फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, बागपत में वर्ग विशेष के युवक की पीटकर हत्या

Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 06:34 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश किराएदार के कमरे में पड़ी मिली। महिला की लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उधर, शामली में लूट के दो बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
West UP News Live: Body of wife of property dealer found in room two miscreants injured in encounter in Shamli
मेरठ: विलाप करते परिजन और साइड में महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:30 PM, 27-Oct-2023
मकान की तरफ देखने को लेकर हुई कहासुनी में वर्ग विशेष के युवक की पीटकर हत्या

बागपत के बालैनी में मकान की तरफ देखने से मना करने को लेकर हुई कहासुनी के विवाद में वर्ग विशेष के दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें एक युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
06:29 PM, 27-Oct-2023
अकबरपुर नहर से निकले रजवाहे में मिला अज्ञात महिला का शव

मेरठ में बहसूमा के अकबरपुर नहर पुल के पास से निकले मोंड राजवाहे में शुक्रवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को रजवाहे से निकलवा कर शिनाख्त करने की कोशिश की। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
06:19 PM, 27-Oct-2023

एटीएस ने कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों की जांच शुरू की

बिजनौर में एटीएस की टीम बृहस्पतिवार को शेरकोट पहुंची और कुख्तात अपराधियों की गतिविधियों की जांच की। बताया गया कि 2019 में शेरकोट नगर में धार्मिक स्थल पर कुछ युवक अवैध हथियारों की तस्करी करते गिरफ्तार किए गए थे। फिलहाल आरोपी जेल से जमानत पर रिहा है। आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने को एटीएस बृहस्पतिवार को टेंपो स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची और कई पुलिस कर्मियों, स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। उधर, कोतवाल प्रिंस शर्मा का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

06:07 PM, 27-Oct-2023

उज्ज्वल गोत्र के लोगों ने की गोवर्धन पूजा

प्राण जाए पर वचन ना जाए, इन पंक्तियों को बिनौली क्षेत्र के उज्ज्वल गौत्रीय गांव के ग्रामीण निभाते आ रहे हैं। इन्होंने शुक्रवार को दीपावली पर्व से 15 दिन पूर्व गोवर्धन पूजा की।

बिनौली खंड विकास मुख्यालय के सिरसलगढ़, मवीकलां, मवीखुर्द, हजूराबाद गढ़ी, बुढ़सैनी, मतानतनगर, नन्दपुरा आदि गांव के उज्ज्वल गोत्र के ग्रामीण पूर्वजों द्वारा सैकड़ो वर्ष पहले गंगा मैया को दिए वचन को निभाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इन गांवों के उज्ज्व्ल गोत्र के ग्रामीण गोवर्धन पूजन दीपावली से ठीक 15 पहले करते हैं। इस पूजा के पीछे ग्रामीण एक अलग ही कहानी बताते हैं। मवीकलां के ड़ॉ. कुलदीप उज्ज्वल, सुरेंद्र सिंह प्रधान, हजूराबादगढ़ी के धीरज उज्ज्वल, सिरसलगढ़ के जितेंद्र उज्ज्वल आदि ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पूर्व उनके पूर्वज खेत जोतने के लिए गंगा पार बैल खरीदने गए थे। जिस समय वे बैल खरीदने के लिए गंगा पार करके गए। उस समय गंगा में पानी सामान्य स्तर पर था। लेकिन जब बैल खरीदकर वापस गंगा के किनारे पर पहुंचे तो गंगा का पानी भारी उफान पर था। पानी का स्तर बढ़ने के कारण उनके पूर्वज दो दिनों तक गंगा किनारे ही बैठे रहे। लेकिन पानी का स्तर कम नहीं हुआ। जब सभी ने एक साथ मिलकर गंगा मैय्या से रास्ता दिए जाने की प्रार्थना की और उसी समय गंगा मैय्या को वचन दिया कि यदि गंगा पार करने के लिए रास्ता दिया तो वे गोवर्धन पूजा दीपावली से 15 दिन पहले करेंगे। वचन देने के बाद वे बैलों को लेकर उफान भरी गंगा में उतर गए, जैसे जैसे वे गंगा में आगे बढ़ते गये तो पानी कम होता चला गया और उनके पीछे पानी का स्तर बढ़ता गया। तब से ये लोग अपने पूर्वजों द्वारा गंगा मैय्या को दिए वचन को निभा रहे है। हजूराबाद गढ़ी में वेदपाल उज्ववल, सतेंद्र, गुलाब, इंद्रपाल प्रधान, ओमप्रकाश, बाबूराम, सतबीर आदि शामिल रहे।

05:48 PM, 27-Oct-2023
सीडीओ ने सीएचसी सरधना का किया औचक निरीक्षण

सीडीओ नुपुर गोयल ने शुक्रवार को करीब तीन बजे सीएचसी सरधना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाई स्टॉक रजिस्टर, महिला वार्ड, डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। वहीं, गैर हाजिर स्वास्थ्य कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी। महिला वार्ड में जच्चाओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
05:08 PM, 27-Oct-2023
जेएनवी में हुए संघर्ष में आठ छात्रों पर कार्रवाई

सहारनपुर के बड़गांव में जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र संघर्ष प्रकरण में आठ छात्रों पर कार्रवाई की गई है। इनमें पांच छात्रों को दूसरे विद्यालय में अस्थाई और तीन छात्रों को स्थाई तौर पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 27-Oct-2023
मेला पहले ही दिन अव्यवस्था की भेंट चढा, महिला से सोने की चेन लूटी

शामली जनपद के चौसाना में गढ़ी हसनपुर का मेला पहले ही दिन अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। मेले में आने वाले भक्तों के साथ लूटपाट की घटना ने मंदिर कमेटी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। मेले में खालिदपुर जिला सहारनपुर निवासी महिला से चेन छीन ली गई।

चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर में मां दुर्गा के मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ तो कम थी। वहीं, प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त के दावे किए थे, लेकिन मंदिर परिसर में मंदिर समिति के ही कार्यकर्ता काम करते है। शुक्रवार को शुरू होने वाले मेले के पहले दिन समिति के बंदोबस्त खोखले साबित हुए। जित्तो नाम की महिला परिवार संग प्रसाद चढ़ाने पहुंची थी। मंदिर परिसर के भीतर शातिर चोरों ने महिला की दो तोले सोने की चेन को झपट लिया और फरार हो गया। पीड़िता के चिल्लाने पर भीड़ एकत्र हो गई। आरोप है कि मंदिर समिति का कोई भी पदाधिकारी महिला की सुध लेने नहीं पहुंचा।
02:15 PM, 27-Oct-2023
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

मेरठ में लालकुर्ती के मैदा मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।

मैदा मोहल्ले में रहने वाले सोनू की लालकुर्ती छोटा बाजार में कपड़ों की दुकान है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध परिस्थितियों में सोनू की मौत हो गई। परिजनों ने बीमारी से मौत बताते हुए पोस्टमार्टम के आने से इंकार कर दिया। लालकुर्ती पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
02:14 PM, 27-Oct-2023
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने की पश्चिमांचल की समीक्षा

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने की पीवीवीएनएल की बिजली संबंधी कार्यों की समीक्षा। अधिकारियों को तेजी के साथ बकाया जमा कराने के निर्देश दिए। चेयरमैन सुबह 11:30 बजे ऊर्जा भवन स्थित सभागार में पहुंचे। यहां प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, राजस्व वसूली करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में उपभोक्ता को विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। उन्होंने ट्रांसमिशन के कार्यों, रिवेम्प के कार्यों की समीक्षा की।
02:08 PM, 27-Oct-2023
ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दो घायल

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं। बताया गया कि गांव मेदपुर निवासी अरस पुत्र मुसरफ अली के घर थाना बाबू गढ़ छावनी के गांव छिपकोलि निवासी सोनू पुत्र इकिया अपने साथी स्याना गाव निवासी फकरू के साथ आये हुए थे, जब बाइक सवार दोनों युवक वापस जा रहे थे, इसी बीच मेदपुर गांव के बाहर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया, जहा फकरू की हालत गंभी बनी हुई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed