10:18 AM, 29-Aug-2024
बिजनाैर में स्विफ्ट कार में घायल मिला युवक
बिजनाैर जनपद के नगीना थानाक्षेत्र में एक युवक के गोली लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को नगीना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर फायर करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी है।
बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में एक व्यक्ति को गोली लग गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक स्विफ्ट कार में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। उसकेे बाएं हाथ में गोली लगने के निशान थे। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल निवासी ग्राम नियामतपुर बताया।
घायल राहुल भीम आर्मी का नेता बताया जाता है। पुलिस ने राहुल को तत्काल नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ( देहात) राम अर्ज का कहना है कि गोली लगने से घायल राहुल ने गांव के ही एक व्यक्ति पर फायर करने का आरोप लगाया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। मौके से राहुल की कार से 12 बोर का एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
10:09 AM, 29-Aug-2024
West UP News Live: बिजनाैर में भीम आर्मी नेता को मारी गोली, घायल, पढ़ें खास खबरें
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने बाल कटवाने के लिए नाई को अपने घर बुलाया था लेकिन बाल काटने घर पहुंचा नाई दीवार पर टंगी कमीज से रुपये चोरी कर चलता बना। वहीं यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नाई एक तरफ बाल काटने की तैयारी कर रही है तो वहीं पीछे दीवार में लगे हैंगर पर टंगी कपड़ों से रुपये चोरी कर जेब में रख लेता है।