फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Jodo Yatra Live: जयराम बोले- कांग्रेस विचारधारा की जंग लड़ रही, 50 हजार का इनामी हाजी इकबाल भगौड़ा घोषित

Thu, 05 Jan 2023 09:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Jan 2023 09:09 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश में तीसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शामली जिले के एलाम गांव से हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज  पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोला जाएगा।

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra Shamli in Uttar Pradesh Live Update in hindi
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:59 PM, 05-Jan-2023
25 हजार का इनामी आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार

सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिक लड़की को भगाने का आरोप है। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी ने लड़की से शादी करने की बात स्वीकार की है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी संदीप निवासी गांव फिरोजपुर को 15 वर्ष बाद पकड़ा गया है। आरोपी पर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए 2007 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की पिंकी को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में संदीप ने पुलिस को बताया कि वह पिंकी से प्रेम करता था। लड़की के मां-बाप उससे शादी करने को तैयार नहीं थे। वह जब अपने साथ पिंकी को लेकर गया तो था तो पहाड़ी इलाके में जाकर रहने लगा था, जहां पर दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद स्थान बदल-बदलकर रहे। दो माह पहले जनता रोड पर शांतिनगर में किराए के मकान में नाम बदलकर रह रहे थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके दो पुत्रियां भी हैं।
08:56 PM, 05-Jan-2023

अदालत ने 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल को किया भगौड़ा घोषित

सहारनपुर में कई मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ थाना मिर्जापुर में दो मामले में दर्ज किए हैं।

बृहस्पतिवार को 50 हजार के इनामी अपराधी हाजी इकबाल के खिलाफ एक मामला मिर्जापुर के एसएसआई सुनील कुमार ने दर्ज कराया है। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने हाजी इकबाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ और लंबे समय से फरार चल रहा है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित किया है।

विज्ञापन
07:42 PM, 05-Jan-2023
पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद
सहारनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-3 प्रकाश तिवारी ने दहेज हत्या में दोषी पाए जाने पर हत्यारे पति को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता राजबीर सिंह ने बताया कि सात अगस्त 2017 को ग्राम दौलतपुर थाना चिलकाना निवासी मिन्नान ने इस संबंध में थाना बेहट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी बेटी शहजादी का निकाह दो साल पहले ग्राम नानौली थाना बेहट निवासी राकिब के साथ हुआ था। निकाह में काफी दान दहेज दिया गया था लेकिन, फिर भी ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए शहजादी के साथ मारपीट करते थे। उसे प्रताड़ित किया करते थे।

बताया कि सात अगस्त 2017 की सुबह राकिब के भाई का फोन आया कि शहजादी का इंतकाल हो गया है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शहजादी का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। गले में गला घुटने के निशान थे। पुलिस ने विवेचना के उपरांत पति राकिब और सास नूरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए अदालत ने पति राकिब को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
06:19 PM, 05-Jan-2023
रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

बिजनौर में नांगलजट के एक लेखपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक शिकायतकर्ता ने यह वीडियो एसडीएम को भेजकर शिकायत की। कहा जा रहा है कि वीडियो में लेखपाल रिश्वत ले रहे हैं। इन आरोपों के चलते लेखपाल तेजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि एक वीडियो मेरे पास आई है। इसमें एक लेखपाल को एक व्यक्ति से रिश्वत लेना बताया जा रहा था। जांच करने पर पता चला कि वीडियो में दिख रहा लेखपाल नांगलजट में तैनात तेजपाल सिंह हैं। प्रथम दृष्टया लेखपाल रिश्वत लेने के आरोपी प्रतीत हो रहे हैं। इसके चलते तेजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी अन्य के खिलाफ भी ऐसी शिकायत आती हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
02:35 PM, 05-Jan-2023
बताया गया कि ऊंचागांव में यात्रा में शामिल लोग भी विश्राम कर रहे हैं। साथ ही लंच करने के बाद यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। बता दें कि आज यात्रा पानीपत की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। इसके बाद यात्रा हरियाणा पहुंचेगी। यहां भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व नेता यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को बागपत में भी भाकियू नेता यात्रा में शामिल हुए थे।
12:54 PM, 05-Jan-2023

सभी वर्गों को जोड़ने के लिए निकाली जा रही यात्रा

ऊंचागांव में पत्रकारों से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि यह मन की बात यात्रा नहीं है। किसी तरह की भाषणबाजी या चुनाव के लिए यह यात्रा नहीं निकाली जा रही है। समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा के शासन में अराजकता फैली है। इस यात्रा से यह संकेत मिल रहे हैं कि देश का युवा चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार फिर से आए। भाजपा और आरएसएस टुकड़े-टुकड़े करके देश बेच रहे हैं। इन्होंने भाषा, धर्म के नाम पर देश के टुकड़े कर दिए हैं। देश को संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करके ही बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले हम चुनाव में व्यस्त थे, यह यात्रा हमें काफी पहले निकालनी चाहिए थी। भाजपा की फैलाई नफरत के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने में हमें 5, 10, 15 साल लग सकते हैं, लेकिन हम जरूर जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:22 PM, 05-Jan-2023

विचारधारा की जंग लड़ रही कांग्रेस: जयराम रमेश

जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला
भारत जोड़ो यात्रा के 111वें दिन प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि देश आर्थिक विषमता से जूझ रहा है। भाजपा और आरएसएस मिलकर सामाजिक ध्रुवीकरण कर रहे हैं। कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा मोदी की राजनीतिक तानाशाही के खिलाफ है। कांग्रेस विचारधारा की जंग लड़ रही है।


 
11:38 AM, 05-Jan-2023

ऊंचागांव में तैयार किया जा रहा भोजन, ये है मैन्यू

ऊंचा गांव में बनाया गया वीआईपी कैंपस - फोटो : अमर उजाला
ऊंचागांव में बनाए गए वीआईपी कैंपस में करीब चार ट्रकों में खाना बनाने का सामान लाया गया है। राजस्थान के अजमेर के कस्बा बिहावर निवासी हलवाई महेंद्र ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में खाना बनाने के लिए उनकी दो यूनिट कार्य कर रही हैं। मोतीचूर का खुला लड्डू, दाल, हरी सब्जी, चपाती, पूरी व अन्य नमकीन सामग्री तैयार की जा रही है। राजस्थान से करीब 90 हलवाई की एक यूनिट ऊंचागांव में खाना बनाने के लिए ऊंचागांव में पहुंचकर जुटी हैं। हलवाई महेंद्र ने बताया कि वीआईपी व कर्मचारियों के लिए एक ही तरह के खाने की व्यवस्था की गई हैं।
11:10 AM, 05-Jan-2023

राहुल के कैंपस के लिए ग्रामीण ने फ्री में दी पांच बीघा जमीन

ऊंचागांव में राहुल के कैंपस के लिए ग्रामीण ने फ्री में जमीन दी है। ऊंचागांव निवासी किसान रामचंद्र सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सड़क किनारे करीब पांच बीघा भूमि पर राहुल गांधी का वीआईपी कैंप बनाने के लिए फ्री में दी हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपनी जमीन का किराया नहीं लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर उनके गांव पहुंचे हैं। उन्हें बेहद खुशी हो रही है।  
10:40 AM, 05-Jan-2023

राहुल गांधी के परिवार से हैं पुराने संबंध

जिड़ाना गांव में राहुल गांधी ने जाहिद हसन के परिवार के साथ मुलाकात की। जाहिद हसन ने बताया कि राहुल गांधी ने परिवार के साथ 30 मिनट का समय गुजारा और कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को हमनें अपनी कुछ समस्याएं बताईं। बताया कि राहुल गांधी के परिवार से पुराने संबंध हैं। दिल्ली में कई बार उनसे मुलाकात हुई थी, लेकिन गांव में राहुल गांधी पहली बार ही आए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed