फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Kanpur Rally: पीएम मोदी का रोड शो खत्म, लौटते समय चकेरी एयरपोर्ट पर प्रसन्न मुद्रा में नजर आए

Sat, 04 May 2024 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 May 2024 04:37 PM IST
खास बातें

PM Modi Rally in Kanpur Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर में रोड शो कर रहे हैं।  रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभाओं से होकर गुजरेंगे। यहां पढ़ें मोदी की रैली से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
PM Modi Kanpur Rally, Modis road show in Kanpur today, will last for two and a half hours., will give message
PM Modi Rally in Kanpur - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:00 PM, 04-May-2024
जाम के झाम में फंसे शहरी
टाटमिल, पीएसी कृष्णा नगर, शिव कटरा से रामादेवी की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर रखा गया है। इससे श्याम नगर पुल पर वाहनों की कतार बाईपास तक पहुंच गई है। वहीं शिव कटरा रोड पर वाहनों का काफिला लाल बंगला तक पहुंचने की कगार पर है। यहां खड़े लोग पुलिस से निकलने की हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

रोड शो खत्म
सफल रोड शो के बाद लौटते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चकेरी एयरपोर्ट पर प्रसन्न मुद्रा में नजर आए।
07:50 PM, 04-May-2024
पीएम ने चंद सेकंड के लिए रुकवाया काफिला
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लॉक नंबर 34 में सिंधी समाज के लोगों को डांडिया बजाते हुए आयो लाल झूलेलाल कहते देख चंद सेकंड के लिए अपना काफिला रुकवाया। आयो लाल झूलेलाल बोले फिर आगे बढ़ गए। 
विज्ञापन
07:23 PM, 04-May-2024
डमरू की गूंज के बीच गूंजा जय श्रीराम, मोदी ने समर्थकों का अभिवादन किया स्वीकार
प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो शुरू हुआ तो पहला पड़ाव गुमटी गुरुद्वारा रहा। इस दौरान गुरुद्वारे के ठीक सामने मंच पर डमरू नाद के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत आरती के साथ किया गया। वैदिक मंत्र स्वस्तिवाचन, संख ध्वनि, गंगा आरती के माध्यम से अध्यक्ष आचार्य कालीचरण दीक्षित व उनके साथ आये बटुकों ने किया। प्रधानमंत्री मोदी के हाथ जोड़ते ही भीड़ ने जयकारा लगाया जय श्रीराम..., मोदी है तो मुमकिन है...आदि नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान लोग मानो मंत्रमुग्ध हो गए। हजारों हाथों में मोबाइल के फ्लैश चमकने लगे। मोदी ने भले ही कुछ न कहा, हाथ जोड़कर अभिवादन किया और हाथ में कमल का चुनाव चिह्न लहराकर कानपुर प्रत्याशी रमेश अवस्थी और कानपुर देहात के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के लिए समर्थन भी मांगा। सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ जुटी थी। भीड़ मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखी। इस पल को मोबाइल में सहेजने के लिए भीड़ बेताब रही। भीड़ को अपने ही अंदाज में देखते हुए प्रधानमंत्री आगे बढ़ते चले गए, उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी आदि मौजूद रहे।
 

कानपुर के अपने परिवारजनों के अभूतपूर्व जोश और स्नेह से भावविभोर हूं!

आज के रोड शो में आप सभी से मिले अपार आशीर्वाद ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया है। इतनी विशाल संख्या में आपकी मौजूदगी बताती है कि कानपुरवासियों को अपने मोदी से कितना लगाव है। इस दौरान मेरी माताओं-बहनों और मेरे युवा… pic.twitter.com/WiAIWpBLPd

— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2024 
07:08 PM, 04-May-2024
गुमटी गुरुद्वारे पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुमटी गुरुद्वारे पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका। उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ,  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ गुमटी गुरुद्वारे में पहुंचे चुके थे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर गुमटी गुरुद्वारा से कालपी रोड तक दूधिया रोशनी से रूट चमका।

06:45 PM, 04-May-2024
कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीटी रोड गुमटी के कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर सबसे पहले वह गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।
06:18 PM, 04-May-2024
PM Modi Kanpur Rally - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी के बाहर से किया अभिवादन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ी के बाहर से लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी के आगमन पर मुस्लिम महिलाएं भी स्वागत करने पहुंची। मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक को सबसे बेहतर फैसला बताया। कहा कि इससे महिलाओं को मजबूती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:51 PM, 04-May-2024
चकेरी एयरफोर्स एयरपोर्ट से हरजेंद्र नगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रामादेवी की ओर रवाना हो गया है। सभी विधायक, भाजपा नेता साथ में मौजूद रहे।
05:34 PM, 04-May-2024
कानपुर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चकेरी एयरफोर्स एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम का स्वागत किया।
05:15 PM, 04-May-2024
शंकर भगवान और श्रीराम का रूप धरे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जय श्रीराम के साथ गूंजी शंख, मंजिरा, डमरू की ध्वनि
जय श्रीराम...जय जय श्रीराम के जयकारों के बीच शंख, मंजिरा, डमरू, करताल की मंत्रमुग्ध करती ध्वनि। राम स्तुति पर मनोहारी नृत्य करते छात्र। अनेकता में एकता का संदेश देतीं विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में तैयार छात्राएं। मौका था शनिवार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का, जिसमें विभिन्न संगीत और नृत्य संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ भक्ति का भाव दर्शाया, बल्कि प्रेम, सदभाव और भाईचारे का संदेश दिया। सबसे पहले राम आएंगे...राम आएंगे भजन की प्रस्तुति हुई। आजाद नगर कथक केंद्र की छात्राओं ने परंपरागत तरीके से कथक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसको देखकर हर कोई भाव विभोर हो गया। राम स्तुति पर कई झांकियां निकाली गईं। संगीत विद्यायल की प्राचार्य संगीता, शिक्षक संगीता श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा, प्रीति शुक्ला, कविता सिंह, मोना शुक्ला, अजय मोहन शुक्ला, जीतू कश्यप, अंशु श्रीवास्तव, मयंक बाजपेई, चंदन सिंह राजावत आदि मौजूद रहे।
05:04 PM, 04-May-2024
सीएम योगी कानपुर पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चकेरी ऐयरफोर्स एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। शाम 5:20 तक पीएम का हेलीकॉप्टर भी चकेरी पहुंचेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed