फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: राज्यरानी एक्सप्रेस आज एक घंटे देरी से चलेगी, आज से शुरू होगा टीबी खोज अभियान

Thu, 23 Nov 2023 12:07 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Nov 2023 12:07 AM IST
खास बातें

West UP News Live: बिजनौर में एक युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत होने से पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: A youth died in police custody in Bijnor and read all updates of West UP
भारतीय रेल - फोटो : twitter

लाइव अपडेट

12:06 AM, 23-Nov-2023

राज्यरानी एक्सप्रेस आज एक घंटे देरी से चलेगी

लखनऊ-आलमनगर रेल खंड पर प्रोटेक्शन प्लेट लॉचिंग के कारण रेलवे ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लेगा। इस कारण लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस देरी से चलेगी। बृहस्पतिवार यानि आज राज्यरानी लखनऊ से ही एक घंटे देरी से चलेगी। यात्रियों को 25 नवंबर तक परेशानी का सामना करना होगा।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के अनुसार ट्रेन संख्या (22453) लखनऊ-मेरठ राज्य रानी एक्सप्रेस 23 नवंबर बृहस्पतिवार को एक घंटा और 24 नवंबर को 40 मिनट देरी से चलेगी। राज्यरानी लखनऊ से रोज दोपहर 2:25 बजे मेरठ के लिए चलती है।

यह ट्रेन बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ होते हुए रात 10:30 बजे मेरठ पहुंचती है। इस ट्रेन के अलावा सहारनपुर से होकर गुजरने वाली (15904) चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 23 नवंबर को दो घंटे देरी से चलाई जाएगी। (13151) कोलकाता-जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस 23 नवंबर को ढाई घंटे व 24 नवंबर को दो घंटे लखनऊ मंडल में रोका जाएगा। 

 
12:06 AM, 23-Nov-2023

आज से शुरू होगा टीबी खोज अभियान

मेरठ जिले में आज से सक्रिय टीबी खोज अभियान शुरू होगा। यह अभियान 5 दिसंबर 2023 तक चलेगा। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान संकल्प 2025 के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें 20 प्रतिशत आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। टीबी के लक्षण युक्त (संभावित रोगियों) लोगों की जांच की जाएगी।

जांच में टीबी की पुष्टि होने पर तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर टीबी रोगियों को खोजेंगे। अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, नारी निकतेन, बाल संरक्षण गृह, मदरसों और छात्रावासों में कैंप आयोजित कर टीबी के प्रति संवेदीकरण किया जाएगा। लक्षणयुक्त व्यक्ति के स्पुटम (बलगम) के नमूने एकत्र किए जाएंगे। इसके लिए 152023 घरों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया है। 266 टीमों को लगाया गया है। 48 सुपर वाइजर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
10:33 PM, 22-Nov-2023

पांच मामलों में छह मुजरिमों को सजा सुनाई

शामली के कैराना थानाक्षेत्र में पांच अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने छह मुजरिमों को कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई। एसपी अभिषेक ने बताया कि 2012 में कैराना कोतवाली पर अंजुम व एजाज निवासी मोहल्ला छड़ियान के विरुद्ध मारपीट व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को न्यायालय ने दोनों मुजरिमों को 3-3 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 1997 में थाना झिंझाना पर नौशाद उर्फ भूरा निवासी टपराना के विरुद्ध गोकशी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
 
बुधवार को न्यायालय ने मुजरिम नौशाद को जेल में बिताई अवधि के कारावास और सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। तीसरे मामले में 2005 में थाना झिंझाना पर सोनू निवासी बिड़ौली झिंझाना के विरुद्ध शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मुकदमे में ने सोनू को जेल में बिताई अवधि के कारावास व तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। चौथे मामले में 2010 में थाना झिंझाना पर राघवेन्द्र निवासी गांव ढिंढाली झिंझाना के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।
 
बुधवार को न्यायालय ने मुजरिम राघवेन्द्र को 3500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। पाचवें मामले में 2010 में थाना झिंझाना पर सखर निवासी राणा माजरा थाना सनौली जनपद पानीपत हरियाणा के विरुद्ध अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को न्यायालय ने मुजरिम सखर को जेल में बिताई अवधि के कारावास व 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
10:32 PM, 22-Nov-2023

गैंगस्टर के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा

शामली के बाबरी थानाक्षेत्र के गांव आदमपुर के रहने वाले गैंगस्टर गौरव के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया। भाज्जू चौकी प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि गौरव ने भिक्का माजरा में मोबाइल टावर पर से 25 जून को बैटरी चोरी कर ली थी। गौरव तभी से फरार चल रहा है। आरोपी पर उत्तराखंड, शामली समेत विभिन्न स्थानों पर चोरी, लूट, जानलेवा हमले के मामले दर्ज है।
10:32 PM, 22-Nov-2023

देवउठनी एकादशी में गुरुवार से बजनी शुरू होगी शहनाई

23 नवंबर को देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे जिसमें शहनाइयां भी खूब बजेगी। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे सहालग करीब 21 दिन तक चलेंगे। नवंबर में 23, 24, 27, 28 और 29 को विवाह का शुभ मुहूर्त है। जबकि दिसंबर माह में 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 13 और 14 दिसंबर को शुभ मुहूर्त है। सहालग शुरू होते ही बैंक्वेट हॉल, डीजे, टेंट सब की पहले ही बुकिंग हो चुकी है। लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
08:13 PM, 22-Nov-2023

रामपुर तिराहा कांड की पत्रावली में हुई बहस

रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा ने अदालत बहस की। बहस की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।
 
मुजफ्फरनगर अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह प्रकरण की सुनवाई कर रहे हैं। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड़ संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि सरकार बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने बहस की। अगली तिथि पर भी बहस जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:12 PM, 22-Nov-2023

चरस और नशीली गोलियां रखने के दोषी को डेढ़ साल की सजा

मुजफ्फरनगर जनपद में चार साल पहले चरस और नशीली दवा रखने के दोषी को अदालत ने डेढ़ साल कारावास की सजा सुनाई है।  अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने फैसला सुनाया। 

सहायक शासकीय अधिवक्ता परविंद्र सिंह ने बताया कि 15 जनवरी 2019 को  एसआई चंद्रसैन सैनी ने दो आरोपियों को बझेड़ी रोड से 50 ग्राम चरस व नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी सलमान की पत्रावली अलग कर दी गई।

अदालत ने आरोपी पर धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनप्रभावी अधिनियम 1985 में दोष  सिद्ध किया। डेढ साल कारावास और 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर दस दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
07:44 PM, 22-Nov-2023

बदमाशों से बागपत पुलिस ने की पूछताछ, घायल हिस्ट्रीशीटर सतीश पर दर्ज हैं 13 से अधिक आपराधिक मामले

शामली में पांच दिन पहले कार लूटने के आरोप में मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल हुआ सतीश हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पूर्व में भी 13 से अधिक आपरधिक मामले दर्ज है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। गिरफ्तार बदमाशों से बागपत पुलिस ने भी शामली पहुंचकर कार लूट के मामले में पूछताछ की है।

मंगलवार देर शाम को शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने बलवा बाईपास से कैराना की तरफ जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। एक बदमाश सतीश निवासी गांव बरलाजट पैर में गोली लगने से घायल हुआ था, जबकि दूसरे बदमाश आनंद निवासी खेड़ीकरमू को घेरकर दबोच लिया था।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से पांच दिन पहले बरलाजट के निकट मेरठ करनाल हाईवे पर लूटी गई कार को बरामद करने के साथ दो मोबाइल, दो तमंचे, दो खोखा व तीन कारतूस बरामद किए थे।

बुधवार को बागपत कोतवाली पुलिस ने भी शामली कोतवाली पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ की। बागपत पुलिस ने बताया कि आठ नंवबर को उनके क्षेत्र में भी कार लूट की घटना हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि सतीश जोगी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर पूर्व में शहर कोतवाली, आदर्श मंडी, कांधला, झिंझाना पर 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
03:23 PM, 22-Nov-2023
यमुना में डूबा ट्रैक्टर, नौ लोगों को बचाया
बागपत में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना में एक ट्रैक्टर डूब गया। सोनीपत के जगदीसपुरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी की शादी के लिए बागपत से सामान लेने जा रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर यमुना में डूब गया। बताया गया कि ट्रैक्टर में परिवार की महिलाओं समेत नौ लोग सवार थे। गौतखोरों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बचा लिया।
12:31 PM, 22-Nov-2023
युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी के जंगल में रेलवे अंडरपास के समीप युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर बुलाई गई। पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed