West UP News Live: पहला रोजा आज, CAA को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, बिजनौर से विजेंद्र सिंह होंगे BSP प्रत्याशी
{"_id":"65f00ec8a837618653096821","slug":"west-up-news-live-first-ramadan-today-security-tight-in-west-up-regarding-caa-2024-03-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: पहला रोजा आज, CAA को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, बिजनौर से विजेंद्र सिंह होंगे BSP प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 12 Mar 2024 01:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:48 PM IST
खास बातें
बसपा ने बिजनौर लोकसभा सीट से चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यह जानकारी विजेंद्र सिंह ने बिजनौर में आयोजित बसपा के एक सम्मेलन में दी। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
चौधरी विजेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:00 PM, 12-Mar-2024
सीएए काननू के बारे में सोशल मीडिया पर डाली भ्रामक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने व्हाटसएप ग्रुप पर सीएए का विरोध जताने वाली टिप्पणी डालने के आरोपी आरिफ थानवी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मंगलवार दोपहर में खालापार निवासी आरिफ थानवी ने अपने मोबाइल नंबर पर थानवी टाइम्स नाम से एक व्हाटस एप ग्रुप संचालित किया हुआ था। आरिफ थानवी ने अपने व्हाटस एप ग्रुप पर सीएए कानून के बारे में भ्रामक टिप्पणी पोस्ट कर दी।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस टिप्पणी में समाज में शांति व्यवस्था व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। इस बारे में पता चला तो शहर कोतवाली पुलिस ने आरिफ थानवी को गिरफ्तार कर शांति भंग करने की आशंका में चालान कर दिया।
सीओ सिटी एसपी उपाध्याय ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है। सभी से अपील है कि कोई भी भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें।

02:00 PM, 12-Mar-2024
नजीबाबाद से गुजरी रूट की पहली वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन मंगलवार को शुरू हुआ। नजीबाबाद स्टेशन को स्टॉपेज न दिए जाने से क्षेत्रीय नागरिक निराशा हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन से प्रातः 9:40 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई रूट की पहली वंदे भारत ट्रायल ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन से प्रातः 11:40 बजे मुरादाबाद के लिए रन थ्रू गुजरी।
स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना, स्टेशन मास्टर नंदकिशोर ने नजीबाबाद स्टेशन से गुजरती ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए विदा किया। वंदे भारत ट्रेन को देहरादून के बाद हरिद्वार मुरादाबाद , बरेली , शाहजहांपुर, आलमनगर और लखनऊ स्टॉपेज दिए गए हैं।
आम दिनों में वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से सवेरे 5:15 बजे रवाना होकर दिन में 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी । देहरादून से वंदे भारत ट्रेन दिन में 2:25 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
रूट की पहली वंदे भारत ट्रेन संचालन से लखनऊ और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। उधर नजीबाबाद के ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह सहित अनेक लोगों ने सहारनपुर से मुरादाबाद और उत्तराखंड के प्रमुख जंक्शन नजीबाबाद स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का जल्द स्टॉपेज देने की मांग की है।

01:39 PM, 12-Mar-2024
बिजनौर लोक सभा सीट पर बसपा से चौधरी विजेंद्र सिंह होंगे प्रत्याशी
चौधरी विजेंद्र सिंह आज बिजनौर में बसपा द्वारा आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि लोक दल में राष्ट्रीय महासचिव के पद से कुछ दिन हाल ही में विजेंद्र सिंह ने इस्तीफा दिया था।
लोकदल छोड़ चुके विजेंद्र सिंह के नाम का सपा में जाने का शोर मच रहा था, वहीं सोमवार आते-आते उनके बसपा के संपर्क में होने की चर्चा होने लगीं। मंगलवार को उन्होंने खुद सम्मेलन के दौरान बसपा से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।

01:38 PM, 12-Mar-2024
बिजनौर के गांव पाडला में बदमाशाें की फायरिंग से कुत्ते की मौत
बिजनौर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव पाडला में बदमाशों द्वारा घर में घुसकर की गई फायरिंग में किसान के कुत्ते की मौत हो गई। शोर मचाने पर बदमाश दीवार कूद कर फरार हो गए। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जलीलपुर क्षेत्र के गांव पाड़ला निवासी सरदार लखविंदर पुत्र जरनेल सिंह का घर गांव के निकट पूर्व दिशा में हैं। लखविंदर ने बताया कि सोमवार रात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर फायरिंग कर दी।
फायरिंग की आवाज पर उनके दो पालतु कुत्ते बदमाशों के सामने आ गए। बदमाशों ने एक कुत्ते को गोली मार दी। जिससे एक कुत्ते की ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कुत्ता बाल-बाल बच गया। गांव में जाग होने पर बदमाश भाग गए। किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
01:38 PM, 12-Mar-2024
पहला रोजा आज, मस्जिदों बाजारों में बढ़ी रौनक
रमजान का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
मजान का चांद सोमवार को नजर आ गया। चांद नजर आते ही बाजारों की और मस्जिदों की रौनक बढ़ गई। चांद का एलान होते ही लोग रमजान की तैयारियों में जुट गए। ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह का दौर भी शुरू हो गया। आज पहला रोजा है। चिकित्सक बदलते मौसम में रमजान के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
12:50 PM, 12-Mar-2024
West UP News Live: पहला रोजा आज, CAA को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद, बिजनौर से विजेंद्र सिंह होंगे BSP प्रत्याशी
सीएए की अधिसूचना जारी होते ही जिले में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। कोतवाली सर्किल में पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ को भी लगाया गया है। अधिसूचना जारी होने से पहले और फिर शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया। एडीजी डीके ठाकुर जोन के सभी कप्तानों से फीडबैक लेते रहे। सभी जगह शांति व्यवस्था रही। एडीजी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है या अफवाह फैलाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।