West UP News Live: सहारनपुर में दोहरे हत्याकांड में एक ही परिवार के 10 दोषियों को आजीवन कारावास
West UP News Live : शामली में मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट-
लाइव अपडेट
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर बुधवार सुबह रोडवेज बस व छोटा हाथी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छोटा हाथी सवार चालक ध्रुव सिंह चौहान व दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ध्रुव के बेटे आकाश ने थाने पर तहरी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सहारनपुर के सरसावा में दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मामूली रूप से घायल हो गया।
सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर के गांव बेगपुर नौगांवा में पेंटर का काम करने वाले हसीन (18) पुत्र खुर्शीद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम पर भेजा।
सहारनपुर में गंगोह विधायक चौधरी किरत सिंह के पिता चौधरी मामचंद सिंह का देर रात निधन हो गया। चौधरी मामचंद सिंह पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग उनके पैतृक गांव उमाही कला में पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
West UP News Live: सहारनपुर में दोहरे हत्याकांड में एक ही परिवार के 10 दोषियों को आजीवन कारावास
400 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश गिरफ्तार
शामली में शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। दोनों बदमाशों के कब्जे से बाइक, दो तमंचे, कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।