फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: तूफान का असर, 21 किमी की रफ्तार से चलीं तेज हवाएं, चिकित्सक पर फोन कर गाली-गलौज करने का आरोप

Fri, 16 Jun 2023 06:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Jun 2023 06:20 PM IST
खास बातें

Cyclone Biparjoy : बिपरजॉय का प्रभाव यूपी में भी देखने को मिलेगा। पश्चिम यूपी में शनिवार से धूल भरी आंधी, बादल, बिजली व बारिश के आसार हैं। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: chances of rain in West UP and read all updates
तूफान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:05 PM, 16-Jun-2023
चिकित्सक पर फोन कर गाली-गलौज करने का आरोप

सहारनपुर में बाजोरिया रोड के एक चिकित्सक द्वारा दूसरे डॉक्टर के स्टाफ के साथ फोन पर गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। यह ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अभी थाना जनकपुरी में तहरीर नहीं दी गई है, जबकि मामला पुलिस के संज्ञान में है।

पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों चिकित्सक पर गलत इलाज कराने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था। उसके पड़ोस में ही स्थित दूसरे डॉक्टर के स्टाफ पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगा था। इस बात को लेकर चिकित्सक ने दूसरे डॉक्टर के स्टाफ को फोन किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। चिकित्सक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि, अभी किसी भी पक्ष की और से थाने में तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन ऑडियो चर्चा का विषय बना है। सीओ द्वितीय जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
05:35 PM, 16-Jun-2023
तूफान का असर, 21 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं तेज हवाएं
गुजरात में तट से टकराए चक्रवात बिपरजॉय का असर बिजनौर में भी देखने को मिला। जिले में मौसम साफ होने के बावूजद भी 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं शाम होते ही आसमान में हल्के बादल छा गए। जिससे मौसम खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
05:02 PM, 16-Jun-2023
महिला के हाथ का पंजा दबा देख उड़े किसान के होश

मेरठ में कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित खड़ौली गांव के एक खेत में महिला का हाथ का पंजा दबा मिला। शुक्रवार सुबह किसान खेत पर पानी देने के लिए पहुंचा तो उसे पंजा दबा हुआ दिखाई दिया। खेत में पंजा दबा देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। किसान ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।
04:23 PM, 16-Jun-2023
भाजपा नेता पर शिकंजा, 11 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी भाजपा नेता और वर्तमान में मोरना के ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी की करीब 11 करोड़ की अवैध संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। पुलिस ने संपत्ति पर बोर्ड भी लगा दिया।
01:53 PM, 16-Jun-2023
जंगल में मिला डेढ़ माह का शावक

मेरठ में वन विभाग की टीम ने परीक्षितगढ़ रेंज के शाहजहांपुर डिबाई के जंगल से एक डेढ़ माह के शावक को रेस्क्यू किया। शावक जंगल मे गंगा कैनाल के पास स्थित एक आम के बाग में मिला था। बाग के मालिक के बच्चों ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। 

वहीं, वन रेंज अधिकारी जगन्नाथ, वन रक्षक राजेश्वर आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शावक को रेस्क्यू किया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि वन्य जीव विशेषज्ञ को शावक की जानकारी दी गई। उसके बाद वन्य जीव विशेषज्ञ की देखरेख में बृहस्पतिवार शाम में ही शावक को उसकी मां से मिलाने की योजना तैयार की गई। बताया गया कि शावक जहां मिला था, उसे वहीं छोड़ दिया गया। इसके बाद उस पर नजर रखी गई। वहीं, शुक्रवार सुबह तड़के 3:30 बजे शावक की मां पहुंची और शावक को अपने साथ ले गई।
01:49 PM, 16-Jun-2023
खेल-खेल में ट्रैक्टर के नीचे आया बच्चा, मौत

बिजनौर के नहटौर में ट्रैक्टर के पास खेल रहे दो भाइयों में से एक ने ट्रैक्टर का सेल्फ दबा दिया। जिससे आगे खड़ा उसका छोटा भाई ट्रैक्टर के नीचे दब गया। बच्चे को परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 16-Jun-2023
कब्र से महिला के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

बागपत में बिनौली के पिचोकरा गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी बागपत के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्र से मृतका के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दरअसल, गत डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई विवाहिता की मौत को मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर बिना सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक करने का आरोप लगाया था।
12:22 PM, 16-Jun-2023
सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर के निकट शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक गड्ढे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। वहीं, शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
12:09 PM, 16-Jun-2023

Meerut News Live: तूफान का असर, 21 किमी की रफ्तार से चलीं तेज हवाएं, चिकित्सक पर फोन कर गाली-गलौज करने का आरोप

बिपरजॉय का प्रभाव यूपी में भी जल्द देखने को मिलेगा। शनिवार से धूल भरी आंधी, बादल, बिजली व बारिश के आसार हैं। पश्चिम यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed