फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बिजनौर में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 27 Jul 2024 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jul 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
West UP News Live: Bike riding youth died in Bijnor, read west UP news today Hindi
हादसा - फोटो : amarujala

लाइव अपडेट

04:38 PM, 27-Jul-2024
बिजनौर के नूरपुर में कंपोजिट विद्यालय छजूपुरा में नव निर्माणधीन भवन का लिंटर भरभरा कर गिर गया जिसमें एक मजदूर की दब कर मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।
04:19 PM, 27-Jul-2024

चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से महिला की मौत

शामली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल जाने से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला ट्रेन की चपेट में आकर गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना भिजवाई।
महिला के साथ उसका पुत्र और पुत्री थी। पुत्र मानसिक रूप से बीमार था, उसे दवा दिलवाकर महिला दिल्ली से शामली ट्रेन से आ रही थी। पुत्र स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गया था। उसे पकड़ने के लिए महिला चलती ट्रेन से उतरते समय हादसे का शिकार हो गई।
 
विज्ञापन
04:16 PM, 27-Jul-2024
बिजनौर के नूरपुर में कंपोजिट विद्यालय छजूपुरा में नव निर्माणधीन भवन का लिंटर भरभरा कर गिर गया, हादसे में एक मजदूर की दब कर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।
12:19 PM, 27-Jul-2024

सहारनपुर में स्पीड ब्रेकर पर एक्टिवा अनियंत्रित हुई, डॉक्टर के भाई की मौत

सहारनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र में बागेश्वर मंदिर के सामने स्पीड ब्रेकर पर एक्टिवा अनियंत्रित होने से डॉक्टर के भाई की मौत हो गई। स्पीड ब्रेकर की अधिक ऊंचाई पर लोगों ने सवाल उठाए है।
शहर के दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज खन्ना के भाई पुनीत खन्ना शुक्रवार की रात एक्टिवा से घर जा रहे थे।

चकरोता रोड पर बागेश्वर मंदिर के पास स्पीड ब्रेकर पर एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह भी सड़क पर गिर गए। आसपास लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने स्पीड ब्रेकर की बनावट और ऊंचाई पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि स्पीड ब्रेकर बनाते समय मानकों का ध्यान नहीं दिया गया।
11:13 AM, 27-Jul-2024

डीएफसी पर 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगी मालगाड़ियां 

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर अब मालगाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड़ से दौड़ेेगी। रेलवे और डीएफसी के अधिकारियों ने शुक्रवार को न्यू खतौली स्टेशन से लेकर सहारनपुर के न्यू पिलखनी स्टेशन तक कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉरिडोर से 100 किलोमीटर की स्पीड़ से गाड़ी चलवा कर निरीक्षण कर उसे पास किया। अभी तक मालगाड़ी 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कर चल रही है।

खुर्जा से लेकर पंजाब के साहनेवाल तक मालगाड़ियाें के अगल से संचालन के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। इस कॉरिडोर पर बीते छह महीने से मालगा़ड़ियों का संचालन हो रहा है। शुक्रवार को उत्तर रेलवे के चीफ ट्रेक इंजीनियर आलोक मिश्रा, चीफ सेफ्टी ऑफिसर डिम्पी गर्ग ने आशीष मेहरोत्रा, राजीव कुमार, डीएफसी के सीजीएम पवन कुमार, डिप्टी सीजीएम कुलदीप कुमार, मुकेश जैन, अरुण के साथ खतौली से लेकर पिलखनी तक कॉरिडोर का निरीक्षण किया।

न्यू मंसूरपुर, न्यू मुजफ्फरनगर, न्यू रोहाना , न्यू सहारनपुर स्टेशनों का निरीक्षण किया। तल्हेड़ी बुजुर्ग के पास रेलवे फाटक को भी देखा। गाड़ी को एक सौ की स्पीड से चलवाया। इसके बाद मालगाड़ियों का संचालन 100 किलोमीटर प्रति घंटे चलाने की अनुमति दी।
11:11 AM, 27-Jul-2024
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से 12 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने पचास से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, जिसमें बच्ची लिसाड़ी गेट और बागपत अड्डे पर भी दिखाई दी है। वहीं कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक युवती, उसका छोटा भाई और बहन की लोकेशन दिल्ली में मिली है।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित फूल मंडी की रहने वाली 12 साल की खुशी पुत्री अनिल गुरुवार को घर के बाहर खेलने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार के लोगों को काफी तलाश करने के बाद भी जब खुशी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई, तो परिवार के लोग थाने पहुंच गए।

खुशी की मां पूजा ने रोते हुए बताया कि क्षेत्र से पहले भी एक युवती और दो बच्चे लापता हो गए है। हालांकि ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि युवती और उसके दो छोटे भाई बहन के बारे में जानकारी मिल गई है वह दिल्ली में है। वह आज मेरठ आ जाएंगे। बच्ची खुशी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की दो टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 AM, 27-Jul-2024

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट-पथराव , तीन घायल

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव में तीन लोग घायल हो गए। समर गार्डन निवासी मुस्तफा ने बताया कि उनकी साली फरीन का निकाह शादाब से हुआ था। आरोप है कि तीन माह पहले आरोपी ने साली का तीन तलाक दे दिया।

शुक्रवार को देर रात शादाब ने पड़ोसी के युवक से फोन कर राजमिस्त्री का काम करने के बहाने मुस्तफा को बुला लिया। मुस्तफा जब बताए गए स्थान पर पहुंचा तो आरोपी ने मारपीट व पथराव कर दिया। मुस्तफा ने भी अपना बचाव कर पथराव किया। इसमें मुस्तफा, सुएब और इरशाद घायल हो गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है की दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

10:37 AM, 27-Jul-2024

West UP News Live: बिजनौर में निर्माणाधीन भवन की छत गिरने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से उस पर सवार युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

थाना कोतवाली देहात  के ग्राम राजोपुर सादात निवासी इरशाद अहमद (37 वर्ष) नगीना में पंजाबी कॉलोनी के सामने बाजार में सैलून की दुकान चलाता था। शुक्रवार की रात्रि करीब 11:15 बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था।

रात करीब 11:30 बजे जब उसकी बाइक गांगन नदी के पुल के पास पहुंची तो बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई जिस हादसे में इरशाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed