फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मंत्री बोले- हिंदू-मुसलमान में कोई भेद नहीं, मोदी फिर बनेंगे PM, हिंडन नदी में पड़ी मिली लाश

Fri, 21 Jul 2023 06:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 06:40 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : जीएसटी की टीम ने छापामारी कर दो करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी है। इस दौरान टीम ने मिल से मौके पर ही 70 रुपये जमा कराए। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: GST team raided in a sugar mill in Muzaffarnagar and read all updates of West UP
GST Bill - फोटो : Istock

लाइव अपडेट

06:39 PM, 21-Jul-2023
रविंद्र हत्याकांड में तीन को आजीवन कारावास की सजा

बिजनौर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम अवतार यादव ने रविंद्र हत्याकांड में तीन को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 
06:38 PM, 21-Jul-2023
हिंडन नदी में पड़ी मिली लाश

सहारनपुर में रामपुर मनिहारान क्षेत्र से गुजर रही हिंडन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय मोर्चरी मे रखवा दिया।

ग्राम प्रधान हलगोया ने हलगोया के जंगल हिंडन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना चौकी मल्हीपुर को दी। सूचना पर मल्हीपुर चौकी इंचार्ज मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवा दिया। मल्हीपुर चौकी इंचार्ज रणपाल सिंह ने बताया कि हलगोया के जंगल हिंडन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला। शव की पहचान नही हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
06:36 PM, 21-Jul-2023

फंदे पर लटका मिला किसान के नौकर का शव

सहारनपुर में नानौता क्षेत्र के ग्राम लंढौरा के जंगल में किसान के यहां नौकरी करने वाले एक 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नानौता थाना क्षेत्र के गांव लंढौरा निवासी कुलबीर पुत्र प्रकाशचंद के यहां मध्य प्रदेश के जिला सहडोल के थाना सीदी के पहाडि़यां गांव निवासी इंद्रभान 19 पुत्र बुद्धसेन खेत व पशुओं के चारे आदि का कार्य करता था। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे इंद्रभान का शव खेत में पॉपुलर के पेड़ पर नाइलॉन की रस्सी से लटका हुआ मिला। पेड़ पर नौकर का शव मिलने की सूचना के बाद कुलबीर व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतार कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने इंद्रभान के परिजनों को सूचित करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने बताया कि ग्राम लंढौरा के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

04:57 PM, 21-Jul-2023
मेरठ में मवाना क्षेत्र के गांव सठला में पटाखे बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। जिससे मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। बताया गया कि मकान अकरम और मुकद्दम का है। जिसे गयासुद्दीन ने किराये पर ले रखा था। पड़ोसी मजरूम के मकान की दीवार भी धराशायी हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
04:40 PM, 21-Jul-2023
जंगली हाथी को देख राहगीरों में मचा हड़कंप

बिजनौर जनपद के कादराबाद में सड़क से 50 मीटर की दूरी पर खेत में जंगली हाथी को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। किसानों ने वन विभाग से हाथी को खदेड़ने की गुहार लगाई है।

ब्रहस्पतिवार की शाम में गांव मुरलीवाला निवासी रोहित किसी कार्य से कल्लुवला जा रहा था। वहीं, सड़क से करीब 50 मीटर दूर खेत में एक जंगली हाथी को देखकर वह वहीं रुक गया और डरत-डरते उसने हाथी का वीडियो बना लिया। इसके बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। लेकिन हाथी टस से मस नहीं हुआ। ग्रामणी ने हाथी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। करीब 20 मिनट बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। किसानों का कहना है कि जंगली हाथी खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने वन विभाग को सूचना देकर हाथी को जंगल से खदेड़ने की मांग की है।
04:33 PM, 21-Jul-2023
सड़क हादसे में घायल हुए दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत

सहारनपुर के बड़गांव में बीती रात बड़गांव-जड़ौदा पांडा मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुए दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जयपुर निवासी मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

गुरुवार देर रात बड़गांव-जड़ौदा पांडा मार्ग पर किशनपुर मोड़ के समीप धर्मकांटा के सामने बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चंदपुर निवासी मुशर्रफ पुत्र अजीज की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में जयपुर निवासी रवि (25) पुत्र विश्वास गंभीर रूप घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया था। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचते ही घटना में घायल दूसरे युवक की मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 21-Jul-2023
मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- भारत में हिंदू-मुसलमान में कोई भेद नहीं, फिर प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री व मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत में हिंदू और मुसलमान में कोई भेद नहीं है। सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ सभी तक आसानी से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही तैयारी कर रहा हो लेकिन, देश में इस बार फिर नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

मेरठ में जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकास की लहर है। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
01:30 PM, 21-Jul-2023
सर्पदंश से वृद्ध किसान की मौत

सहारनपुर के बड़गांव में खेत में कृषि कार्य कर रहे 70 वर्षीय किसान जय भगवान को जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

थाना अंतर्गत ग्राम खुदाबक्सपुर माजरा निवासी जय भगवान (70) पुत्र मक्खन सिंह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन तुरंत वृद्ध जयभगवान को लेकर मिर्जापुर लेकर गए, जहां उसे दवा पिलाई गई फिर भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना के बाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की मौत के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
01:28 PM, 21-Jul-2023
बिजनौर में भारतीय रिजर्व बैंक ने नगीना में स्थित यूनाइटेड इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने आदेश के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड नगीना का लाइसेंस रद्द कर दिया है। परिणाम स्वरूप बैंक 19 जुलाई 2023 को कारोबार की समाप्ति से बैंकिंग कार्य करना बंद कर देगा। रिजर्व बैंक के आदेश में प्रदेश के रजिस्ट्रार व आयुक्त सहकारी समिति से भी बैंक को बंद करने और एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में शाखा के प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
12:33 PM, 21-Jul-2023
गंगा की बाढ़ ने पुल के संपर्क मार्ग को किया क्षतिग्रस्त

मेरठ के हस्तिनापुर में खादर क्षेत्र में आई गंगा की बाढ़ ने पीडब्ल्यूडी विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ ने खादर क्षेत्र की दर्जनों सड़कों को तहस-नहस कर दिया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed