West UP News Live: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मेरठ में, सीकर हादसे के मृतकों के दोपहर तक पहुंचेंगे शव
राजस्थान के सीकर में हुए हादसे के मृतकों के शव आज मेरठ लाए जाएंगे। वहीं मुजफ्फरनगर में लिंटर हादसे के बाद मलबे में फंसे आखिरी मजदूर को भी बाहर निकाल लिया गया है। भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ आएंगे।
लाइव अपडेट
मेरठ जनपद में बहसूमा क्षेत्र के रामराज में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला प्रकाश में आया है। रामराज के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रामराज वासियों ने पुलिस से देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि बजा दो डंका दुनिया में 33 करोड़ देवी-देवताओं के इकलौते बाप का जन्मदिन आ रहा है। हालांकि, यह पोस्ट उसने दो दिन पूर्व डाली थी। लोगों की प्रतिक्रिया के बाद यह पोस्ट उसने हटा ली है। लेकिन जैसे ही लोगों को आपत्तिजनक पोस्ट डालने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। इस मामले में आरोपी को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
टोड़ा मे पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरीं पटाखों की पेटियां
शामली के चौसाना में गांव टोड़ा के पास पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में लदी पटाखों की पेटियां सड़क पर बिखर गई। इन्हें पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही चालक मौके से पिकअप व पटाखों को लेकर चला गया। दुर्घटना में किसी प्रकार की हानि नहीं हुई।
चौसाना-ऊन मार्ग पर टोडा गांव में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे एक पिकअप सड़क पर पलट गई। इसमें पटाखों से भरे कार्टून थे जो सड़क पर बिखर गये। चालक ने किसी तरह पिकअप को सही कराकर पेटियोंं को वापस पिकअप में भरा और वहां से चला गया। हादसे की जानकारी पुलिस को लगी लेकिन तब तक चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि उनके पहुंचने से पूर्व ही पिकअप वहां से चली गई थी।
सहारनपुर में शहर के आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में सोमवार देर रात 31 कुंडीय यज्ञ हुआ। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां डालीं।
चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत श्री हरि मंदिर में चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को देर रात यज्ञ हुआ। इसमें 31 परिवारों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। इसके साथ ही सुख समृद्वि की कामना की। मंदिर के आचार्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। देर रात तक चले यज्ञ में लोग भक्ति में डूबे रहे। यज्ञ संपन्न होने के बाद ही श्रद्वालुओं ने व्रत खोला। इसके साथ ही मंगलवार को अष्टमी मनाने को लेकर विधि विधान से संकल्प कराया।
लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। जिसके चलते सोमवार को देहली गेट थाना पुलिस ने भी थाना क्षेत्र में रहने वाले 65 हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक छवि के व्यक्तियों को सड़क पर इकट्ठा करके रेड कार्ड बांटे और चुनाव में गड़बड़ी करने पर जेल भेजने की चेतावनी दी।
भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ में करेंगे समीक्षा बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 25 वर्षों के विजन को समाज के सामने पेश किया है। भाजपा का संकल्प पत्र 76 पृष्ठों का है। संकल्प पत्र 10 लाख सुझाव के बाद बनाया गया है। मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरा होने की गारंटी है।
कहा कि हमारा संकल्प पत्र लंबी छलांग लगाने वाला है। पीएम मोदी का कण-कण और जीवन का हर पल राष्ट्र के लिए समर्पित है। संकल्प पत्र 2047 के विकसित भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। युवा, नारी, किसान, गरीब को सशक्त करता है। मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच वर्ष तक जारी रहेगी। आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
जिन्हें किसी ने नहीं पूछा उनको प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा है। वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेंगे। समान नागरिक संहिता को जरूरी माना गया है। पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए सरकार कानून बनाएगी।
मुजफ्फरनगर हादसा: मलबे में फंसे आखिरी मजदूर को सकुशल निकाला
West UP News Live: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मेरठ में, सीकर हादसे के मृतकों के दोपहर तक पहुंचेंगे शव
राजस्थान के सीकर में सात लोगों के मरने की मनहूस खबर मेरठ पहुंची तो कोहराम मच गया। हार्दिक बिंदल का पूरा परिवार खत्म हो गया है। मौसी नीलम और उनके बेटे आशुतोष की भी मौत हो गई है। दोनों परिवारों का दुख इतना है कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। रिश्तेदारों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि ढाढ़स बंधाएं तो कैसे बंधाएं। रात से दोनों परिवारों के घर पर सिसकियां गूंज रही हैं। परिचित-रिश्तेदार शवों के इंतजार में हैं। हर कोई यही कह रहा है कि ये क्या हो गया।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.