Meerut News Live: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक को आएंगे मेरठ, बिजनौर में कार व बाइक की भिड़ंत, एक की मौत
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक मार्च को मेरठ आएंगे। यहां वह शहर विधायक रफीक अंसारी की बेटी की शादी में शिरकत करेंगे। बिजनौर में आज दोपहर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पढ़ें अन्य जिलों की ताजा खबरें।
लाइव अपडेट
मुजफ्फरनगर में फिर गरमाया मामला: ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के कार्यालय का ताला तोड़ा, नेम प्लेट भी उखाड़ी
मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना की ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद मामला फिर गरमा गया है। आरोप है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उनके कार्यालय का ताला तोड़ दिया और नेम प्लेट भी उखाड़ दी।
सैय्यद शहजादी बोलीं- दाढ़ी कटवाने पर निष्कासन की शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई
बागपत में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य कुमारी सैय्यद शहजादी ने कहा कि दारुल उलूम देवबंद के छात्रों के दाढ़ी कटवाने पर निष्कासन करने के फैसले के बारे में पता चला है। इस मामले में हम सीधे तौर पर कुछ नहीं कह सकते, लेकिन किसी को निष्कासित करने की शिकायत मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एलआईसी के विकास अधिकारी का एटीएम बदलकर एक लाख 70 हजार निकाले
बड़ौत के रहने वाले अर्जुन कुमार पुत्र विजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलआईसी में विकास अधिकारी पद पर तैनात है। दो दिन पहले वह बागपत के कैनरा बैंक के अंतिम में नकदी निकालने के लिए गया था। तभी एटीएम से रुपये नही निकाले जाने के कारण वहां खड़े एक युवक ने रुपये निकालने की बात कही और उसका एटीएम बदल दिया। जिसके बाद उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा एक लाख रुपये ट्रांसफर कराए। फोन पर मैसेज आने पर उसे रुपये निकालने की जानकारी हुई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच शुरू कर दी गयी है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गन्ने के खेत में सो गया मासूम, अपहरण का मच गया शोर
राजपुर कलां गांव में किसान के यहां सोनभद्र निवासी गुल्लू और उसकी पत्नी गन्ना छिलाई का कार्य करते हैं। उनका चार वर्षीय पुत्र अक्षित खेलते-खेलते गन्ने की पुली और पत्ती के बीच जाकर लेट गया। कुछ देर बाद बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो परिजन उसे तलाश करने लगे। इस दौरान बच्चे के अपहरण का शोर मच गया। करीब आधे घंटे बाद मासूम गन्ने की पुली के बीच में लेटा मिला। इस दौरान पुलिस भी तलाश करते हुए पहुंच गई। बच्चे के सकुशल बरामद होने पर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
नजीबाबाद-पूर्वी गंग नहर पर कार-बाइक की भिड़ंत, एक की मौत
मनचले से परेशान छात्रा ने परीक्षा छोड़ी
छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 10वीं में पढ़ती है। 27 जनवरी को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर में घुस आया था और बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। उन लोगों ने युवक के खिलाफ जानी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। थाना पुलिस ने जब उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वह लोग उन पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके चलते उन्होंने अपना गांव छोड़कर अन्य गांव में रहना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी बागपत में परीक्षा देने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन नकाबपोश युवक आए और उनकी बेटी को बीच रास्ते में रोक लिया। उन्होंने धमकी दी कि यदि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उसे परीक्षा केंद्र से ही उठाकर ले जाएंगे।
इसके बाद दहशत में आई छात्रा घर में कैद हो गई और परीक्षा देने से भी मना कर दिया। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं करने की बात कही। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी देहात अनिरुद्ध को मामले की जांच देते हुए कार्रवाई कराने के निर्देश दिए है।
कंकरखेड़ा पुलिस ने वांछित भूमाफिया को भेजा जेल
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड पर सेंट्रल बैंक के नाम से कॉलोनी बनी हुई है। लगभग दो महीने पूर्व लेखपाल महेश पाल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि भू माफिया अखिलेश गोयल पुत्र तीर्थ पाल गोयल निवासी ए-420 डिफेंस एनक्लेव व उसके साथियों ने करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन बेच दी है। जिसके बाद एमडीए व नगर निगम की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच पड़ताल के बाद टीम ने सरकारी जमीन बेचने की पुष्टि की थी।
पुलिस ने लगभग 30 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पूर्व में जेल भेज दिया है।
मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भू माफिया दिल्ली भागने की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सहारनपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
-14511-12 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 26 फरवरी से 28 फरवरी तक मेरठ सिटी तक चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-मेरठ के बीच में रद्द रहेगी।
-14508-07 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस 27 से एक मार्च तक अंबाला तक चलेगी।
-14331-32 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 26 फरवरी से एक मार्च तक बीच रास्ते से वापस होगी।
इनका बदला मार्ग
-12688 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस 24 फरवरी को अंबाला, पानीपत, नई दिल्ली-निजामुद्दीन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
-14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस 26 फरवरी को शामली, टपरी के रास्ते से चलेगी।
-12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 26 फरवरी से 27 फरवरी तक निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला के रास्ते होकर चलेगी।
-22460 योग नगरी ऋषिकेश-कोचुवेली एक्सप्रेस 27 फरवरी को अंबाला, पानीपत, नई दिल्ली, निजामुद्दीन के रास्ते चलाया जाएगा।
आठ दिन प्रभावित रहेगा 11 ट्रेनों का संचालन
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
-20412-11 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 फरवरी से दो मार्च तक
-14682-81 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) 27 से 28 फरवरी तक
-14522-21 अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस 27 फरवरी से एक मार्च तक
-04460-59 सहारनपुर-दिल्ली 27 फरवरी से 28 फरवरी तक