फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने सत्येंद्र सिसौदिया, मेरठ में 30 फुट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ

Sun, 26 Mar 2023 12:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Mar 2023 12:21 AM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर से पलायन का मुद्दा गरमाने लगा है। यहां कई घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर चस्पा कर दिए गए। वहीं मेरठ पुलिस ने दो बच्चों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Meerut News Live:Getaway in shamli again in talks, read latest news today in hindi
सतेंद्र सिसौदिया। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:56 PM, 25-Mar-2023
दो साल तक मुजफ्फरनगर के प्रभारी रहे सिसौदिया
भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए सतेंद्र सिसौदिया पिछले दो साल से मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी थे। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद उन्हें जिले का प्रभारी बनाया गया था। विधानसभा चुनाव में भी वह लगातार सक्रिय रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

30 साल से सक्रिय राजनीति में हैं सतेंद्र सिसौदिया 
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने सत्येंद्र सिसौदिया 30 साल से सक्रिय राजनीति में हैं। 1993 में वे मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, दादरी देहात रहे। 1998 में जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर, 2000 में जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर, 2002 जिला मंत्री, 2005 में जिला महामंत्री, 2009 में लोकसभा चुनाव संयोजक गौतमबुद्ध नगर, 2010 में जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर, 2012 में जिला संयोजक रहे। 2013 में क्षेत्रीय मंत्री, पश्चिम उप्र, 2013 में जिला प्रभारी गाजियाबाद, 2014 में लोकसभा चुनाव संयोजक, गौतमबुद्धनगर, 2016 में जिला चुनाव प्रभारी, मेरठ, 2016 में क्षेत्रीय महामंत्री, 2018 में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे। क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख और 2020  से वर्तमान तक मुजफ्फरनगर के जिला प्रभारी हैं।
09:10 PM, 25-Mar-2023
सहारनपुर जिले में ठप रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा

मेरठ में तकनीकी खराबी होने के चलते शनिवार को दोपहर बाद बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बंद रही। सहारनपुर में सरकारी और निजी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। वहीं, बीएसएनएल का का मोबाइल फोन नेटवर्क भी बंद रहा। इससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

बताया गया कि जनपद में अक्सर बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप रहती है। शनिवार की दोपहर दो बजे से इंटरनेट सेवा पूरी तरह ठप हो गई। ब्रॉडबैंड बंद रहे। बताया जा रहा है कि मेरठ में तकनीकी खराबी के चलते इंटरनेट सेवा बंद रही। इसके बाद जिलेभर के साइबर कैफे, जनसेवा केंद्र, सरकारी कार्यालय और निजी कार्यालयों में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड नहीं चला। मोबाइल फोन के नेटवर्क भी गायब रहे, जिसकी वजह से उपभोक्ता पूरे दिन परेशान रहे। देर रात तक भी इंटरनेट सेवा बंद रही। 

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि खामी के दूर करने में कर्मचारी लगे हैं। देर रात या फिर रविवार की सुबह स्थिति ठीक हो जाएगी। बीएसएनएल के उप महा प्रबंधक नरेश चंद्रा का कहना है कि जनपद की इंटरनेट सेवा मेरठ केंद्र से संचालित है। मेरठ में तकनीकी खराबी के कारण बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा शनिवार दोपहर से बाधित हैं, जिसको ठीक कराए जाने का प्रयास देर रात तक जारी रहा। उनका कहना है कि रविवार की सुबह तक इंटरनेट सेवा सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
08:38 PM, 25-Mar-2023
मेरठ में किठौर के सौलदा गांव में 30 फुट गहरे कुएं में तेंदुआ गिर गया है। जिसको निकालने के लिए मेरठ से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। कुएं से तेंदुए को निकालने का प्रयास जारी है।
04:11 PM, 25-Mar-2023
मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में हस्तिनापुर के प्रमुख राजेंद्र से मिलने जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से लाइसेंसी हथियार भी मिले हैं। माना जा रहा है कि यह हथियार प्रमुख के पास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। जबकि प्रमुख का बेटा मौके से भागने में कामयाब हो गया है।

विरोध करने पर जेल में मिलने जा रही एक महिला के ऊपर भी आरोपी तो ने फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी हस्तिनापुर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
02:30 PM, 25-Mar-2023

मेरठ विजन 2047 को शहरवासी बनाएंगे लोगाे

अपना शहर मेरठ स्वतंत्रता के 100 साल बाद कैसा दिखाई देगा, इसकी परिकल्पना शहरवासी करेंगे। शहर में किस तरह से बदलाव हुआ। 

सरकार के निर्देश पर देश में प्रदेश व जिला स्तर पर विजन तैयार किया जा रहा है। इसी तरह से मेरठ विजन- 2047 के नाम से मेरठ जिले का लक्ष्य तय किया जाएगा। इसके तहत मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) व जिला प्रशासन के नेतृत्व में विभाग अपना लक्ष्य निर्धारित करेंगे। मेडा ने इसके लिए प्रतियोगिता शुरू कर दी है। 24 से 30 मार्च तक प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजयी दावेदार को आकर्षक इनाम मिलेगा। इसका लोगो लगभग वैसा होगा जैसे इन्वेस्ट इन यूपी का लोगो है।

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मेरठ विजन 2047 तैयार करने के लिए पांच अप्रैल को सभी विभागों व शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कान्क्लेव आयोजित होगा। 6 को शहर के गण्यमान्य लोगों के साथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।
02:07 PM, 25-Mar-2023

पुलिस पर पीड़ित के घर में तोड़फोड़ का आरोप, शिकायत

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र निवासी फारुख का परिवार शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने थाने की पुलिस पर मारपीट के एक मामले में अपना उत्पीड़न करने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार लुत्फुल्लापुर निवासी फारुख अपनी पत्नी फरहीन के साथ शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। फारूख ने बताया कि उसके पड़ोस में उसके भाई इकरामुद्दीन का परिवार रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 25-Mar-2023

छह करोड़ की ठगी में साल भर से फरार आरोपी दंपती को दबोचा

मेरठ में बैंक मित्र बनाने के नाम पर 6 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दंपती को टीपीनगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुख्य आरोपी का पिता, भाई और बहनोई पहले ही जेल जा चुके हैं। दंपती जनवरी 2022 से फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

टीपीनगर थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि भोला रोड स्थित मुल्तान नगर निवासी विपिन पुत्र मांगेराम ने भोला रोड पर एक साइबर कैफे बना रखा था। वह अपने पास एसबीआई बैंक की फ्रेंचाइजी बताया था और लोगों को बैंक से अधिक ब्याज देने का की बात कहकर एफडी व आरडी खोलने का लालच देता था।

थाना प्रभारी का कहना था कि आरोपी ने अधिक ब्याज देने का लालच देकर 50-60 लोगों को अपने जाल में फंसा लिया था। इन लोगों से उसने करीब 6 करोड़ रुपया अपने यहां जमा कराया था। कुछ दिन बाद  धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने जनवरी 2022 में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विपिन, उसके पिता मांगेराम, पत्नी रूही उर्फ रानी, बड़े भाई सुनील और बहनोई प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
02:05 PM, 25-Mar-2023

पांच प्रतिशत से अधिक बढ़ा टोल टैक्स

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अब 31 मार्च रात 12 बजे से बढ़ा हुआ टोल टैक्स अदा करना पडेगा। इसके लिए एनएचएआई ने नया सर्कुलर जारी कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार मेरठ से सराय कालेखां तक पांच प्रतिशत से अधिक  टैक्स अदा करना होगा। काशी टोलप्लाजा के मैनेजर मलखान सिंह का कहना है कि एक अप्रैल से सभी वाहन स्वामियों को नए सर्कुलर का अनुपालन करना होगा। संवाद 
ये है रेट लिस्ट 
    वाहन       पहले        अब

 1.     कार    155    160  
 2.     लाइट मोटर व्हीकल (एलसीवी)    245    260
 3.     6 टायरा वाहन     520    545
 4.     10 टायरा ट्रक     565    595
 5.     12 टायरा ट्रक     815    855
 6.     ट्रोला     990    1040
01:34 PM, 25-Mar-2023

बागपत  जनपद में जिला पंचायत की बैठक शुरू

बागपत जनपद में जिला पंचायत की बैठक 11 महीने बाद शनिवार को शुरू हुई। बैठक में भाजपा के सदस्यों ने विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। साथ ही विकास कार्यों के दौरान पक्षपात का आरोप भी लगाया।
01:34 PM, 25-Mar-2023

सोशल मीडिया पर युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल

मेरठ में सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल हो रहा है। फोटो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी युवक का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई है। फोटो में युवक अवैध हथियार के साथ दिखाई दे रहा है। फोटो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि युवक ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है। इस युवक पर शराब तस्करी के कई मुकदमें दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed