West UP News Live: सपा प्रत्याशी मनोज कुमार नामांकन कराने पहुंचे, गैंगस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क
बिजनौर में सपा प्रत्याशी मनोज कुमार आज कलक्ट्रेट में नामांकन कराने पहुंचे। वहीं मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर की 25 लाख की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर लिया है।
लाइव अपडेट
आज से मिलेंगी गोरखपुर, इटावा वाराणसी के लिए रोडवेज बसें
होली 24 और दुल्हेंडी 25 मार्च का मनाई जाएगी। इसे लेकर परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर रखी है। सभी डिपो के बेड़े में शामिल बसों को सड़कों पर उतारा गया है। शुक्रवार से होली स्पेशल सप्ताह शुरू होगा। सभी चालकों-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। मेरठ और सोहराब गेट डिपो की बसों को लंबी दूरी पर चलाया गया है। दिल्ली-देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, मेरठ-अंबाला, मेरठ- लखनऊ, मेरठ-आगरा आदि मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। मेरठ से लोकल मार्गों बिजनौर, हस्तिनापुर, नोएडा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बड़ौत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गढ़, मोहननगर, गाजियाबाद आदि पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं।
मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क
सीओ सिटी वियोम बिंदल ने बताया कि शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी खालिद खालापार का रहने वाला है और उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं सिविल लाइन थाना पुलिस गैंगस्टर के मुकदमे की जांच कर रही थी। आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर खालिद के 25 लाख कीमत की संपत्ति (मकान) कुर्क की है।
बिजनौर में सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से आज सपा प्रत्याशी मनोज कुमार नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे। मनोज कुमार नगीना सुरक्षित सीट से प्रत्याशी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत का संविधान पूर्णतया कायम होना चाहिए। मैं बाहरी प्रत्याशी नहीं हूं, क्षेत्र में रहकर जनता के बीच काम करूंगा।
बागपत में 50 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा मार्का 50 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कियाl कोतवाली पुलिस गुरुवार रात डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थीl तभी पुलिसकर्मियों ने बागपत की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक कार लेकर भागने लगाl
पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लियाl तलाशी लेने पर कार में शराब की पेटियां लदी मिलींl पुलिस कार समेत तस्कर को कोतवाली ले आईl कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि कार से करीब एक लाख रुपये कीमत की हरियाणा मार्का देसी शराब की 50 पेटी बरामद हुईंl गिरफ्तार तस्कर राहुल निवासी गांव गढ़ी थाना सापला जनपद रोहतक हरियाणा हैl होली के त्यौहार को लेकर तस्कर शराब को गाजियाबाद में बेचने के लिए जा रहा थाl आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गयाl
मुजफ्फरनगर में कक्षा 10 के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस का कहना है कि तुषार रात में खाना खाने बाद सोने के लिए छत पर गया था। वहां रात में किसी समय उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुबह पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
West UP News Live: सपा प्रत्याशी मनोज कुमार नामांकन कराने पहुंचे, गैंगस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क
रतनपुरी क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी हसीन (22) गांव गादला में फहीम के कोल्हू पर मजदूरी कर रहा था। देर शाम बृहस्पतिवार वह काम करते समय गन्ना पेराई करने वाली चर्खी की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शुुक्रवार तडके उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: IPL का आज से आगाज: मैदान में उतर सकते हैं मेरठ के समीर रिजवी, पिता ने बेटे के प्रदर्शन पर कही ये बात