फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर का निधन, दो होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, हंगामा

Fri, 10 Mar 2023 06:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Mar 2023 06:39 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : किसानों की मांगों को लेकर आज मेरठ में भाकियू की महापंचायत शुरू हो गई है। महापंचायत में किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: All updates of West Uttar Pradesh
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:25 PM, 10-Mar-2023
दो होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, हंगामा

सहारनपुर के आंबेडकर चौक पर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद हुए विवाद को निपटाने पहुंचे दो होमगार्ड और एक यातायात पुलिसकर्मी के साथ युवक ने मारपीट कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने मौके पर हंगामा भी किया। थाना जनकपुरी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।

थाना जनकपुरी क्षेत्र में आंबेडकर चौक के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक युवक अपनी मां और बहन को लेकर बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक दूसरे बाइक से भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक, युवक ने दूसरे बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव कराने पहुंचे होमगार्ड और एक यातायात पुलिसकर्मी के साथ भी युवक ने मारपीट की। तब, एक होमगार्ड ने भी युवक पर लाठियां मारकर काबू में करने की कोशिश की, लेकिन युवक मारपीट करते हुए हंगामा करता था। आरोपी ने दो होमगार्ड व ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ भी मारपीट की।

इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करता रहा। इसी बीच थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लिया। आरोपी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक मनोरोगी है। इसी के चलते पुलिस ने अभी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि युवक मनोरोगी है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। छानबीन के बाद ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
06:23 PM, 10-Mar-2023
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित पठानपुरा गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय चिनाई ठेकेदार रतनलाल को गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। जिसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में ठेकेदार को शास्त्री नगर के अर्जुन मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं बेटे सुधीर का कहना है कि उसके पिता को गोली लगी है। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार गोली चलने की आवाज नहीं आई है। वहीं परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी। परिजनों ने शुक्रवार शाम थाने पर फोन कर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
06:20 PM, 10-Mar-2023
भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह का निधन

मुजफ्फरनगर में चरथावल से भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह (80) का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे।

शहर के आर्यपुरी निवासी रणधीर सिंह लंबे जिला बार संघ के सदस्य रहे। भाजपा के टिकट पर उन्होंने साल 1993 और 1996 में तब सुरक्षित सीट चरथावल से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम को आर्यपुरी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
05:07 PM, 10-Mar-2023
किसानों की बड़ी चेतावनी, टिकैत परिवार को धमकी देने वाले गिरफ्तार नहीं हुए तो सरकार से होगी आर-पार की लड़ाई

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी भूल गई है। किसानों के साथ छल हो रहा है। जबरदस्ती किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने का काम किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में किसान की उपज की कीमत से अधिक बिजली का बिल वसूला जा सके। 

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मामले में भी सरकार किसानों के साथ अत्याचार कर रही हैं, जिसको किसी भी कीमत पर किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं नरेश टिकैत ने गन्ना विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मंच पर बुलाया। साथ ही उनसे कहा कि अगर किसानों के साथ ज्यादती की तो किसान चुप बैठने वाले नहीं हैं। 

राकेश टिकैत ने कहा कि आगामी 20 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूरे देश के किसान पहुंचेंगे। जहां भूमि अधिग्रहण से लेकर किसानों की उपज का उचित दाम, स्वामीनाथन की रिपोर्ट समेत अनेक मुद्दों पर सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि अब अगर किसानों को सम्मानजनक जिंदगी जीनी है तो पूरे देश के किसानों को एक मंच पर आकर बड़ा आंदोलन करना होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वालों को समझना चाहिए कि हम किसी भी कीमत पर किसान आंदोलन बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि टिकैत परिवार में जो भी पैदा होगा वह किसान आंदोलनों के लिए ही पैदा होगा। 

इस दौरान उन्होंने बकाया चीनी मिलों को चेतावनी दी कि वह समय से किसानों का बकाया भुगतान कर दें, अन्यथा किसान अपना निर्णय लेंगे। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो चीनी मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है, उसका गन्ना दूसरे चीनी मिल को हस्तांतरित कर दिया जाए। ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम समय पर मिल सके। 

उन्होंने कहा कि आज मेरठ की धरती से किसानों ने हुंकार भर दी है। अब यह हुंकार पूरे भारत में जाएगी। उन्होंने 30 साल पहले बाबा टिकैत के आंदोलन को भी याद किया। इस दौरान अन्य किसान नेताओं ने खुले मन से चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर टिकैत परिवार को बम से उड़ा देने की धमकी देने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सरकार से भी आर-पार की लड़ाई होगी। 

किसान नेताओं ने यह तक कह दिया कि 20 मार्च को दिल्ली में होने वाली महापंचायत में आने वाले सभी किसान ट्रेनों पर कब्जा करेंगें। कहा कि भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगाए और दिल्ली पहुंचे किसी भी किसान को रेल का टिकट लेने की जरूरत नहीं है।
04:33 PM, 10-Mar-2023
जेवर क्षेत्र के रन्हेरा गांव के लोगों ने राकेश टिकैत को 71 मीटर की पगड़ी बांधी।
03:31 PM, 10-Mar-2023
एडीएम सिटी दिवाकर सिंह व एसपी सिटी पीयूष सिंह राकेश टिकैत से वार्ता करने पहुंचे हैं। राकेश टिकैत और अधिकारियों के बीच वार्ता जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:29 PM, 10-Mar-2023
त्यागी समाज के अध्यक्ष व किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा इसी कमिश्नरी चौराहे पर तीन महीने में मुझ पर 14 मुकदमे लगाए गए थे। जिस वजह से इन्हें खतौली चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

मांगेराम त्यागी ने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। कहा कि बिजली मीटर लगाकर सरकार किसानों को पीछे धकेलने का काम कर रही है। जो किसान की तरफ आंख उठाकर देखेगा, उसको उखाड़ फेंकेंगे।
03:28 PM, 10-Mar-2023
चौधरी राकेश टिकैत किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह व सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पहुंचे।
02:50 PM, 10-Mar-2023
किसान महापंचायत में खाप चौधरी और थांबेदार भी मौजूद हैं।

वहीं टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर किसान नेताओं ने जिला प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी। साथ ही एलान किया कि अगर इस परिवार को खिरोंच आई तो देश में कोहराम मच जाएगा।

20 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसानों की महापंचायत के लिए युवा किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। 
02:33 PM, 10-Mar-2023
कमिश्नरी चौराहे पर किसानों का कब्जा, सभी रास्तों पर पुलिस ने की नाकाबंदी

भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने कमिश्नरी चौराहे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसानों की महापंचायत में धीरे-धीरे संख्या बढ़ रही है। किसान रणसिंघा के साथ जोश बढ़ाते नजर आ रहे हैं, तो कुछ किसान ट्रैक्टर के बने बुलडोजर पर सवार होकर महापंचायत में पहुंचे।



पुलिस ने कमिश्नरी चौराहे पर आने वाले सभी रास्तों पर नाकबंदी कर रखी है। किसानों को छोड़कर आम जनता के लिए रास्ते पूरी बंद कर रखे हैं। किसान बेसब्री से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत का मंच पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed