फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: सीएम योगी आज सहारनपुर में, मुजफ्फरनगर का भी करेंगे दाैरा, पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें

Thu, 22 Aug 2024 11:06 AM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 Aug 2024 11:06 AM IST
खास बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह सहारनपुर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों की बैठक ले रहे हैं।

विज्ञापन
West UP News Live: CM Yogi will visit Saharanpur and Muzaffarnagar today, read latest news
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:55 AM, 22-Aug-2024

बिजनाैर में किसान नेता की बाइक सीज करने पर नांगल बस स्टैंड पर लगाया जाम

भारतीय किसान यूनियन ने नांगल बस स्टैंड पर रात्रि 10 बजे धरना प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा एक किसान की बाइक सीज करने और उसके साथ अभद्रता करने पर भारतीय किसान यूनियन ने रोष व्यक्त किया। 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बिजनौर निवासी रिकुल कुमार की बाइक पुलिस द्वारा बिना कारण बताए सीज कर दी थी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के आवाह्न पर नजीबाबाद ब्लॉक की कार्यकारिणी ने नांगल बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा बाइक छोड़ने पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार का कहना था कि किसानों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
09:47 AM, 22-Aug-2024

West UP News Live: सीएम योगी आज सहारनपुर में, मुजफ्फरनगर का भी करेंगे दाैरा, पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मीरापुर उपचुनाव को देखते हुए उनके इस महत्वपूर्ण दौरे में विकास कार्यों की कई घोषणाएं होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।

मुख्यमंत्री सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

सहारनपुर के बाद दोपहर तीन बजे मुजफ्फरनगर के बीआईटी संस्थान मीरापुर में रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र, ऋण वितरण, टेबलेट और स्मार्ट मोबाइल वितरण करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक करेंगे। इस दौरान मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों पर विशेष रूप से मंथन किया जाएगा।

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि भाजपा-रालोद कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहेंगे। करीब पांच बजे मुख्यमंत्री गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री केपी मलिक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed