फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, पढ़ें ताजा खबरें

Mon, 05 Feb 2024 08:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Feb 2024 08:00 PM IST
खास बातें

बागपत के बरनावा गांव स्थित ऐतिहासिक टीला महाभारत का लाक्षागृह है या शेख बदरुउद्दीन की दरगाह व कब्रिस्तान बताने को लेकर चल रहे वाद में कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया। कोर्ट ने कहा कि बरनावा में दरगाह या कब्रिस्तान नहीं बल्कि लाक्षागृह की जमीन है।

विज्ञापन
West UP News Live: hope for development schemes from the budget, many trains affected due to block
बरनावा में एतिहासिक स्थल - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:51 PM, 05-Feb-2024
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

बिजनौर में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति मामूली रूप से चोटिल हुआ है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोमवार को गांव भोजपुर के रहने वाला शहजाद, बाबूराम और बाबूराम की पत्नी बाला (39) एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से बिजनौर की ओर आ रहे थे। तीनों बाइक सवार जैसे ही मंडावर रोड पर चक्कर चौराहे के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार बाला उछलकर सड़क पर गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में मृतका का पति बाबूराम भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है।
02:35 PM, 05-Feb-2024
बागपत जनपद में हिंडन और कृष्णा नदी के संगम पर बसे बरनावा गांव स्थित ऐतिहासिक टीला महाभारत का लाक्षागृह है या शेख बदरुउद्दीन की दरगाह व कब्रिस्तान को लेकर 53 वर्षों से न्यायालय में चल रहे वाद पर सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन है और इसलिए ही मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी गई। 

बरनावा के रहने वाले मुकीम खान ने वर्ष 1970 में मेरठ की अदालत में दायर किए वाद में लाक्षागृह गुरुकुल के संस्थापक ब्रह्मचारी कृष्णदत्त महाराज को प्रतिवादी बनाया था। इसमें मुकीम खान और कृष्णदत्त महाराज दोनों का निधन हो चुका है। दोनों पक्ष से अन्य लोग वाद की पैरवी कर रहे हैं। जिला अलग हो जाने के बाद अब यह मामला सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम की कोर्ट में चल रहा था। 
विज्ञापन
02:20 PM, 05-Feb-2024
दोघट थानाक्षेत्र के बामनौली गांव के बिजली घर पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर एसएसओ एवं लाइन मैन को बंधक बनाकर लाखों रुपए की 24 बैटरी व ट्रांसफार्मर से तांबे की लीड लूट ले गए। विरोध करने पर विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। बामनौली बिजली घर पर तैनात जेई ने बिनौली थाने पर तहरीर दी है। बिनौली पुलिस ने मामला चोरी की धारा में दर्ज किया।
12:15 PM, 05-Feb-2024

मुजफ्फरनगर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

खतौली में गंग नहर पटरी मार्ग पर गांव बुआडा के जंगल में लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।  सूचना पर खतौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई।

 सीओ डॉ रवि शंकर का कहना है कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डॉग स्क्वायड टीम को बुला कर क्षेत्र जंगल में जांच पड़ताल कराई जा रही है। कई बिन्दुओ परर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
10:15 AM, 05-Feb-2024

मेरठ के भावनपुर में युवती का अधजला शव मिला

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव के छीलोरा औरंगाबाद मार्ग स्थित अय्यूब के खेत के समीप रविवार की रात लगभग 17 वर्षीय किशोरी का अधजला शव पड़ा पाया गया सुबह जब ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे तो किशोरी का जला हुआ शव देख कर मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने घंटे तक जांच कर शव का प्रयास किया।

ग्रामीणों का आरोप है पुलिस की समय अनुसार गश्त न होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वह हत्या करने के बाद किशोरी को सड़क किनारे ही जलाकर फरार हो गए।

इस संबंध में भावनपुर थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि किशोरी का शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस गांव के आसपास के सीसीटीवी खंगालने मे जुटी है।
09:00 AM, 05-Feb-2024

बिजनौर में शॉट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में बस स्टैंड स्थित लस्सी की दुकान में बिजली के शार्टसर्किट के चलते आग लग गई। लोगों ने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब दुकान में रखा सामान फ्रीज, फर्नीचर आदि जलकर स्वाहा हो गया। सूचना के आधा घंटे के मौके पर अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। 

जानकारी के अनुसार नगर के बस स्टैंड पर विशाल कार्नर के नाम से लस्सी की पुरानी दुकान है ।जिसमें सुबह किसी ने दुकान में आग लगी होने की सूचना दुकान स्वामी को दी। वहीं मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए ओर आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब आग ने जोर पकड़ लिया ओर देखते देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगी। दुकान में रखा लाखो रूपये का फर्नीचर तथा फ्रीज आदि जलकर राख हो गया।

सूचना पर सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल राजकुमार सरोज व अपराध निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का निरीक्षण किया वहीं पुलिस कर्मियो ने भी लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया। करीब आधा घंटे के बाद अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची ओर आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी के अनुसार आग लगने से उनका करीब 6 लाख रूपये का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:59 AM, 05-Feb-2024

सुबह के समय मेरठ से नोएडा तक चलेंगी तीन अस्थाई बसें

परिवहन निगम ने मेरठ से नोएडा के लिए सुबह के समय तीन बसों को अस्थाई रूप से संचालित किया है, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जल्द इन बसों का समय सारिणी बनाकर नियमित किया जाएगा। वैसे मेरठ डिपो की छह बसों को सीधे नोएडा तक चलाने की कार्य योजना चल रही है।

मेरठ से एक्सप्रेसवे को होकर नोएडा और परी चौक के लिए नोएडा डिपो की ही बसें चलती है। चार बसें रात्रि में मेरठ डिपो पर रहती है, जो सुबह भैसाली बस अड्डे से चलती है। जबकि सुबह के समय नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, कौशांबी, दिल्ली आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है। ऐसे में चार बसों में यात्री नहीं जाते। सुबह के समय चारों बसें नोएडा चली जाने के कारण यहां यात्रियों को नोएडा के लिए सीधी बसें नहीं मिलती। आठ बजे बसें आती है, जब तक आफिस में जाने वाले दैनिक यात्रियों को देर हो जाती है। इसी कारण मेरठ डिपो की तीन बसों को अस्थाई रूप से नोएडा के लिए चलाया गया है।

वैसे ये बसें दिल्ली जाती है, मगर नोएडा की सवारी अधिक होने पर सुबह पांच से छह बजे तक की इन बसों को दिल्ली के बजाए नोएडा के लिए चलाया जा रहा है। मेरठ डिपो के केंद्र प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि नोेएडा तक छह बसें चलाने की कार्ययोजना है, अभी यात्री अधिक होने पर तीन बसों को अस्थाई रूप में चलाया जा रहा है। जल्द टाइम टेबल बनाकर मेरठ डिपो की छह बसों का संचालन नोएडा और परी चौक तक किया जाएगा।
08:57 AM, 05-Feb-2024

ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रहीं प्रभावित

मुरादाबाद-सहारनपुर रेल मार्ग पर लक्सर यार्ड में यातायात और पावर ब्लॉक के कारण रविवार को कई ट्रेन प्रभावित रही। सोमवार को भी मुरादाबाद-सहारनपुर, दिल्ली-मेरठ-देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन प्रभावित रहेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार रविवार को लक्सर यार्ड में कार्य के लिए ब्लाॅक लिया जाएगा। इस कारण ट्रेन संख्या 14113 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस 2.30 घंटे, ट्रेन संख्या 19031 अहमदाबाद जंक्शन-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 2.00 घंटे,श्री गंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 45 मिनट प्रभावित रही। उन्होंने बताया कि सोमवार को 19032 योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस को ऋषिकेश से दो घंटे देरी से चलाया जाएगा। 12017 नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस को नई दिल्ली से दो घंटे देरी से तथा 12018 देहारदून-नई दिल्ली एक्सप्रेस को देहरादून से दो घंटे देर से चलाया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द
मथुरा में रेल लाइन पर काम के कारण बिलासपुर-अमृतसर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अप और डाउन में रद्द रही। मुंबई सेंट्रल-अमृतसर के बीच चलने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस अंबाला से वाया पानीपत, रेवाडी होकर सवाई माधोपुर से निकाली गई। यह ट्रेन मेरठ नहीं आई। पुरी- ऋषिकेश के बीच चलने वाली उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से आई। संगम एक्सप्रेस एक घंटे, नौचंदी ढाई घंटे, शालीमार एक्सप्रेस 2:21 घंटे, नंदा देवी एक्सप्रेस 1:27 घंटे देरी से मेरठ पहुंची। 
08:50 AM, 05-Feb-2024

West UP News Live: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, पढ़ें ताजा खबरें

मेरठ शहर में विकास योजनाएं तेजी से आयाम ले रही हैं। चारों ओर हाईवे का जाल बेच रहा है तो वही रैपिड रेल और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर तेजी के साथ काम चल रहा है। मेरठ से हवाई उड़ान को लेकर भी कसरत हो रही है। सोमवार को प्रदेश सरकार के बजट को लेकर सभी की निगाहें लगी हुई है। उद्यमियों का कहना है कि शहर के कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार को खजाना खोलने की सख्त जरूरत है।

नरहेडा गांव के पास दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवीं चरण का काम चल रहा है। वहीं दूसरी बिजौली के पास गंगा एक्सप्रेसवे का काम 40 फीसदी के करीब पूरा हो गया है। मेरठ प्रयागराज के बीच की दूरी गंगा एक्सप्रेसवे से कम हो जाएगी और 6 घंटे में ही मेरठ से प्रयागराज पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा परतापुर हवाई पट्टी पर हवाई उड़ान की कोशिश भी तेज हो गई है। 

आईआईए के पदाधिकारियों का कहना है कि उद्योगों के लिए विशेष रूप से बजट का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने बताया कि मेरठ महा योजना 2031 में उद्योगों पर विशेष फोकस किया गया है। ऐसे में सोमवार को प्रदेश सरकार के बजट से भी शहर को सौगात मिलने की काफी उम्मीद है। अगर विभिन्न विकास योजनाओं के लिए बजट मिलता है तो इनमें तेजी आएगी और समय से विकास कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed