फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Nikay Chunav 2023 Live: बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक

Thu, 11 May 2023 05:49 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती/संत कबीर नगर/ सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती/संत कबीर नगर/ सिद्धार्थनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 11 May 2023 05:49 PM IST
खास बातें

UP Municipal Election 2023 Live Updates: यूपी निकाय चुनाव में आज बस्ती मंडल में मतदान चल रहा है। बस्ती मंडल में तीन जिले बस्ती, संत कबीरनगर और सिद्धार्थनगर है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Live Ayodhya Municipal Election Phase 2 Voting in Basti sant kabir Nagar siddharth nagar
UP Nikay Chunav - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:48 PM, 11-May-2023

बस्ती शहरियों को ग्रामीण मतदाताओं ने दिखाया आइना

बस्ती निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 52.59 प्रतिशत रहा। शाम पांच बजे तक एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 281302 मतदाताओं में से 147942 यानी 52.59 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

इस बीच देखा गया कि शहर में ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम वोट पड़े। शाम पांच बजे तक नगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान हुआ। मगर सबसे कम मतदाता वाली नगर पंचायत गायघाट में 65.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाल दिया था।
 
नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से पांच बजे तक 51512 यानी 42.75 प्रतिशत, नगर पंचायत बनकटी में 13041यानी 63.65 प्रतिशत, नगर में 10805 यानी 48.17 प्रतिशत, गनेशपुर में 11187 यानी 58.8 प्रतिशत मत डाले गए।

इसी प्रकार गायघाट में 6048 यानी 65.3 प्रतिशत और मुंडेरवा नगर पंचायत 11019 59.7 प्रतिशत मत पड़े। नगर पंचायत बभनान में 10840 यानी 67.33 प्रतिशत, हर्रैया में 10058 यानी 62.7 प्रतिशत और कप्तानगंज में 10988 यानी 57.24 प्रतिशत मत पड़े। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 12444 यानी 62.88 प्रतिशत मत पड़े।
 
05:44 PM, 11-May-2023

बस्ती जिले में शाम पांच बजे तक 52.59 मतदान

बस्ती जिले में शाम पांच बजे तक 52.59 मतदान हो गया है।
विज्ञापन
05:43 PM, 11-May-2023

संतकबीरनगर जिले में शाम पांच बजे तक 55.84 प्रतिशम मतदान

संतकबीरनगर जिले में शाम पांच बजे तक 55.84 मतदान हो गया है।
05:19 PM, 11-May-2023
बस्ती जिले में केडीसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। मौके पर सदर विधायक सपा कार्यकर्ताओं ने सत्ताधारी पार्टी के नेताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है।
04:15 PM, 11-May-2023

बस्ती में सपा प्रत्याशी और भाजपा विधायक में हुई नोकझोंक,

04:13 PM, 11-May-2023

बस्ती में तीन बजे तक 42.21 प्रतिशत हुआ मतदान

बस्ती जिले में निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत दोपहर एक बजे तक 33 प्रतिशत रहा। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 118741 यानी 42.21 प्रतिशत मत पड़े। मतदान प्रतिशत के मामले में नगर पंचायत गायघाट लगातार अव्वल बना हुआ है। वहां कुल 5272 यानी 56.921 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस प्रकार सदर तहसील के नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से तीन बजे तक 41454 यानी 34.39 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। नगर पंचायत बनकटी में 9637, 47.033 प्रतिशत, नगर में 22429 मतोंं में से 8333/ 37.153 प्रतिशत, गनेशपुर में 19025 में 9291/48.836 प्रतिशत मत डाले गए।

इसी प्रकार गायघाट में 9262 में से 5272/ 56.921 प्रतिशत और मुंडेरवा नगर पंचायत के 18457 मतों में से तीन बजे तक 8555/ 46.351 प्रतिशत मत पड़े। हर्रैया तहसील के नगर पंचायत बभनान के 16101 मतों में से 8555/ 53.133 प्रतिशत, हर्रैया में 16041 में से 7885 /49.155 प्रतिशत और कप्तानगंज के 19197 मतों में से 9596 मत /49.987 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 19791 मतों में से तीन बजे तक 10163/ 51.352 प्रतिशत मत पड़े।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 11-May-2023

महिलाओं का मतदान से प्रेरित गीत सुन उत्साहित हुए मतदाता

संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम में उत्साह से लबरेज महिलाएं टोली बनाकर गीत गाते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: संतकबीरनगर में महिलाओं का मतदान से प्रेरित गीत सुन उत्साहित हुए मतदाता, बूथों पर लगी भीड़

 
02:51 PM, 11-May-2023

बस्ती में गायघाट नगर पंचायत में मतदान की रफ्तार सबसे तेज

बस्ती जिले में निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत दोपहर एक बजे तक 33 प्रतिशत रहा। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर कुल 92974 यानी 33.05 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। मतदान प्रतिशत के मामले में नगर पंचायत गायघाट लगातार अव्वल बना हुआ है। वहां कुल 4408 यानी 47.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस प्रकार सदर तहसील के नगर पालिका बस्ती के कुल मतदाताओं 120509 में से एक बजे तक 32737 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। नगर पंचायत बनकटी में 7301 , नगर में 22429 मतोंं में से 6354 ,गनेशपुर में 19025 में 6536 डाले गए।

इसी प्रकार गायघाट में 9262 में से 4408 और मुंडेरवा नगर पंचायत के 18457 मतों में से 1 बजे तक 6590 मत पड़े। हर्रैया तहसील के नगर पंचायत बभनान के 16101 मतों में से 7377, हर्रैया में 16041 में से 6278 और कप्तानगंज के 19197 मतों में से 7397 मत पड़ चुके थे। रुधौली तहसील के एक मात्र नगर पंचायत रुधौली में 19791 मतों में से 1 बजे तक 7996 मत पड़े।
 
02:31 PM, 11-May-2023

सिद्धार्थनगर जिले में चल रहा मतदान

सिद्धार्थनगर जिले में दोपहर एक बजे तक 34.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।
01:47 PM, 11-May-2023

पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर

बस्ती में एक बजे तक 33 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बस्ती जिले के नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी, फोटो साझा करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की।

यहां पढ़ें पूरी खबर: बस्ती जिले में पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर, लोगों को किया प्रेरित
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed