फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मेरठ में मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, सहारनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 01 Aug 2023 05:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Aug 2023 05:18 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : मेरठ में मंगलवार को दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Two crook have injured in police encounter and read all updates of West UP
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

12:20 AM, 03-Aug-2023

सहारनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र मोहल्ला हुसैन बस्ती में एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का नाम शालू उर्फ आलम(30) पुत्र मुनफैद बताया गया है। युवक के पेट में गोली मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई।

उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची ,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इसी बीच मृतक के परिजन वहां पहुंचे और हंगामा कर दिया। यहां भारी भीड़ जमा हो गई। और कई थानों की फोर्स को मौके पर बुलाया गया। 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या का मामला है। मृतक शालू देर रात बाजार से अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसकी वसीम नामक युवक से कहासुनी हुई, इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
05:17 PM, 01-Aug-2023
कैराना मायके में रह रही महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला पीरजादगान निवासी शबाना ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी मोहल्ला दरबारखुर्द नई बस्ती, राम सिंह कॉलोनी निवासी इरशाद उर्फ सादा के साथ हुई थी। वह चार बच्चों की मां हैं।

आरोप है कि पति ने उसका सामान बेचते हुए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह मायके में रह रही है।  25 जुलाई को वह जब मायके में थी, तभी पति वहां पहुंचा और उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
02:43 PM, 01-Aug-2023
भाकियू का सीएमओ कार्यालय पर धरना, बोले, स्वास्थ्य केंद्र को दारू का अड्डा बन दिया

मेरठ में मंगलवार को सीएमओ ऑफिस में भाकियू ने धरना-प्रदर्शन किया। स्वास्थय केंद्र रोहटा पर मरीजों के साथ हो रहीं परेशानीयों को लेकर धरना दिया गया। रोहटा क्षेत्र निवासी लोग सीएमओ कार्यालय पहुंचे और समस्याओं से अवगत कराया। सीएमओ ने आश्वासन दिया, लेकिन वे लोग संतुष्ट नहीं हुए और धरना प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि रोहटा स्वास्थ्य केंद्र को दारू का अड्डा बना दिया गया है। क्षेत्र की गरीब जनता से डिलीवरी कराने पर 2000 से लेकर 5000 तक लिये जा रहे हैं। पहला बच्चा होने पर फार्म जमा करने के लिए  500-1000 रुपये लिए जाते हैं। एएनएम अपने उपकेंद्र पर नियमित रूप से नहीं जाती है। बेराजगार युवाओं व युवतियों को विभाग में भर्ती का झांसा देकर 50000 - 100000 तक लिए जा रहे हैं। सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
02:07 PM, 01-Aug-2023
बागपत जनपद में दोघट क्षेत्र के बामनौली गांव के बिजली मिस्त्री राजीव की हत्या कर शव कृष्णा नदी में फेंक दिया गया। भगवानपुर की एक महिला रिश्तेदार व सैलून संचालक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं, पुलिस नदी में शव को तलाशने में जुटी है। सैलून संचालक 30 जुलाई को बिजली की फिटिंग कराने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। बताया गया कि भगवानपुर व कंडेरा के बीच कृष्णा नदी के पुल से शव को नदी में फेंका गया।
12:41 PM, 01-Aug-2023
मेरठ में ब्लॉक सरूरपुर की किसान सहकारी समिति कालन्दी व सरूरपुर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दोनों समितियों में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 11 बजे से 12 तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं, फिलहाल नामांकन पत्रों की जांच चल रही है। सरूरपुर में नौ संचालक सदस्य व कालन्दी में भी नौ संचालक सदस्य हैं।
12:33 PM, 01-Aug-2023
बिजनौर जनपद के नगीना में एक पब्लिक स्कूल के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
 
नगर की आजाद कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाले थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं के मूल निवासी जितेंद्र कुमार (36) नगीना कोतवाली मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थे। कुछ दिन पूर्व पत्नी से कुछ कहासुनी हो जाने के बाद पत्नी बच्चों के साथ गांव चली गई थी। वहीं, मंगलवार की सुबह घर में पानी का कैंपर लेकर आए व्यक्ति ने जितेंद्र को मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 01-Aug-2023
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में भी गुलदार ने पूर्व प्रधान के बेटे पर हमला कर दिया। बताया गया कि बाबा झारखंड शिव मंदिर से जल चढ़ाकर अपने घर लौट रहे पूर्व प्रधान के बेटे पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
11:20 AM, 01-Aug-2023

Meerut News Live: मेरठ में मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, सहारनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गोकशों को लगी गोली

मेरठ जनपद के मवाना में दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed