फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav Birthday: अखिलेश यादव बोले- नेता जी का सपना था सैफई, समाजवादी धारा को बचने का काम किया है

Wed, 22 Nov 2023 02:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सैफई
अमर उजाला नेटवर्क, सैफई Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Nov 2023 02:54 PM IST
खास बातें

Mulayam Singh Yadav Jayanti, Memorial Lay Foundation News Live: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव के 85वें जन्मदिवस पर अखिलेश यादव परिजनों के साथ समाधि स्थल पहुंचे। यहां शांति यज्ञ पाठ किया। अब कुछ ही देर में सैफई में समाधि स्थल पर भव्य स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary Memorial Lay Foundation Program in Saifai Akhilesh Yadav News in Hindi
Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:51 PM, 22-Nov-2023
अखिलेश यादव बोले- नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलें
अखिलेश यादव बोले कि नेता जी का सैफई सपना था। नेताजी धरती पर चोट खाकर नेताजी बने। जब स्मारक की बात आई, तमाम सुझाव आए। मैंने नेताजी जन्मभूमि पर स्मारक का निर्णय लिया। कई युवा आर्किटेक्ट और इंजीनियर से चर्चा के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के स्मारक बनाए जाने की बात हुई। नेताजी के निर्णय राजनीतिक बदलावा लाए हैं। नेताजी ने जो राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक रास्ता दिखाया उस पर चलें। समाजवादी धारा को और बचने का काम किया है।
02:21 PM, 22-Nov-2023
प्रोफेसर रामगोपाल यादव: विदेश में बने स्मारक
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन के स्मारक से भी अच्छा बनेगा स्मारक। इसमें संघर्ष की कहानी होगी। 12 तुगलक रोड पर बैठा था। भाजपा और आपके कार्यकर्ता में क्या फर्क है। भाजपा का कार्यकर्ता 10 रुपये के 50 का सामन ले आता। खड़े लोगों पर नाराजगी जाहिर की, कहा कि कुर्सियां खाली पड़ी हैं और लोग यहां साइड में खड़े हैं। इससे गलत संदेश जा रहा है। हम पैसे के बल पर भाजपा से मुकाबला नहीं कर सकते हैं। 1979 के चुनाव में साइकिल से जाकर चुनाव जिताया। अब एक पोलिंग बूथ पर 10-10 कार लेकर जाते थे, ये संस्कृति खत्म करिए। कहा कि हम लोग कार्यकर्ताओं की दम पर चुनाव लड़ सकते हैं। संख्या की दम पर हम लड़कर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
02:14 PM, 22-Nov-2023
राष्ट्रीय महासचिव बोले- महापुरुषों में सबसे बड़े नेता जी
रामजी लाल सुमन राष्ट्रीय महासचिव ने कहस कि महापुरुषों में सबसे बड़े नेता जी। नेताजी में मुख्यमंत्री बनाने और गिराने की क्षमता थी। इतियास लिखने वालो को ये लिखना पड़ेगा कि समाजवादी आंदोलन का नेतृत्व मुलायम ने किया।अखिलेश जी से कहा कि अब सड़क पर लालामी दिखनी चाहिए। हमें लोकसभा चुनाव से पहले संघर्ष का ऐलान करना चाहिए। जेल भरो आंदोलन का काम करना चाहिए।
01:49 PM, 22-Nov-2023
शिवपाल बोले- नेताजी ने अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी हमारे बड़े भाई के साथ-साथ गुरु भी थे। उन्होंने पढ़ाया भी था। पिता जैसा स्नेह मिला। हम सबको सरलता और गरीबों किसानों और गांव को कभी न छोड़ने की सीख दी। उन्होंने कभी निराश न होने की सीख दी।  शिवपाल ने आगे कहा कि नेताजी ने अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया। उनके मन में अल्पसंख्यक, गरीब और किसानों के लिए हमेशा पीड़ा रहती थी। हम सब जितने भी लोग बैठे हैं, सभी देश की कुर्सी पर पहुंचना चाहते थे। नेताजी चाहते, तो वहां तक पहुंच भी जाते, लेकिन उनमें त्याग था। जब-जब सत्ता में नेताजी आए तब स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क के लिए काम करे। नेताजी और अखिलेश यादव जी की जब सरकार बनी, तो काम हुए।
01:28 PM, 22-Nov-2023
सांसद डिंपल यादव बोलीं- नेताजी एक क्रांति थे
कार्यक्रम को संबांधित करते हुए सांसद डिंपल यादव ने कहा कि नेता जी एक क्रांति थे। ये संकल्प लेना होगा कि हम सबको समाजवाद को आगे बढ़ाना है। महिलाओं को हक, पिछड़ी जातियों को सम्मान, किसानों को समर्थन मूल्य मिले, युवाओं को रोजगार मिले।
12:51 PM, 22-Nov-2023
सैफई प्रधान बोले- मेरे नेताजी की भी मूरत है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैफई प्रधान रामफल बाल्मिकी ने कहा कि श्री राम- श्री कृष्ण की तरह मेरे नेताजी की भी मूरत है। वह गरीबों के मसीहा था। उन्होंने बाल्मिकी समाज को सम्मान दिया। नेताजी ने अवतार लेकर सैफई को एक धाम बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 22-Nov-2023
पूर्व मंत्री जयशंकर पांडे्य बोले- समाजवादियों का तीर्थस्थल होगा स्मारक
स्व. मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर स्मारक के उद्घाटन पर पूर्व मंत्री, अयोध्या जयशंकर पांडे्य ने कहा कि नेताजी का स्मारक आने वाले दिनों में समाजवादियों का तीर्थस्थल होगा। ये बद्रीनाथ और केदारनाथ की तरह होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें देश में अघोषित आपातकाल को खत्म करना है। 2024 में इसे खत्म करना है। अगर चूक गए 2024 में, तो सजा भुगतनी होगी। 2024 में बूथ लेवल पर वोट बढ़ाकर नेताजी को श्रद्धांजलि देनी होगी।
12:11 PM, 22-Nov-2023
मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव,  50 लोगों का सम्मान
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित 50 बुजुर्गों का सम्मान किया। इसके बाद राम आसरे कुशवाहा और जय शंकर पांडेय की किताब का विमोचन किया। इसके बाद राजपाल कश्यप ने उनको चित्र भेंट किया है। 
12:00 PM, 22-Nov-2023
हे नेता जी तुम हो दीनानाथ...
मंच पर सपा कार्यकर्ता गीत प्रस्तुत करके नेता जी और अखिलेश की उपलब्धियां गिना रहे हैं। पूर्व एमएलसी काशीनाथ ने गीत गाया, हे! नेता जी तुम हो दीनानाथ। इससे पहले इटावा के मोहम्मद अफसर समेत कई ने गीत प्रस्तुत किए।
11:45 AM, 22-Nov-2023

मुलायम सिंह यादव का अंत्येष्टि स्थल फूलों से सजाया

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल को फूलों से सजाया है। उसके साथ-साथ मंच को भी फूलों से सजाया गया है, कई जगह नेताजी मुलायम सिंह यादव की जनसभा संबोधित करते हुए भी फोटो लगाई गई है।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed