West UP News Live: मेरठ में डेंगू के 17 मरीज मिले, खरखौदा में युवक की मौत, रालोद का सम्मेलन स्थगित
मेरठ बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेंगू का हमला बढ़नता जा रहा है। वहीं कई लोगों की मौत भी हो गई है। वेस्ट यूपी में हुई बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है। तापमान छह डिग्री तक लुढ़क गया है। पढ़ें ताजा खबरें।
लाइव अपडेट
मेरठ के बहसूमा में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित सदरपुर गांव के पास दो बाइको की आमने-सामने की भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पुलिस ने मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।
मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित सदरपुर गांव के पास शनिवार शाम निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिंडत हो गई। भिंड़त में मीरापुर निवासी बाइक चालक दिन्नी (40), बाइक सवार रिहान की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल इकरा (12) पुत्री मनान, आरिफ (11) व दूसरी बाइक पर सवार साकेत पुत्र सिराजुद्दीन निवासी कला उमरी थाना कोतवाली बिजनौर व उसका रिश्तेदार वसीम पुत्र मोहम्मद अली निवासी मुरादाबाद है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने जानकारी दे दी गई है।
मेरठ में मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम नासरपुर में पेड़ पर चढ़कर तोरी तोड़ रहा युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर शट डाउन कराया। मृतक की शिनाख्त रविंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम नासरपुर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जन समस्याओं का हो समय पर निस्तारण, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद स्थापित करें: डॉ जयपाल सिंह
बैठक में उन्होंने मेरठ और बागपत के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की समस्याओं और उनके निस्तारण को लेकर चर्चा को और जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर तारों, जर्जर खम्बो आदि को जल्द बदलने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर समिति सदस्य कुंवर महाराज सिंह, एम.एल.सी, दिनेश गोयल, धर्मेन्द्र भारद्वाज जी एम.एल.सी, सरोजनी अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी व अन्य अधिकारी रहे।
2.61 लाख लूटने वाले बदमाशों पर लगेगा गैंगस्टर
वेस्टर्न कचहरी रोड पर कुछ दिन पहले व्यापारी अनुज कुमार शर्मा और उनके नौकर से बदमाशों ने दो लाख 61 हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नौचंदी पुलिस ने राहुल, गोलू निवासी तुलसी नगर रसूलाबाद कानपुर देहात, कुलदीप, रामू निवासी मंगलपुर कानपुर देहात, विपिन निवासी पटेल नगर जालौन, किशन निवासी तुलसीनगर रसूलाबाद कानपुर देहात, भोला निवासी मंगलपुर कानपुर देहात को गिरफ्तार किया था। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि इस मामले में रामू की जेल में मौत हो गई है।
बाकी छह आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनका गैंग रजिस्टर्ड किया जाएगा। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
मेरठ में बुखार से युवक की मौत, चिकित्सकों ने की डेंगू की पुष्टि
बाद में सौरभ को परिजनों ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी सौरभ त्यागी को डेंगू की पुष्टि हुई लेकिन हालत नाजुक होने के कारण सौरभ की शुक्रवार को मौत हो गई। जहां परिजनों ने गमगीन माहौल में गांव में ही शुक्रवार देर शाम ही अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, सौरभ की मौत पर परिजनों में शोक की लहर छाई है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन गहरी नींद में सोया है क्षेत्र के किसी भी गांव में अब तक डेंगू की रोकथाम के लिए न तो कोई छिड़काव ही कराया गया है और नहीं किसी गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कैंप कराया गया है।
झमाझम बारिश से गर्मी में राहत, छह डिग्री गिरा तापमान
वेस्ट यूपी में मानसून अभी मेहरबान है। शुक्रवार सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश लगभग 10 बजे तक लगातार जारी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। 31.6 मिली मीटर हुई बारिश से तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं शनिवार को मौसम फिर से गर्म हो गया।
शुक्रवार सुबह हुई बारिश सप्ताह में दूसरी सबसे अच्छी बारिश रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश से एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। शहर में 58 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 62, गंगानगर में 58, पल्लवपुरम में 63, दिल्ली रोड पर 61 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।
कृषि विश्वविद्यालय, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक, डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले 24 घंटे में अलीगढ़, शामली मेरठ व आसपास के क्षेत्रों में रुक- रुक कर वर्षा जारी रहने के आसार हैं। 16 से 17 सितम्बर को अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर व सहारनपुर में मध्यम वर्षा, 16 से 19 सितंबर को बरेली, रामपुर पीलीभीत फर्रुखाबाद व आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम वर्षा के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसे बदरा
भीषण गर्मी के चलते खेत बार- बार सूख रहे थे, जिस कारण फसलों को पानी देना पड़ रहा था और लागत में बढ़ोतरी हो रही थी। बारिश फसलों के लिए संजीवनी और किसानों के लिए राहत लेकर आई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि यह बारिश सभी फसलों के लिए अच्छी है।
West UP News Live: मेरठ में डेंगू के 17 मरीज मिले, खरखौदा में युवक की मौत, रालोद का सम्मेलन स्थगित
मेरठ जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के 17 नए मरीज मिले। यह इस सीजन में एक दिन में मिले मरीजों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है।
ये मरीज ब्रह्मपुरी, कैंट, जानी, भावनपुर, लल्लापुरा, हस्तिनापुर, जाहिदपुर, खरखौदा, कुंडा, जयभीमनगर, कसेरू बक्सर, लल्लापुरा, नंगला बट्टू, पल्हेड़ा, परीक्षितगढ़, साबुन गोदाम, सरधना और शकूरनगर के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 189 मरीज मिल चुके हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। गनीमत है अभी तक कोई मरीज गंभीर नहीं है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। घर या आसपास पानी भरा न रहने की सलाह दी है।