Punjab Election 2022 Live: मोदी बोले- कांग्रेस को पार्टनर इन क्राइम मिल गया, एक ने पंजाब को नशे में धकेला तो दूसरा दिल्ली में युवाओं को शराब का लती बना रहा
{"_id":"620c81da09b5ce4e960de8e0","slug":"assembly-election-2022-live-punjab-manipur-vidhan-sabha-election-news-total-seats-nomination-date-survey-opinion-poll-updates-16-february-2022-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022 Live: मोदी बोले- कांग्रेस को पार्टनर इन क्राइम मिल गया, एक ने पंजाब को नशे में धकेला तो दूसरा दिल्ली में युवाओं को शराब का लती बना रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 16 Feb 2022 05:15 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 16 Feb 2022 05:15 PM IST
खास बातें
State Assembly Election 2022 Live News in Hindi: उत्तराखंड और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 20 फरवरी को पंजाब, जबकि 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में मणिपुर में चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों की निगाहें अब इन्हीं दोनों राज्यों पर हैं। पढ़िए चुनाव वाले राज्यों के पल-पल के राजनीतिक अपडेट्स...
विज्ञापन
पठानकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
05:00 PM, 16-Feb-2022
जो प्रधानमंत्री का रास्ता सुरक्षित नहीं रख सकते वो पंजाब को क्या सुरक्षित रखेंगे: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह फिरोजपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री का रास्ता सुरक्षित नहीं रख सकते वो पंजाब को क्या सुरक्षित रखेंगे। पंजाब को सुरक्षा देनी है, उसे आतंकवाद से मुक्त रखना है तो ये केवल नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।04:10 PM, 16-Feb-2022
केजरीवाल का जालंधर में रोड शो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने जालंधर में रोड शो किया।
विज्ञापन
03:30 PM, 16-Feb-2022
केजरीवाल-मान भी पहुंचे रविदास मंदिर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप के पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने जालंधर में संत रविदास मंदिर के दर्शन किए।01:50 PM, 16-Feb-2022
मोदी का कांग्रेस-आप पर हमला
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस की करतूतों का साथ देने के लिए अब उन्हें पार्टनर इन क्राइम भी मिल गया है। एक ने पंजाब के युवाओं को नशे के जाल में धकेला और दूसरी पार्टी दिल्ली के युवाओं को शराब की लती बनाने में लगी हुई है, एक ने पंजाब को लूटा और दूसरी दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रही है।'01:19 PM, 16-Feb-2022
पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं केजरीवाल: कुमार विश्वास
कुमार विश्वास ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दावा किया कि अरविंद केजरवाल किसी भी कीमत पर पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय में मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा। यहां तक कि उन्होंने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।'12:56 PM, 16-Feb-2022
हमने अपनी पार्टी का नुकसान करके पंजाब का भला करने को प्राथमिकता दी: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, 'पंजाब की शांति और एकता के लिए हमने अपनी पार्टी का नुकसान करके पंजाब का भला करने को प्राथमिकता दी थी। मुझे पांच साल आपकी सेवा करने का मौका दीजिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
12:54 PM, 16-Feb-2022
मुझे पंजाब की सेवा करने का अवसर नहीं मिला: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मुझे और भाजपा को जिस तरह से हिन्दुस्तान के अनेक राज्यों में सेवा करने का अवसर मिला मुझे पंजाब की वैसे सेवा करने का अवसर नहीं मिला। पहले हम यहां एक छोटे दल के रूप में सरकार के साथ हाशिये पर चला करते थे।'12:47 PM, 16-Feb-2022
पंजाब की सुरक्षा, शांति और अमन के लिए भाजपा को वोट देना होगा: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए। इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था, तब देश उस संवेदनशील मौके पर एकजुट था। लेकिन, कांग्रेस के नेताओं ने सैन्य शौर्य के खिलाफ सवाल उठाए थे या नहीं उठाए थे? हमारी सेना पर शक किया था या नहीं किया था? शहीदों की शहादत पर कीचड़ उछालने का पाप किया था या नहीं किया था? पुलवामा के हमले की बरसी पर भी कांग्रेस के लोग अपनी पाप लीला को बंद नहीं कर पाए। वो सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांगने लग गए हैं। क्या पंजाब जैसे सवेदनशील और सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा ऐसे लोगों को दे सकते हैं क्या? इन्हें मौका मिल गया तो ये पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डालने से नहीं चुकेंगे। 20 फरवरी को पंजाब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वोट देना है।'12:32 PM, 16-Feb-2022
हमारी सरकार वही कर रही है जो रविदास जी ने कहा था: मोदी
पठानकोट में प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी का एक दोहा है। जब आप इसे सुनेंगे तो आपको विश्वास हो जाएगा कि मोदी सरकार वही कर रही है जो रविदास जी ने कहा था। उन्होंने कहा था, 'ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।' रविदास जी ने कहा था कि मैं एक ऐसा राजा चाहता हूं कि जिससे राज्य में सभी को अन्न मिले। हर कोई एक समान समृद्ध होकर रहे। जब ऐसा होगा तो स्वाभाविक रूप से रविदास जी प्रसन्न होंगे ही।12:21 PM, 16-Feb-2022