फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case involving castration linked to Ram Rahim Hearing in Panchkula CBI court today update

राम रहीम से जुड़ा नपुंसक बनाने का मामला: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में आज सुनवाई, पीजीआई डॉक्टर देंगे गवाही

Fri, 30 Oct 2026 09:04 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Fri, 30 Oct 2026 09:04 AM IST
सार

डेरा के पूर्व अनुयायी हंसराज चौहान ने वर्ष 2012 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि करीब 400 पुरुष अनुयायियों को जबरन नपुंसक बनाया गया। हाई कोर्ट ने 23 दिसंबर 2014 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Case involving castration linked to Ram Rahim Hearing in Panchkula CBI court today update
Court - फोटो : ANI

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़े करीब 400 अनुयायियों को नपुंसक बनाने के मामले में 30 अक्तूबर को पंचकूला की सीबीआई की विशेष मजिस्ट्रेट अदालत में सुनवाई होगी। इस दौरान पीजीआई के डॉक्टरों सहित अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए जाने हैं। पिछली सुनवाई पर गवाहों के पेश नहीं होने के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई थी।

विज्ञापन


इस मामले में गुरमीत राम रहीम के अलावा डॉ. पंकज गर्ग और डॉ. एमपी सिंह आरोपी हैं। 17 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने पीजीआई के डॉक्टर को गवाही के लिए दोबारा समन जारी करने के निर्देश दिए थे। सीबीआई ने अदालत को बताया था कि दोनों डॉक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई में कुछ अन्य गवाहों की अनुपस्थिति और समन की तामील नहीं होने से भी कार्यवाही प्रभावित हुई थी। अदालत ने जांच अधिकारी को गवाहों के पते जुटाने और समन की तामील संबंधी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में हाई कोर्ट पहुंचा था मामला
मामले की शुरुआत डेरा के पूर्व अनुयायी हंसराज चौहान की याचिका से हुई थी। उन्होंने वर्ष 2012 में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि करीब 400 पुरुष अनुयायियों को जबरन नपुंसक बनाया गया। हाई कोर्ट ने 23 दिसंबर 2014 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। अब सुनवाई में अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज होने और मामले की कार्यवाही आगे बढ़ने पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed