फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: टिकैत ने राहुल के साथ मिलाया हाथ, कुछ दूर साथ चले और एमएसपी पर की बात, पढ़ें- ताजा खबरें

Mon, 09 Jan 2023 09:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Jan 2023 09:07 PM IST
खास बातें

हाजी याकूब कुरैशी के जेल जाने के बाद कार्टूनिस्ट प्रकरण में पुलिस ने पूर्व मंत्री की घेराबंदी तेज कर दी है। इस मामले में जल्द ही बड़ी कार्यवाई की जा सकती है। बता दें कि शुक्रवार देर रात को याकूब और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Meerut News Live: Meerut and near by districts latest news in hindi
राहुल के साथ राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

08:56 PM, 09-Jan-2023
दुकानों पर नौ हजार जुर्माना

सहारनपुर में नगर निगम ने सोमवार को पुल जोगियान से नवाबगंज चौक तक जेसीबी के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण करने वाले नौ दुकानदारों से नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अनेक दुकानदारों का सामान जब्त कर नगर निगम कार्यालय भी लाया गया।

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में जेसीबी लेकर सोमवार की दोपहर जब बेहट रोड पहुंचा तो अतिक्रमणकारी दुकानदारों में खलबली मच गई। आईजीआरएस पर आई अतिक्रमण शिकायतों के निस्तारण के लिए नगरायुक्त के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण हटाया, तीन खोखे भी हटवाए गए। अतिक्रमण करने वाले नौ दुकानदारों पर नौ हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क पर रखा गया कुछ सामान भी जब्त कर निगम लाया गया। कुछ दुकानदारों का गंदगी फैलाने के लिए भी चालान किया गया।

वहीं कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, हेमराज,रणदीप शिव कुमार, जगपाल, पवन, प्रदीप, नबाबुद्दीन व विक्रम तथा नगर कोतवाली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अवशेष, हेड कांस्टेबल गुलजारी सिंह, सिपाही पिंटू कुमार व अमित कुमार शामिल रहे।
07:58 PM, 09-Jan-2023
मौलाना सैयद अरशद मदनी ने फिर किया को-एजूकेशन का विरोध

देश में मुसलमानों के प्रमुख संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इस्लामी तालीम के सबसे बड़े केंद्र दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सैयद अरशद मदनी ने एक बार फिर से को-एजूकेशन (सहशिक्षा) के विरोध में बयान दिया है। 

मौलाना मदनी ने कहा कि देश में तेजी से फैल रहे धर्मत्याग (धर्मपरिवर्तन) के फितने को सहशिक्षा के कारण ऊर्जा मिल रही है। अपनी बच्चियों को धर्मत्याग के प्रलोभन से बचाने के लिए हमें अपने शिक्षण संस्थान खोलने ही होंगे। 
विज्ञापन
07:56 PM, 09-Jan-2023
अभद्र भाषा का प्रयोग कर बनाई वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली

मेरठ में कुछ युवकों से झगड़ा होने पर दो युवकों ने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वीडियो में एक बिरादरी पर युवक अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस, पर लोगों ने सीओ दौराला को वीडियो उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओे के आदेश पर पल्लवपुम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए युवकों को हिरासत में ले लिया।

पल्हैड़ा निवासी हर्ष और उल्देपुर निवासी प्रिंस ने दुल्हैड़ा चौहान निवासी अंकित और सिद्धांत से विवाद होने के बाद इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर दी थी। वीडियो में दोनों युवक एक बिरादरी पर निशाना साधते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष फैल गया। 

वहीं दुल्हैड़ा गांव के ग्रामीणों ने इस मामले में क्षेत्राधिकारी दौराला अभिषेक पटेल से की। क्षेत्राधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पल्लवपुरम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना प्रभारी पल्लवपुरम राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
07:14 PM, 09-Jan-2023
टिकैत ने राहुल के साथ मिलाया हाथ, कुछ दूर साथ चले और एमएसपी पर की बात

हरियाणा से भारत जोड़ो यात्रा लेकर गुजर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अंबाला की शाहबाद अनाज मंडी में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मुलाकात की। दोनों ने हाथ मिलाया, कुछ दूर साथ भी चले और किसानों के मुद्दे पर बातचीत की। टिकैत ने राहुल गांधी से कहा कि एमएसपी पर अपना रूख स्पष्ट करें और लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किसानों की अधिक से अधिक मांगों को स्थान दें। 

सोमवार को हरियाणा के अंबाला में स्थित शाहबाद अनाज मंडी में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अर्जुन बालियान, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा और अन्य किसान पदाधिकारी वार्ता में शामिल हुए और किसान मुद्दों पर चर्चा की गई। टिकैत ने कहा की छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में चल रहे किसान आंदोलन का कांग्रेस सरकार को हल निकालना चाहिए।

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है, वहां पर सेब के किसान को भारी नुकसान हुआ है। लागत भी  किसान को नहीं मिल रही है। ऐसा ही हाल सेब के किसान का कश्मीर में है। मॉडल एक्ट बनने से किसानों को अधिग्रहण का सही मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, अगर आप सत्ता में वापसी आते हैं, तो सबसे पहले 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून दोबारा से पुनः स्थिति में लागू करें।
04:50 PM, 09-Jan-2023
विकास भवन बना जंग का अखाड़ा, सिपाही व ससुराल वाले भिड़े

बागपत में विकास भवन सोमवार को जंग का अखाड़ा बन गया। जहां शिकायत मिलने पर वन स्टॉप सेंटर पर काउंसलिंग के लिए बुलाए गए यूपी पुलिस के सिपाही व उसके ससुराल वाले आपस में भिड़ गए। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की अगस्त 2020 में मौत होने के बाद परिवार वालों की रजामंदी से देवर के साथ उसकी शादी कर दी गई थी। इसके बाद उसने वर्ष 2021 में एक बेटी को जन्म दिया। आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में उसका पति यूपी पुलिस में सिपाही बन गया तो ससुराल वालों ने दस लाख रुपये दहेज मांगना शुरू कर दिया। दस लाख रुपये नहीं मिलने पर उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत पर सोमवार को काउंसलिंग के लिए विकास भवन में वन स्टॉप सेंटर पर बुलाया गया था। जहां काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।

इस दौरान वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास भी किया। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है, जिसमें जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
01:30 PM, 09-Jan-2023

मेरठ में रालोद नेताओं ने मुख्यमंत्री को पोस्ट किया गन्ना

गन्ना पोस्ट करते रालोद नेता - फोटो : अमर उजाला
गन्ना लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंचे रालोद नेता
किसानों को अभी तक पिछले सत्र का बकाया गन्ने का भुगतान नही किया गया है। इस वर्ष सत्र शरू हुए 2 माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नही हुआ। किसानों की इसी समस्या को लेकर रास्ट्रीय लोकदल की ओर से किसान संदेश पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे जा रहे है।

सोमवार को करीब दस हजार संदेश पत्र रालोद की ओर से कचेहरी परिसर में स्थित डाकघर से पोस्ट किए गए। इस दौरान रालोद नेता गन्ना लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंचे और मुख्यमंत्री को गन्ना भी पोस्ट किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष उज्ज्वल अरोड़ा, राजकुमार सांगवान, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 PM, 09-Jan-2023
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में सोमवार को बिलाई चीनी मिल के केन यार्ड गन्ना प्रवेश द्वार पर भाकियू चढूनी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित महापंचायत में किसानों का जनसैलाब उमड़ा। हल्दौर में भाकियू चढूनी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित महापंचायत में कार्यकर्ताओं का कहना है कि मिल किसानों का पिछले वर्ष व चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान करें। तब ही किसान धरना प्रदर्शन समाप्त करेगा और मिल को गन्ना देंगे।
12:09 PM, 09-Jan-2023
बिजनौर के स्योहारा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें पूरी खबर: Bijnor News: पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
11:17 AM, 09-Jan-2023

ज्वेलरी एक्स्पो का आज दूसरा दिन

चांदी की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
बाईपास स्थित रिजॉर्ट में बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ज्वेलरी शो पहले ही दिन हर दिल पर छा गया। एक ही छत के नीचे 40 करोड़ के आभूषण देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा। स्वर्ण मंडित प्रजातंत्र का मंदिर संसद भवन, दो हजार हीरे व स्वर्ण से बनी सरदार पटेल की मूर्ति, सोने की हनुमान चालीसा और इंडिया गेट को देखने के लिए हर कोई लालायित नजर आया। आज ज्वेलरी शो का दूसरा दिन है। 

पढ़ें पूरी खबर: Jewellery Expo: हीरे के सरदार पटेल, सोने का India Gate व हनुमान चालीसा, एक छत के नीचे देखें 40 करोड़ के आभूषण
09:09 AM, 09-Jan-2023
कोहरे और शीतलहर के कारण ठंड से लोगों की हालत खराब हो गई है। इस कारण ही रविवार को वेस्ट यूपी में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और वह रेंगते हुए नजर आए। वहीं मुख्य मार्गों ओर बाजारों में भी लोग कम दिखे। लोगों ने सर्दी से बचाव को अलाव जलाया।

सर्दी कम होती नहीं दिख रही है और अब कई दिन के बाद कोहरा भी दोबारा पड़ना शुरू हो गया है। कोहरा और ठंडी हवा चलने से दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटी रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोगों ने सर्दी में घरों से निकलने से परहेज किया। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। सर्दी के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही भी काफी कम रही।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed