फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Purnima 2026 Live: त्रिवेणी पर आस्था का महासागर, दो करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Sun, 01 Feb 2026 06:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Feb 2026 06:53 PM IST
खास बातें

Magh Purnima Prayagraj Snan Live Updates : प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने वालों का संगम नोज का तांता अलसुबह ही लग गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। संगम घाट पर एटीएस भी तैनात है। शाम छह बजे तक दो करोड़ 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

विज्ञापन
Prayagraj Magh Purnima 2026 Live Maghi Purnima Puja Snan Triveni Sangam Photos Video News in Hindi
माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

06:51 PM, 01-Feb-2026

माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर लगभग 2 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। देर शाम मेला प्रशासन ने फाइनल आंकड़ा जारी किया। 
06:38 PM, 01-Feb-2026

माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इसके साथ ही एक माह से ध्यान, साधना और यज्ञ कर रहे कल्पवासी रवाना हो गए।
विज्ञापन
03:47 PM, 01-Feb-2026

दो बजे तक 1 करोड़ 82 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर दोपहर दो बजे तक लगभग 1 करोड़ 82 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
02:03 PM, 01-Feb-2026

शिवयोगी मौनी बाबा दंडवत परिक्रमा करते हुए पहुंचे संगम, लगाई त्रिवेणी में डुबकी

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर शिवयोगी मौनी बाबा ने दंडवत परिक्रमा करते हुए संगम पहुंचे और डुबकी लगाई। हर-हर महादेव और जय गंगा मैया के जयकारों  के बीच  स्नन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में  भक्त मौजूद रहे।
12:53 PM, 01-Feb-2026

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश संगम नोज पर पहुंचे

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश पहुंचे संगम नोज पर। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
12:48 PM, 01-Feb-2026

माघ मेले में अब तक 20 करोड़ 50 लाख श्रद्धालुओं के स्नान का दावा

माघ मेला में अब तक 20 करोड़ 50 लाख लोगों के स्नान करने का दावा मेला प्रशासन ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 01-Feb-2026

12 बजे तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर दोपहर 12 बजे तक लगभग 1 करोड़ 50 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
12:05 PM, 01-Feb-2026

आज स्नान के बाद विदा हो जाएंगे कल्पवासी

माघी पूर्णिमा कल्पवासियों के लिए अंतिम स्नान पर्व माना जाता है। आज स्नान करने केबाद श्रद्धालु अपने घरों के लिए रवाना हो जाएंगे। मेले में जगह-जगह सत्यनारायण भगवान की कथा चल रही है। साथ ही कल्पवासी अपने सामान समेटने भी जुए हैं।
10:26 AM, 01-Feb-2026

पावन स्नान और अनुष्ठान कर रहे हैं श्रद्धालु

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु पावन स्नान और अनुष्ठान कर रहे हैं।
10:22 AM, 01-Feb-2026

'अगर लोग सनातन धर्म अपनाते हैं, तो दुनिया में शांति और सद्भाव होगा'

प्रयागराज में माघी पूर्णिमा के मौके पर जगद्गुरु स्वामी नरेंद्र नंद ने कहा कि इस दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने से जीवन में पवित्रता आएगी और नकारात्मक प्रवृत्तियां खत्म होंगी... अगर लोग सनातन धर्म अपनाते हैं, तो दुनिया में शांति और सद्भाव होगा... यहां की व्यवस्थाएं अच्छी हैं...."
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed