फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: स्कूल बस ने मारी टक्कर, युवक की मौत, किसान ने जहर खाकर दी जान, पढ़ें ताजा खबरें

Thu, 05 Oct 2023 10:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Oct 2023 10:01 PM IST
खास बातें

सहारनपुर जनपद में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें मेरठ और आसपास की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Bus collides with bike in Saharanpur, youth dead, friend seriously injured
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

09:58 PM, 05-Oct-2023
हाईवे पार कर रहे राजमिस्त्री को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

मेरठ में डौरली निवासी एक राजमिस्त्री को बृहस्पतिवार देर रात हाईवे पार करने के दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी, जिस कारण राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। 
06:15 PM, 05-Oct-2023
जहरीले पदार्थ के सेवन से किसान की मौत

सहारनपुर के गगोह में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ग्रामीणों ने किसान के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी 35 वर्षीय खुर्शीद दोपहर के समय खेत पर गया था। वहां पर उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक के चाचा नजरा चौधरी ने बताया कि खुर्शीद ने कई बैंकों से लोन ले रखा है। आशंका हे कि कर्ज से दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया है। नजारा, इरशाद आदि ग्रामीणों ने एसडीएम से मृतक के परिजनों को मुआवजे दिलाने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैतूरा का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
06:14 PM, 05-Oct-2023
स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
सहारनपुर में बेहट रोड पर स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। देहात कोतवाली पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, जबकि चालक फरार हो गया। अज्ञात चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव माहेश्वरी निवासी मनोज (26) पुत्र सतीश मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक पर अपने साथी मिंकू पुत्र समुद्र सेन के साथ शहर की तरफ आ रहा था। बेहट रोड वह जब गांव देवला के पास पहुंचे तो एक स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही मनोज की मृत्यु हो गई, जबकि मिंकू गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लिया, जबकि चालक भागने में कामयाब रहा। मिंकू को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
03:02 PM, 05-Oct-2023

दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र संचालक से लूटपाट

अबेहटा में बाइक सवार नकाबपोश चार युवकों ने दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र संचालक के साथ मारपीट करते हुए हजारों रुपए की  नगदी लूट ली और फरार हो गए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंडल गांव निवासी संदीप पुत्र देवी सिंह ने इस्लामनगर रोड पर जनसेवा केंद्र खोल रखा है।

संदीप ने बताया कि दोपहर करीब सवा बारह बजे दो बाइक सवार नकाबपोश चार युवक उसकी दुकान पर आएं तथा मारपीट करते हुए गल्ले मे रखा बैंग जिसमें 38 हजार रुपए की नगदी व जरूरी कागजात थे लेकर  फरार हो गए। संदीप ने बताया कि युवक लोहे की दो राड मौके पर छोड गये है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची  तथा पूछताछ करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस विषय में कोतवाल नकुड जसबीर सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
01:25 PM, 05-Oct-2023
सहारनपुर बेहट रोड पर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। बस सहित चालक को देहात कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव माहेश्वरी निवासी मनोज (26) पुत्र सतीश मजदूरी करता था। गुरुवार की सुबह वह बाइक पर अपने साथी मिंकू पुत्र समुद्र सेन के साथ बाइक सेशहर की तरफ आ रहा था। वह जब गांव देवला के पास पहुंचे तो एक स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार मार दी। हादसे में मौके पर ही मनोज की मौके पर ही मृत्यु हो गई,जबकि मिंकू गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस सहित चालक को पकड़ लिया। मिंकू को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। बस व चालक को पकड़ लिया गया है। 
12:59 PM, 05-Oct-2023

West UP News Live: स्कूल बस ने मारी टक्कर, युवक की मौत, किसान ने जहर खाकर दी जान, पढ़ें ताजा खबरें

बड़ौत के हिलवाड़ी गांव के किसानों ने बुधवार की देर रात कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि गांव के जंगल में लगातार टयूबवैलों पर चोरी की घटनाएं हो रही है। अब तक 25 से अधिक किसानों के नलकूपों से लाखों के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए गए, लेकिन सूचना के बाद भी न ताे पुलिस एक भी चोर का पकड़ पाई और न ही रात्रि गश्त कर रही है। 

किसानों ने बताया कि गांव के जंगल में चोर अब तक रामकिशन, रामफूल, हरवीर, नरेन्द्र, सुखवीर, प्रमोद, नीरज, इकबाल, हरेन्द्र, सत्यपाल, मदन, रणवीर सिंह 25 से अधिक किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, केबिल, किट सहित अन्य कीमती उपकरण चोरी कर ले गए। इस संबंध में अमीनगर सराय रोड पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा व सिपाहियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद चोरी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाएं और जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए किसानों के नलकूपों से चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की। इस दौरान किसानों की कोतवाली पुलिस के साथ तीखीं नोकझोंक भी हुई, हालांकि इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया जा चुका है, जल्द ही चोर भी पुलिस गिरफ्त में होगें।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed