फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, सहारनपुर में मायावती की आज बड़ी रैली

Sun, 14 Apr 2024 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2024 10:33 AM IST
विज्ञापन
Meerut News Live: Youth diesin accident, Mayawati big rally in Saharanpur today
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:34 PM, 14-Apr-2024

बागपत के निनाना गांव के युवक की सोनीपत में हादसे में मौत

बागपत के फैजपुर निनाना गांव के अक्षय (21) पुत्र प्रमोद कुमार जिंदल यूनिवर्सिटी सोनीपत से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर कर सुबह करीब चार बजे अपने घर आ रहा था। रधाना गांव सोनीपत के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई और साथ में हिमांशु पुत्र यशपाल निवासी सरूरपुर कलां घायल हो गया। जिसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। अक्षय की मौत से पूरे गांव में मातम छा रहा है।
12:25 PM, 14-Apr-2024

आज से बेगमपुल पर नहीं दौड़ेंगे ऑटो और ई-रिक्शाएं

मेरठ में बेगमपुल चौराहे को आज से नो ऑटो और ई-रिक्शा फ्री जोन बनाया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने पांच टीमें लगाई हैं। चौराहे से 50 मीटर दूर पहले ही इन वाहनों को रोका जाएगा। इसके अलावा जेल चुंगी और कमिश्नरी आवास चौराहे पर भी जल्द ही ऐसी व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।

दरअसल, शहर को जाम मुक्त करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की जा रही है। रविवार से बेगमपुल को ऑटो और ई-रिक्शा फ्री जोन बनाया जाएगा। पहले बेगमपुल चौराहे को फ्री जोन किया जाएगा। यहां से प्रत्येक दिन करीब आठ हजार ऑटो और ई-रिक्शाएं गुजरते हैं। हापुड़ अड्डे से बेगमपुल की ओर जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा को सोतीगंज नई मार्किट से दिल्ली रोड पर भेजा जाएगा। दिल्ली रोड से बेगमपुल पर ऑटो/ई-रिक्शा को नहीं जाने दिया जाएगा।

नई व्यवस्था में सोतीगंज से आबूलेन की ओर मुड़कर जाना होगा। बेगमपुल से आगे जाने के लिए काठ के पुल से वह जीरो माइल की ओर बढ़ेंगे। जीरो माइल से कोई भी ऑटो या ई- रिक्शा बेगमपुल चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। वहीं कोऑपरेटिव बैंक चौराहे से बेगमपुल जाने वाले ये वाहन दयानंद नर्सिंग होम से वापस भेजे जाएंगे। नियमों का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
11:46 AM, 14-Apr-2024

चेकिंग में स्विफ्ट गाड़ी में मिले डेढ लाख रुपये, जब्त किए

मुजफ्फरनगर के चरथावल में चेकिंग के दौरान डेढ लाख रुपये स्विफ्ट गाड़ी से बरामद हुए है। रुपयों के बारे में कोई भी पपत्र न मिलने पर रुपयों को जब्त कर लिया गया है।

एफएसटी टीम तथा थाना चरथावल पुलिस ने बिरालसी पुलिस चौकी के पास वाहनों की चैकिंग  के दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर यूके 07 बीएफ 6001 को चैकिंग के लिए रोका। तलाशी में गाड़ी से 1 लाख 50 हजार  रुपये मिले।

गाड़ी में सवार जनपद बागपत के श्री कृष्णा मन्दिर तिलवारी पट्टी निवासी  जतिन चौधरी पुत्र सुमन पाल ने रुपयों के बारे में पूछताछ के दौरान  कोई संतोषजनक जवाब नही दिया। रुपयों के स्रोत से सम्बन्धित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। एफएसटी टीम ने रुपयों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
10:31 AM, 14-Apr-2024

बागपत में घायल पड़ा मिला तेंदुआ

दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर रमाला बस स्टैण्ड के पास घायल अवस्था में पड़ा तेंदुआ। वन विभाग की टीम पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगवाया गया है।
10:23 AM, 14-Apr-2024

सहारनपुर के नागल में आज मतदाताओं को साधेंगी मायावती

नागल क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आज बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर पहुंचेंगी। वह सुबह 11 बजे रैली स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी। मायावती की जनसभा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
10:15 AM, 14-Apr-2024

Meerut News Live: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, सहारनपुर में मायावती की आज बड़ी रैली

मुजफ्फरनगर  जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में सुबह के समय ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम  के लिए भेजा है।

बेगराजपुर के पास ट्रेन  की चपेट में आकर बेगराजपुर निवासी 30 वर्षीय जहीर की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जहीर अविवाहित था। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। वह रेलवे लाइन पार कर जंगल में जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट मगर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed