West UP News Live: शाहिद मंजूर बने सपा के स्टार प्रचारक, आवारा कुत्ते ने 7वीं के छात्र काटकर किया जख्मी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के बाद शामली पहुंचे। वह यहां भी कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देंगे। वहीं यूपी में चुनावी माहौल जानने के लिए सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम सहारनपुर पहुंची है। जहां युवाओं से चर्चा की जाएगी।
लाइव अपडेट
मेरठ के कंकरखेड़ा में एनएच- 58 पर बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में सरधना से बसपा के पूर्व प्रत्याशी का बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया।
मेरठ में कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी व आसपास के क्षेत्र में पिछले कई महीनों से आवारा और पालतू कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी आवारा कुत्ते ने एक सातवीं कक्षा के छात्रों को काटकर घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह आवारा कुत्ते को डंडे से मारकर भगाया। परिजनों ने घायल बच्चे को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया।
कंकरखेड़ा क्षेत्र में शिवलोक पुरी मोहल्ला निवासी सुभाष ने बताया कि वह कारपेंटर है। उनका लगभग 13 वर्षीय बेटा आयुष शर्मा कक्षा सातवीं का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर आयुष घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। घर से थोड़ी दूर निकलते ही आवारा कुत्ते ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। आवारा कुत्ते ने उनके बेटे के सीधे पैर पर काट लिया। कुत्ते के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों की भीड़ ने किसी तरह डंडा मारकर कुत्ते को मौके से भगाया। मगर इस दौरान बच्चे के पैर में कुत्ते के दांत के निशान लगने से खून बहने लगा। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल की तरफ दौड़े। परिजनों ने घायल बच्चे को दांतल सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में पहुंचाया। जहां उसको टीका करण कराया। वहीं, समाजसेवी पुष्पेंद्र भार्गव का कहना है कि क्षेत्र में लगातार कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व में भी कई बार नगर निगम के अफसरों से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। बावजूद इसके समाधान नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को समाजसेवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायत की है।
मेरठ में किठौर से चौथी बार विधायक और सपा सरकार में श्रम राज्य मंत्री रहे शाहिद मंजूर को सपा ने स्टार प्रचारक बनाया है। सपा ने स्टार प्रचारक की जो सूची जारी की है। उनमें शाहिद मंजूर का नाम है। शाहिद मंजूर बिजनौर से टिकट की भी दावेदार हैं। हालांकि, वहां से सपा ने दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया है। सपा में टिकटों को लेकर घमासान मचा है, इसलिए दावेदार अभी उम्मीद लगाए हुए हैं।
सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनमंच सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सीएम योगी सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद रामलला ने अयोध्या में होली खेली है।
सीएम योगी ने कहा कि जाति के नाम पर वोट लेने वालों के लिए परिवार जरूरी था। कहा कि वोट के माध्यम से फैमिली फर्स्ट या नेशनल फर्स्ट आप खुद ही चुनिए। सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले देश की सीमा असुरक्षित थी, अब सुरक्षित है। कहा कि भाजपा ने सहारनपुर में मां शाकंभरी विवि बनाया तो सुरक्षा के लिए देवबंद में एटीएस सेंटर भी बनाया है।
उन्होंने कहा कि जब वोट गलत हाथों में जाता है तो कैराना में पलायन होता है और कर्फ्यू लगता है। और यही वोट जब सही हाथों में जाता है तो कावड़ यात्रा भी निकलती है और देश का विकास भी होता है। यही वोट जब मोदी जी के नेतृत्व में जब भाजपा को प्राप्त होता है तो आस्था को सम्मान मिलता है बेरोजगारों को रोजगार मिलता है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या, वृंदावन में होली खेले रघुवीरा, होली खेले रघुवीरा सिर्फ सुनते थे अब पहली बार ऐसा मोका आया है जब अयोध्या के रामलला संग भी होली खेली गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल और क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से आरके डिग्री कॉलेज में हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचेंगे। यहां पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 3:20 बजे सीएम सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसके अलावा जल्द ही गृहमंत्री अमित शाह के भी शामली आने की संभावना है। सभा स्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
चौधरी साहब को सम्मान पहले मिलना चाहिए था। वर्ष 2004 से 2014 के बीच की सरकारों ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। देश के विकास का रास्ता गांव और खलिहान से होकर जाता है, यह बात चौधरी साहब ने ही कही थी।
हरियाणा में हुए हादसे में मेरठ के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
उज्जैन जा रहे मेरठ के बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि हरियाणा के मेवात जिले में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की खबर सुनते ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से शुरू
मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक होगी। पांच अप्रैल को नामांकन पत्र की जांच, आठ अप्रैल को नाम वापसी और 26 अप्रैल को मतदान होना निर्धारित है।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भर सकते हैं। नोडल अधिकारी बने एडीएम सिटी बृजेश सिंह का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में नामांकन की प्रक्रिया से लेकर मतदान, फिर मतगणना तक जिला प्रशासन कार्य करेगा।
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज पहुंचेगा सहारनपुर
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सहारनपुर पहुंचा जहां सुबह आठ बजे चाय पर चर्चा की गई। दोपहर को युवाओं से चुनावी चर्चा की जाएगी। इससे पहले अमर उजाला की टीम ने बुधवार को शामली में मतदाताओं की नब्ज टटोली।
गुरुवार को अमर उजाला टीम ने प्रताप मार्केट में मतदाताओं का चुनावी मिजाज परखा। वहीं दोपहर को जिले के डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से चुनाव पर चर्चा की गई। आज सहारनपुर की जमीन पर अमर उजाला टीम युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत मतदाताओं की नव्ज टटोलेगी।
West UP News Live: शाहिद मंजूर बने सपा के स्टार प्रचारक, आवारा कुत्ते ने 7वीं के छात्र काटकर किया जख्मी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर और शामली पहुंचे है। पहले वह मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में सम्मेलन में पहुंचे। इसके बाद शामली के लिए रवाना हुए। शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के चुनाव के लिए कार्यक्रम आहूत किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। वहीं कार्यक्रम स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
इसके बाद सीएम शामली और सहारनपुर के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नेताओं समेत क्षेत्रीय कार्यकता सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे।