फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: ISRO की सफलता पर झूम रहा पूरा देश, वेस्ट यूपी में हर तरफ खुशी का माहौल

Wed, 23 Aug 2023 08:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Aug 2023 08:11 PM IST
खास बातें

मेरठ में डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। वहीं शहर के भावनपुर में किनानगर में पिटबुल ने बच्चे पर हमला कर दिया। पीड़ित के पिता ने पिटबुल के मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पढ़ें ताजा खबरें।

विज्ञापन
Meerut News Live: Four new dengue patients were found in Meerut, Pitbull attacked the innocent, filed a report
खुशी मनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:08 PM, 23-Aug-2023
चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है।

वहीं, पश्चिमी यूपी के लोगों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर जश्न देखने को मिल रहा है। लोग ढोल बजाकर खुशियां मना रहे हैं।  
05:58 PM, 23-Aug-2023
मेरठ में हापुड़ रोड स्थित जामिया मदनिया में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए छात्रों व टीचरों ने दुआ की।
विज्ञापन
12:41 PM, 23-Aug-2023
मेरठ के भावनपुर में किनानगर गांव में पिटबुल ने चार साल के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसकी शिकायत करने पहुंचे पीड़ित परिवार की कुत्ते के मालिक से कहासुनी हो गई। बच्चों के पिता ने अपने पड़ोसी कुत्ते के मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची लेकिन कुत्ता और उसका मालिक नहीं मिला। बच्चे के पिता की तहरीर पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार किनानगर गांव निवासी संजय कुमार का चार साल का बेटा प्रियांशु खेलने के लिए चाचा के घर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी सचिन के पालतू कुत्ते पिटबुल ने उसे पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने पर लोगों ने बच्चों को कुत्ते से छुड़ाया। आरोप है कि शिकायत लेकर प्रियांशु के परिजन सचिन के घर पहुंचे तो सचिन ने कहा कि वह जेल जाने के लिए तैयार है लेकिन पिटबुल को नहीं छोड़ेगा।

संजय ने बताया कि पिटबुल पहले भी चार लोगों को घायल कर चुका है। लोगों ने सचिन से पिटबुल को छोड़ने के लिए कहा था लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। सचिन का कहना है कि उसका कुत्ता पिटबुल नस्ल का नहीं है। प्रियांशु कुत्ते को डंडी मारने लगा तो कुत्ते ने हमला कर दिया।

पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम को गांव भेजा गया था, नगर निगम जुर्माना लगाएगा।
12:24 PM, 23-Aug-2023

Meerut News Live: ISRO की सफलता पर झूम रहा पूरा देश, वेस्ट यूपी में हर तरफ खुशी का माहौल

मेरठ जिले में डेंगू के मंगलवार को चार नए मरीज मिले हैं। यह मरीज मलियाना, लल्लापुर, ब्रह्मपुरी और साबुन गोदाम क्षेत्र के रहने वाले हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। हालांकि गनीमत है कि अभी किसी मरीज को वार्ड में भर्ती नहीं किया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि अनावश्यक रूप से किसी भी बर्तन में पानी ने भरने दें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed