West UP News Live: भारत-पाकिस्तान मैच देखने टीवी पर चिपके रहे लोग, सहारनपुर में पूर्व विधायक महावीर राणा बीमार
West UP News Live : दरोगा ने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने किसी तरह दरोगा को बचा लिया। वहीं, बिजनौर में एक युवक ने अपने बड़े भाई को मार डाला। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
लाइव अपडेट
सहारनपुर में पूर्व विधायक महावीर राणा अस्पताल में भर्ती
सहारनपुर । पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर राणा की अचानक तबीयत बिगड गई है जिसके चलते उन्हें तारावती हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है।, मामले की जानकारी मिलते ही महापौर डा. अजय सिंह सहित कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे गये हैं।भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए टीवी पर चिपके रहे क्रिकेट प्रेमी
गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी दोपहर से ही टीवी से चिपके रहे और भारत की जीत पर खुशी मनाई।
गुजरात के अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैदान पर शनिवार को आयोजित भारत और पाकिस्तान मैच का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह इस कदर था कि बड़ी स्क्रीन पर मैच का मचा लेने पहुंचे। क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन से चिपक कर पल-पल की अपडेट लेते रहे। शनिवार की दोपहर दो बजे मैच का शुभारंभ हुआ। पाकिस्तामी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन पर ही आल आउट हो गई, जिससे दर्शकाें ने खुशी मनाई और उसके बाद भारत ने खेलना शुरू किया। दुकान से लेकर घरों तक में क्रिकेट प्रेमियों ने भारत के बल्लेबाजों के प्रदर्शन का टीवी स्क्रीन पर लुत्फ उठाया। इस दौरान सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। हर चौके और छक्के पर दर्शक तालियां और सीटी बजाते दिखे। भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी भी की और जश्न मनाया। संवाद
दौराला में तहसील की टीम ने छापा मारकर पकड़ा पटाखों का जखीरा
सरधना तहसीलदार के नेतृत्व में शनिवार को टीम दौराला थाने पहुंची। इसके बाद टीम ने पुलिस को साथ लेकर मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार एक गोदाम पर छापा मारा। टीम ने गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। टीम ने अन्य दो गोदामों पर भी छापा मारा। यहां, से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। इससे पहले भी हाल ही में दौराला से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए थे। इनती संख्या में पटाखे बरामद होने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मेरठ के बहसूमा में शनिवार को मॉडर्न इंटर कॉलेज रामराज के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों में बीच-बचाव हो गया। लेकिन बाद में एक पक्ष के युवकों ने हमला बोल दिया।
अमावस्या पर बड़ा हादसा: यमुना में डूबे तीन युवक
यूपी के शामली में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई। बताया गया कि अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों लोग यमुना में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान तीन युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया। उसे उपचार के लिए करनाल भिजवाया दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों युवकों को तलाश किया लेकिन, उनका कोई पता नहीं लग सका।
शामली के कैराना में कांधला रोड पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
शामली के जलालाबाद में एक युवक ने हसनपुर लुहारी गांव के माता मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर करवाई शुरू कर दी है। युवक को नशे का आदी बताया है।
West UP News Live: भारत-पाकिस्तान मैच देखने टीवी पर चिपके रहे लोग, सहारनपुर में पूर्व विधायक महावीर राणा बीमार
सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जिला अस्पताल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर कोतवाली सदर बाजार में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र शर्मा ने आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। हालांकि ट्रेन की चपेट में आने से उनके हाथ की हड्डी टूट गई। जिला अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दरोगा मानसिक तनाव में रहते हैं, लेकिन आत्महत्या के कारण पुलिस को नहीं पता लग पा रहे हैं।