Meerut News Live: मंत्री का विरोध करने पर केस मुकदमा, मुजफ्फरनगर के व्यापारी ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या
{"_id":"642128145ca7a68b94013ac6","slug":"meerut-news-live-teenager-and-two-women-found-corona-infected-read-latest-news-2023-03-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: मंत्री का विरोध करने पर केस मुकदमा, मुजफ्फरनगर के व्यापारी ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 27 Mar 2023 11:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:45 PM IST
खास बातें
मेरठ में 14 साल की किशोरी, 26 और 39 साल की महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे तापमान बढ़कर 30 डिग्री के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
सरधना में संजीव बालियान का विरोध करते लोग
- फोटो : Amar ujala
लाइव अपडेट
11:41 PM, 27-Mar-2023
नई मंडी के व्यापारी ने कनखल में की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर शहर के नई मंडी क्षेत्र के व्यापारी का शव हरिद्वार के कनखल में बरामद हुआ है। परिवार में गम का माहौल है। गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
नई मंडी में गिफ्ट की दुकान संचालित करने वाले राकेश चावला रविवार को घर से गायब हो गए थे। सोमवार को परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे। कुछ देर बाद ही उत्तराखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी कि व्यापारी का शव कनखल में बरामद हुआ है। सोमवार देर शाम परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।
थाना प्रभारी बिजेंद्र रावत का कहना है कि व्यापारी ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की है। पारिवारिक वजह बताई जा रही है।

07:39 PM, 27-Mar-2023
शाकंभरी मेले में नकली नोट चलाने आए दंपती सहित तीन गिरफ्तार
सहारनपुर में नवरात्र में शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में लगे मेले में नकली नोट चलाने आए एक दंपती सहित तीन आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास नकली नोट छापने के प्रिंटर आदि उपकरण और 82 हजार की नकदी बरामद हुई है। इनमें एक आरोपी पर पूर्व में गैंगस्टर लगी थी।
एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मां शाकंभरी देवी में एक महिला सहित तीन लोग दुकानदार को दो हजार का नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे। दुकानदार को शक हुआ और उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो दो हजार का नोट नकली निकला। पुलिस ने तीनों को मिर्जापुर थाने पर लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने नकली नोट छापना स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर प्रिंटर, 82 हजार के नकली नोट, चाकू, कागज और एक बुलेरो कार बरामद हई।
विज्ञापन
07:33 PM, 27-Mar-2023
शांतिकुंज में तीन शरब की दुकानो में चोरों ने कुंबल व छत उखाड़कर की चोरी
मेरठ में भावनपुर थाना के गढ़ रोड स्थित शांतिकुंज कॉलोनी में रविवार की रात को अज्ञात चोरों ने देशी शराब, अग्रेंजी शराब व बियर की दुकान की छत उखाड़ते हुए निशाना बनाकर हजारों रुपये का माल चोरी किया। आरोपी शराब व बियर के साथ हजारों रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए। वहीं देशी शराब के सेल्समैन निर्दोश शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान में पीछे बनी कैंटीन में जाकर ठेके की दीवार में कुंबल कर एलईडी, पांच हजार की नगदी, नौ पेटटी, शराब के पव्वे चोरी किए।
वहीं बराबर में अग्रेंजी शराब के सेल्समैन धर्मवीर ने बताया कि उसकी दुकान की दुकान में कुंबल कर 25 हजार रुपये की नगदी, एलईडी व दो कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके साथ ही बीयर की दुकान के सेल्समैन निखिल ने बताया कि उसकी दुकान की छत उखाड़ते हुए हजारों रुपये की बीयर (48 किंग फिशर की केन), एलईडी व 15 हजार की नगदी चोरी कर फरार हो गए।
देशी शराब के ठेके में चोरी के बाद बनाया आमलेट
चोरों देशी शराब के ठेके में कुबंल कर चोरी करने के बाद आराम से कैंटीन में बैठकर आमलेट बनाया। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए।
वहीं सूचना पर पहुंचे भावनपुर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि तीनों ठेकों के सेल्समैन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है।

06:04 PM, 27-Mar-2023
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने एक गाड़ी को हाथ देकर रोक लिया। कार में एक फौजी सवार था। ट्रैफिक सिपाही हरेंद्र सिंह का आरोप है कि आरोपी फौजी ने कार से उतरते ही उसके साथ गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि फौजी ने मारपीट भी की। इस दौरान आसपास के लोगों व अन्य ट्रैफिक कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस आरोपी फौजी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
04:58 PM, 27-Mar-2023
किसान मेले में पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में विराट किसान मेले एवं प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार केप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे और वहां लग रहे विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया।जिला प्रशासन द्वारा मेरठ और सहारनपुर मंडल का विराट किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गांधी भवन में किया गया।
प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मिलेट्स महोत्सव मनाया जा रहा है। भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है समय पर किसानों का भुगतान किया जा रहा है।
कुलपति डॉ. के सिंह ने कहा कि किसान मेले में स्टाल के माध्यम से किसानों की नवीनतम तकनीक की जानकारी दी जा रही है।जिससे किसान अधिक से अधिक लाभ ले सके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को हित काम किया जा रहा है।
04:56 PM, 27-Mar-2023
पति व चार बच्चों के साथ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला
मवाना के गांव गुड़ा निवासी चार बच्चों की मां पति के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी के ऑफिस में पहुंचे तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर मांग की कि उसके चार बच्चों के साथ पति व प्रेमी को भी साथ रहने की अनुमति दिलाई जाए।इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने महिला को यह घरेलू मामला बताते हुए उसका प्रार्थना पत्र वापस कर दिया। महिला के बड़े बेटे की उम्र 17 वर्ष दूसरे की 16 वर्ष तथा तीसरे की 15 वर्ष है जब की बेटी जो अपनी ननद की पुत्री गोद ले रखी है। उसकी उम्र 13 वर्ष है।
महिला का कहना है कि उसका 2 साल से प्रेमी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है वह उसके बिना नहीं रह सकती है महिला के पति का कहना है कि यदि उसका प्रेमी उसको रखता है तो वे उसके पास चली जाए लेकिन महिला इस बात के लिए भी तैयार नहीं है पुलिस अधिकारी का ऑफिस के बाद वहां से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:53 PM, 27-Mar-2023
सरधना में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का विरोध मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद खेड़ा में पंचायत आयोजितकी जा रही है। पट्टी शिव मंदिर में पंचायत आहूत की जा रही है। मुकदमे में गिरफ्तारी देने और आगे विरोध की रणनीति बनाने के उद्देश्य से पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। एलआईयू समेत तमाम खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
10:54 AM, 27-Mar-2023
बागपत जनपद के फैजपुर निनाना गांव में प्रसाद की खिचड़ी खाने के बाद करीब 40 लोगों की हालत बिगड़ गई। जिनमें 30 बच्चे और दस युवक बताए गए हैं। इनमें से 21 को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
10:51 AM, 27-Mar-2023
मेरठ शहर और आसपास के क्षेत्र में रविवार को मौसम साफ रहा। दिन में खिली धूप निकली। इससे तापमान बढ़कर 30 डिग्री के पास पहुंच गया। दिनभर तेज हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 29 मार्च के बाद फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बेमौसम बरसात से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, तापमान गिरकर 21 डिग्री के पास पहुंच गया था। बारिश के बाद रविवार को फिर से मौसम साफ हुआ। सुबह से ही तेज हवा के साथ खिली धूप निकली। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आलू की खोदाई भी प्रभावित हुई है।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार दर्ज किया गया। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 123 दर्ज किया गया। मेरठ के जयभीमनगर में 120, गंगानगर में 124 व पल्लवपुरम में 122 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।

10:28 AM, 27-Mar-2023
Meerut News Live: मंत्री का विरोध करने पर केस मुकदमा, मुजफ्फरनगर के व्यापारी ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या
कोरोना के मरीज लगातार मिलने लगे हैं। रविवार को जिले में 350 लोगों की जांच की गई। इनमें 14 साल की किशोरी, 26 और 39 साल की महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनकी हालत सामान्य है। हल्का खांसी, जुकाम और बुखार है।मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज मवाना और दौराला क्षेत्र के हैं। इनमें 14 साल की किशोरी की माता को भी पिछले दिनों कोरोना हुआ था, जबकि एक महिला नसबंदी कराने गई थी, उसकी जांच कराई तो कोरोना की पुष्टि हुई। लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। एक मरीज ठीक हुआ है और इस समय जिले में कोरोना के सात केस सक्रिय हैं।