फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: बिजनौर में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, मेरठ में सामने आया वन्य जीवों की तस्करी का मामला

Sat, 11 Feb 2023 04:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Feb 2023 04:45 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : मेरठ में बरात की चढ़त के दौरान हुए दर्दनाक हादसे को लोग भूले भी नहीं थे कि जिले में फिर से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Read all updates of six district of West Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:43 PM, 11-Feb-2023
मेरठ में 105 केंद्रों पर 3662 कैमरों से होगी निगरानी

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की मैराथन तैयारियां जारी हैं। 16 फरवरी को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। मेरठ जिले में 105 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 3662 कैमरे निगरानी रखेंगे। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 85,765 हजार छात्र परीक्षा देंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की है।

मेरठ से एक कंप्यूटर सिस्टम लखनऊ भेजा गया है, जिसमें में मेरठ के कंट्रोल रूम सहित 105 केंद्रों का सीसीटीवी का डाटा भेजा गया। लखनऊ से सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग होगी।
04:38 PM, 11-Feb-2023

मेरठ में वन्य जीवों की तस्करी का मामला: जंगल में बंधे मिले गीदड़-नेवले और खरगोश

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में वन्य जीवों की तस्करी का मामला सामने आया है। सरूरपुर के करनावल कस्बे में नारंगपुर वाले रास्ते पर दर्जनभर वन्य जीव बंधे मिले। बताया गया कि बंधक जीवों में छह गीदड़, दो नेवले, दो खरगोश, बिच्छू और सेह शामिल है।

जानकारी के अनुसार, कई पशुओं के पैर काटे हुए मिले और कुछ के पैर बांधकर उन्हें प्लास्टिक बैग में रखा गया था। जंगल में एक ईंट भट्टे पर ये वन्य जीव बंधक अवस्था में मिले हैं। विद्युत तार जोड़ने पहुंचे लाइनमैन ने वन्य जीवों को देखा तो इसकी शिकायत की। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन
04:36 PM, 11-Feb-2023

पानी की टंकी का विरोध, महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

मेरठ जनपद में परतापुर क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में शनिवार को प्रस्तावित जमीन पर पानी की टंकी की पैमाइश करने पहुंची जल निगम की टीम का महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी की। इसके बाद जल निगम की टीम को वापस भेज दिया गया।

02:42 PM, 11-Feb-2023

पारिवारिक विवाद में महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा

बिजनौर जनपद के राजा का ताजपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति व परिजनों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। उधर, सूचना मिलते ही सीओ चांदपुर व नूरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

01:27 PM, 11-Feb-2023
वर्दी पहनकर रौब गालिब कर रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गए आरोपी के पास से फैंटम लिखी बाइक भी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन में शुक्रवार की शाम एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गालिब कर रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम विशाल कुमार (27) पुत्र नरेश सिंह बताया। जो कि हलदौर थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर का रहने वाला है। जिसने अपना फर्जी पहचान पत्र खुद ही तैयार कर लिया और वर्दी पहनकर बाइक पर फैंटम व पुलिस का स्टीकर लगाकर लोगों पर रौब गालिब कर रहा था।
01:26 PM, 11-Feb-2023

सीमा विवाद को लेकर भिड़े किन्नर, बाजार में दिनदहाड़े चले लाठी-डंडे

बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में कस्बे के बाजार में सीमा विवाद को लेकर किन्नर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के दो किन्नर समेत चार घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने पांच-छह किन्नरों को हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
11:31 AM, 11-Feb-2023
ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में कार सवार घायल

नहटौर में नूरपुर रोड पर गांव सराय के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार शहजाद निवासी गांव मूसेपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएससी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है।
10:27 AM, 11-Feb-2023
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या

मेरठ में लिसाड़ीगेट स्थित घंटे वाली गली में शुक्रवार रात 10:30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसाकर मेडिकल स्टोर संचालक साजिद सैफी (24) पुत्र शाहिद सैफी की हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे बदमाशों का लोगों ने पीछा किया तो उनके ऊपर भी फायरिंग की। घटना से इलाके के लोगों में दहशत है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।
10:00 AM, 11-Feb-2023

Meerut News Live: बिजनौर में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, मेरठ में सामने आया वन्य जीवों की तस्करी का मामला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनके अलावा एक घोड़े की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। हालांकि बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed