हैं। मार्च से लगातार संचालन टलता आ रहा है। अब माना जा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह से संचालन शुरू होगा।

नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन 24 जून से करने की तैयारी थी, जो टल गया। साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक ट्रेन का संचालन हो रहा है। ट्रेन यात्रियों को यहां उतारकर मेरठ साउथ स्टेशन तक दौड़ रही है। हर पंद्रह मिनट में मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक ट्रेन चल रही है। नमो भारत रैपिड ट्रेन को 24 जुलाई से चलाने की तैयारी थी, लेकिन यात्री सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए अभी इन्हें और पुख्ता करने के लिए टाल दिया गया है।

उधर, दूसरी ओर अफसरों के मुताबिक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों को ही संचालन के लिए हरी झंडी दिखानी है। इतने बड़े प्रोजेक्ट को उनकी उपस्थिति के बिना शुरू किया जाना मुमकिन नहीं है। पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद तक रेल संचालन शुरू कराया था। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि अभी मेरठ साउथ तक रैपिड के संचालन में थोड़ा समय लगेगा।
10:34 AM, 26-Jun-2024

West UP News Live: नमो भारत का संचालन फिर टला, सहारनपुर में हुई जोरदार बारिश, बागपत में सड़क हादसे में कई घायल

2013 बैच के आईपीएस रोहित सिंह सजवाण दो साल तक मेरठ के एसएसपी रहे। उन्होंने 25 जून 2022 को एसएसपी का चार्ज संभाला था। अब उनको सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। 2012 बैच के आईपीएस विपिन ताडा मेरठ के नए एसएसपी बने हैं।

विपिन ताडा बुधवार को चार्ज संभालेंगे। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। महिला अपराध को लेकर सरकार संवेदनशील है। हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। थानों में सौ फीसदी सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मूलरूप से राजस्थान के जोधपुर निवासी डॉ. विपिन ताडा बागपत के पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह के दामाद हैं। वह गोरखपुर और बलिया के कप्तान रह चुके हैं। वहीं, रोहित सिंह सजवाण के दो साल के कार्यकाल में उनकी छवि बेदाग रही। उन्होंने दो बार सकुशल कांवड़ यात्रा का आयोजन कराया। रोहित सिंह सजवाण महाराजगंज के एसपी, गोरखपुर और बरेली के एसएसपी रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed